यदि आप एक गरीब व्यक्ति हैं और सरकार से आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास आयुष्मान कार्ड होना चाहिए। इस कार्ड के माध्यम से आपको देश के अस्पतालों में 500000 रूपए तक का इलाज निशुल्क मिलता है।
तो इस तरह से जो देश के निम्न आय वर्ग के परिवार हैं इन सबको सरकार की तरफ से मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिलती है। लेकिन आप अपना और अपने परिवार का इलाज फ्री में तभी करवा सकते हैं जब आपके पास आयुष्मान कार्ड होता है।
तो कैसे आप इस महत्वपूर्ण कार्ड को बनवा सकते हैं आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई जानकारी प्रदान करेंगे। आज के इस लेख में हम आपको आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी देंगे जो आपके अत्यधिक काम आने वाली है। साथ में आपको हम आयुष्मान कार्ड बनवाने के सारे चरणों के बारे में भी बताएंगे ताकि आप आसानी से आवेदन दे सकें।
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2025
आयुष्मान भारत यानी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना हमारे देश की सरकार की एक काफी महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है। योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारकों को हर साल सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए तक का इलाज करवाने की सुविधा मुफ्त में मिलती है।
यह योजना विशेष तौर से ऐसे परिवारों के लिए वरदान की तरह साबित हो रही है जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। यदि आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो ऐसे में आप योजना से संबंधित निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा यह योजना साल 2018 में लाई गई थी। तब से ही लगातार देश के गरीब परिवारों के नागरिकों को और बुजुर्गों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
Ayushman Card Apply Online 2025 Overview
| विभाग का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण |
| योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना |
| लेख का प्रकार | ऑनलाइन आवेदन |
| पात्रता | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
| वित्तीय कवरेज | 500000 रूपए तक |
| आयु सीमा | अधिकतम 70 वर्ष तक |
| अस्पताल में भर्ती होने से पहले का शुल्क | 3 दिनों तक कवर किया जाता है |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://beneficiary.nha.gov.in |
आयुष्मान कार्ड योजना का उद्देश्य
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य निर्धन परिवारों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं को मुफ्त में उपलब्ध कराना है। इस तरह से सरकार गरीब नागरिकों को 500000 रूपए तक का निशुल्क इलाज करवाने के लिए कार्ड प्रदान करती है। सरकार का यही प्रयास है कि निर्धन परिवारों के लोगों को किसी भी बीमारी के उपचार के लिए वित्तीय रूप से परेशान ना होना पड़े।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
यदि आपको अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो ऐसा आप तभी कर सकते हैं जब आप सरकार की तरफ से निर्धारित की गई जरूरी पात्रता को पूरा कर पाएंगे:-
- आवेदक व्यक्ति बीपीएल अथवा निम्न आय वर्ग से हो।
- आवेदनकर्ता की हर साल की आय एक लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- ऐसे व्यक्ति जो भारतीय नागरिक हैं और अत्यधिक गरीब है वे सब अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
- आवेदक के घर में कोई भी सदस्य 16 साल से 59 साल तक की आयु वाला ना हो।
आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड के ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से है:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
देश के जिन गरीब नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन जमा करना है तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित तरीके को अपनाना पड़ेगा:-
- सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के होम पेज पर जाना होगा।
- फिर आगे आपको अपना मोबाइल नंबर लिखकर ओटीपी हासिल करना होगा।
- अब आपको जो ओटीपी मिलेगा आपको इसे लिखकर सत्यापन को पूरा कर लेना है।
- इसके बाद फिर आपके सामने आयुष्मान कार्ड योजना का आवेदन फार्म आएगा।
- आपको अब इस आवेदन पत्र को भरने के लिए इसमें अपना जिला, अपना राज्य, योजना का नाम जैसी जानकारी को लिखना होगा।
- फिर आगे आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना है और सर्च का बटन दबा देना है।
- इस तरह से अब आपके सामने आपके घर के सभी सदस्यों के नाम की सूची खुल जाएगी।
- जिस व्यक्ति का आपको आयुष्मान कार्ड का आवेदन देना है इसके नाम के ठीक सामने एक्शन वाले बटन पर आपको क्लिक करना होगा।
- फिर आधार कार्ड के नंबर को सही से लिखकर आपको ऑनलाइन ई केवाईसी को पूरा कर लेना है।
- अगले चरण के तहत आवेदक की हालिया पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करना है और आवेदन फार्म को पूरा भरना है।
- सबसे अंत में आपको आयुष्मान कार्ड भारत योजना का आवेदन पत्र जमा कर देना है।
FAQs
देश के निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में कैसे इलाज करवाया जा सकता है?
आपको इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा जिसके माध्यम से आप किसी भी सरकारी अथवा निजी अस्पताल में निशुल्क इलाज करवा सकते हैं।
मेरे घर में 20 साल का पुरुष सदस्य है तो क्या मेरा आयुष्मान कार्ड बन सकता है?
जी नहीं क्योंकि इस योजना का नियम है कि अगर आपके परिवार में 16 साल से लेकर 59 साल की उम्र वाला कोई भी पुरुष व्यक्ति रहता है तो तब आपको आयुष्मान कार्ड नहीं मिलेगा।
क्या आयुष्मान कार्ड के ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड आवश्यक है?
जी हां इसके लिए आपके पास आधार कार्ड आवश्यक रूप से होना चाहिए क्योंकि ई-केवाईसी की प्रक्रिया आधार संख्या के माध्यम से ही पूरी की जाती है।









