हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा गरीब परिवारों में जन्म लेने वाली लड़कियों के लिए बहुत ही अच्छी योजना को संचालित किया जा रहा है जिसका नाम आपकी बेटी हमारी बेटी योजना है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म पर आकर्षक वित्तीय राशि को एलआईसी के द्वारा निवेश किया जाता है।
जिन लड़कियों के पंजीकरण जन्म के दौरान आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत हो जाते हैं उनके लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने पर वित्तीय लाभ प्रदान करवाया जाता है जो उनके परवरिश के खर्चों और पढ़ाई इत्यादि विभिन्न कार्यों के लिए काफी मददगार साबित होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2015 से कार्य कर रही है अर्थात 2015 के बाद जन्म लेने वाली लड़कियों के लिए ही इस योजना में शामिल करवाया जा रहा है। वर्तमान में भारी संख्या में इस योजना के अंतर्गत लड़कियां पंजीकृत हो चुकी हैं।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2025
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा लड़कियों के नाम पर दी जाने वाली वित्तीय राशि सुनिश्चित करती है की लड़कियों की परवरिश में किसी भी प्रकार की वित्तीय समस्या ना हो तथा उनके परिवार के लिए भी उनके प्रति सकारात्मक पैदा हो सके।
यह योजना हरियाणा राज्य के ग्रामीण और पिछड़े दायरे में अपना अधिक जोर दे रही है जिसके चलते योजना को काफी सराहना भी मिल पाई है। ऐसे अभिभावक जो अपनी लड़कियों को इस योजना में शामिल करवाना चाहते हैं उनके लिए कुछ विशेष शर्तें भी लागू की गई है जिनको पूरा करना अति आवश्यक होता है।
Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा |
| योजना का नाम | आपकी बेटी हमारी बेटी योजना |
| योजना की शुरुआत | साल 2015 में |
| राज्य | हरियाणा |
| लाभ | बेटियों के लिए ₹21000 की वित्तीय सहायता |
| पात्रता | केवल हरियाणा राज्य की बालिकाएं |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://wcdhry.gov.in/ |
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिए पात्रता मापदंड
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा निम्न प्रकार के पात्रता मापदंडों को निर्धारित किया गया है:-
- यह योजना एक राज्य स्तरीय योजना है जिसका लाभ केवल हरियाणा राज्य तक ही सीमित है।
- ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है उनके लिए ही योजना में शामिल किया जाता है।
- आरक्षित श्रेणियां के अंतर्गत आने वाले परिवार आसानी के साथ योजना में बेटी का आवेदन कर सकते हैं।
- लड़की के अभिभावक सरकारी नौकरी में संलग्न ना हो और ना ही कोई परमानेंट आय प्राप्त होती हो।
- योजना में आवेदन के लिए बच्ची का टीकाकरण तथा स्कूल में प्रवेश इत्यादि सभी प्रकार का रिकॉर्ड उपलब्ध होना बहुत जरूरी है।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में इतना मिलेगा लाभ
हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म पर एलआईसी के द्वारा 21000 तक निवेश कर दिए जाते हैं जो उनकी 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद उनके अभिभावकों के लिए उपलब्ध करवाए जाते हैं।
₹21000 की यह राशि सभी वर्ग की लड़कियों के लिए एक समान रूप से प्रदान करवाई जाती है। कुछ विशेष सूचना के मुताबिक ऐसा भी पता चला है कि जल्द ही हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा इस विशेष योजना की वित्तीय राशि को बढ़ाया भी जा सकता है।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से संबंधित कुछ शर्तें
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से संबंधित कुछ विशेष शर्तों को भी जानना बहुत ही आवश्यक है जो निम्न प्रकार से हैं:-
- योजना में पहली बेटी के जन्म पर 21000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है।
- इसके अलावा 22 जनवरी 2015 के बाद जन्मी दूसरी बेटी के लिए भी सामान लाभ उपलब्ध करवाया जाता है।
- अगर एक ही परिवार में दो जुड़वा बेटियां जन्मी है तो दोनों के लिए भी एक समान लाभ ही मिल सकेगा।
- यही लाभ 24 अगस्त 2025 के बाद जन्मी तीसरी बेटी पर भी लागू है।
- इन शर्तों का उद्देश्य केवल यही दिखाना है कि चाहे पहली बेटी हो या फिर दूसरी सभी के लिए एक समान अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे।
- आंगनबाड़ी केंद्र में आपके लिए योजना का फार्म प्राप्त करना होगा।
- इस फॉर्म में अभिभावक और बेटी से संबंधित पूरी जानकारी को दर्ज करना आवश्यक होगा।
- फॉर्म भर जाने के बाद साथ में मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करें।
- अंत में ऐसे जमा कर देना होगा जिसके बाद फार्म और दस्तावेजों की जांच शुरू की जाएगी।
- जांच के दौरान सभी प्रकार की जानकारी सही पाई जाती है तो बेटी के नाम पर ₹21000 की राशि एल आई सी में निवेश कर दी जाएगी।
FAQs
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में लाभ किस प्रकार मिलता है?
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत वित्तीय लाभ अभिभावकों के लिए ही दिया जाता है जो उनके खाते में ट्रांसफर होता है।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन शुल्क क्या है?
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन हेतु कोई शुल्क नहीं है बल्कि पूरी प्रक्रिया बिल्कुल ही फ्री है।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य क्या है?
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य गरीब और आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों के लिए लड़की के जन्म को लेकर सकारात्मक देना और साथ में ही उनके लिए वित्तीय लाभ उपलब्ध करवाना है।









