हमारे भारत देश में निवास करने वाले सभी नागरिकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण और उपयोगी दस्तावेज बन चुका है और लगातार माता-पिता अपने नवजात शिशुओं के लिए इस जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं ऐसे में सभी ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें और अब तो जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका भी आ चुका है।
जिसके चलते नागरिक ऑनलाइन घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं। लेकिन यह तरीका अभी केवल कुछ ही लोगों को पता है और अभी भी बहुत सारे नागरिक अस्पताल में जाकर वही दस्तावेजों को जमा करके जन्म प्रमाण पत्र को बनवा रहे हैं जो ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने की सोच रहे हैं वह विस्तृत रूप से आज जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित आज की जानकारी को हासिल करें। साथ ही जानकारी हासिल करके आवेदन करें।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
भारत सरकार ने सभी नागरिकों के लिए जन्म और मृत्यु के पंजीकरण को लेकर एक्ट बनाया हुआ है जिसके चलते ही सभी नागरिकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना अनिवार्य किया हुआ है और इसीलिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने पर आगे जाकर नागरिकों को समस्याएं भी होती है अनेक जरूरी कार्य भी नहीं हो पाते हैं दस्तावेज बनाने में भी समस्याएं आती है तो इसीलिए समय पर ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करके जन्म प्रमाण पत्र को बनवा लेना चाहिए।
सभी राज्यों में निवास करने वाले नागरिक जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं और एक बार जन्म प्रमाण पत्र बन जाने पर देश के अंतर्गत कहीं पर भी जन्म प्रमाण पत्र को उपयोग में ले सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र एक बार बनता है और आजीवन ही उपयोग में लिया जा सकता है। जन्म प्रमाण पत्र पर आयु से संबंधित जानकारी मौजूद होती है जिससे कि आयु का पता चल जाता है और आयु का पता चल सके इसलिए ही सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र को जारी किया हुआ है।
Birth Certificate Apply Online 2025 Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण क्षेत्रों में- ग्रामीण विकास विभाग शहरी क्षेत्रों में-नगर निगम कार्यालय |
| दस्तावेज का नाम | जन्म प्रमाण पत्र |
| उपयोगिता | शिक्षा, नौकरी, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सहायक |
| आवश्यक दस्तावेज | माता पिता के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आदि |
| राज्य | भारत के सभी राज्यों के लिए |
| अधिकतम शुल्क | ₹55 से ₹60 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dc.crsorgi.gov.in/ |
जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग
- आंगनवाड़ी में एडमिशन लेने के लिए
- स्कूल में एडमिशन लेने के लिए
- आधार कार्ड बनवाने के लिए
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
- पेंशन प्राप्त करने के लिए
- अनेक आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए
इन सभी कामों के लिए तथा इनके अलावा भी अभी और भी बहुत सारे काम है जिनके लिए जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाती है। तो सभी के लिए ही जन्म प्रमाण पत्र को उपयोग में लेना होता है।
जन्म प्रमाण पत्र को लेकर ध्यान देने वाली बातें
- जन्म प्रमाण पत्र बन जाने पर उसे सुरक्षित रखना है ताकि हमेशा ही बनने वाले जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग किया जा सके।
- जो ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते हैं उन्हें नजदीकी अस्पताल में 21 दिन के भीतर ही दस्तावेज जमा कर देने है इससे 21 दिन के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र बन जायेगा।
- जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन फॉर्म में प्रत्येक जानकारी बिना किसी गलती के सही-सही दर्ज करनी है।
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए अलग-अलग राज्यों में निर्धारित किया जाने वाला शुल्क लिया जाएगा जो कि कम होता है तो यह शुल्क भी जरूर जमा करना है।
जन्म प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी
- नाम
- जन्म की तारीख
- जन्म का स्थान
- वर्ष
- महीना
- माता-पिता का नाम
- महत्वपूर्ण सिग्नेचर सिल आदि
जन्म प्रमाण पत्र की विशेषताएं
- जन्म प्रमाण पत्र मौजूद होने पर दिखाकर तुरंत ही भारत सरकार द्वारा संचालित अलग-अलग योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- आजकल सरकार ने आयु को लेकर अनेक नियम बनाए हुए हैं तो आयु को साबित करने के लिए हर नागरिक जन्म प्रमाण पत्र को दिखा सकते हैं।
- सरकारी नौकरी के लिए भी सरकार ने आयु निर्धारित की हुई है तो वहां पर भी जन्म प्रमाण पत्र बहुत ही ज्यादा उपयोगी दस्तावेज साबित होता है।
- महिलाएं पुरुष और अन्य सभी आवेदन करके जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रत्येक नागरिक को राज्य में मौजूद करवाए जाने वाले पोर्टल को ओपन करना होगा।
- अब पोर्टल से विस्तृत जानकारी हासिल करके दिशा निर्देश की जानकारी भी हासिल करनी होगी।
- इसके दौरान आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना है तथा जरूरी ऑप्शन का चयन कर लेना है।
- फिर फॉर्म में जानकारियां दर्ज करनी है।
- आवश्यक दस्तावेजों की महत्वपूर्ण जानकारियां भी मांगी जाएगी तो दस्तावेजों की जानकारियां भी दर्ज करें।
- इतना करके जन्म प्रमाण पत्र के पूरे फॉर्म को कंप्लीट कर लेना है तथा आवेदन शुल्क की राशि का किसी भी विकल्प के माध्यम से भुगतान कर देना है।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है और फिर सत्यापन के बाद जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
FAQs
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किस पोर्टल पर जाएं?
Crsorgi.gov.in पोर्टल पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करके जन्म प्रमाण पत्र को बनवाया जा सकता है।
क्या ऑफलाइन भी जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं?
जी हां ऑफलाइन भी जन्म प्रमाण के लिए आवेदन करके जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगने वाला शुल्क कितना है?
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग राज्यों में कम ज्यादा शुल्क लिया जाता है तो सभी नागरिक राज्य में लिए जाने वाले शुल्क की जानकारी पोर्टल से जाने।











Nasheem
जन्म प्रमाणपत्र बनवाना हे