Caste Certificate Apply Online: घर बैठे बनेगा नया जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन शुरू

On: December 1, 2025 11:53 AM
Caste Certificate Apply Online

अगर आप किसी विशेष या आरक्षित जाति से संबंध रखते हैं तो ऐसे में आपको कास्ट सर्टिफिकेट बनवाना चाहिए। इस तरह से यदि आप अपने जाति प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते हैं तो अब आप ऑनलाइन इसके लिए आवेदन दे सकते हैं।

दरअसल अब हमारी सरकार की तरफ से कास्ट सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए आप अपने घर से अपने मोबाइल का उपयोग करके या फिर लैपटॉप के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

लेकिन आपको इस बात की जानकारी पता होनी चाहिए कि कास्ट सर्टिफिकेट को ऑनलाइन कैसे अप्लाई किया जाता है। तो अगर आपको इससे जुड़ी हुई पूरी जानकारी विस्तृत रूप से प्राप्त करनी है तो ऐसे में हमारा आज का यह लेख आपको पढ़ना चाहिए।

जाति प्रमाण पत्र की जानकारी

जाति प्रमाण पत्र एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति की जाति या फिर इसके समुदाय को पहचाना जाता है। आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग इत्यादि की पहचान को प्रमाणित करने के लिए यह दस्तावेज बनवाया जाता है।

तो जिनके पास जाति प्रमाण पत्र होता है इन सब लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में, नौकरी हासिल करने में या फिर सरकारी योजनाओं के तहत सरकारी आरक्षण प्राप्त होता है। इस तरह से आरक्षित श्रेणियों को सरकार विशेष प्रकार के लाभ देती है।

Caste Certificate Online Apply 2025 Overview

विभाग का नामराजस्व विभाग और जिला प्रशासन 
दस्तावेज का नामजाति प्रमाण पत्र
उद्देश्यसरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, और नौकरियों में आरक्षण लाभ प्राप्त करना
पात्रताभारतीय नागरिकता, सम्बंधित राज्य का निवासी
प्रमाण पत्र में लगने वाला समय 10 से 15 दिन
आवेदन शुल्क₹5 से लेकर ₹60 तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dor.gov.in

जाति प्रमाण पत्र के फायदे

अगर आपके पास आपकी जाति का प्रमाण पत्र है तो ऐसे में आपको इसके माध्यम से जो फायदे प्राप्त होते हैं इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से है:-

  • अगर आपको किसी सरकारी नौकरी में आरक्षण का फायदा प्राप्त करना है तो ऐसे में आपके पास जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • किसी शिक्षा संस्थान जैसे कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय में एडमिशन के समय जाति प्रमाण पत्र का उपयोग किया जाता है।
  • यदि आप ऐसी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाना चाहते हैं जो आरक्षित श्रेणियों के लिए शुरू की जाती हैं तो आपके पास कास्ट सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • स्कॉलरशिप का फायदा लेने के लिए भी जाति प्रमाण पत्र जरूरी होता है।
  • यदि आप राशन कार्ड, पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनवाना चाहते हैं तो जाति प्रमाण पत्र का प्रयोग किया जा सकता है।

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

जो भी देश के नागरिक अपने जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-

  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • घोषणा पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको अपने राज्य की ई-डिस्ट्रिक या फिर जाति प्रमाण पत्र से संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यदि आप पहली बार वेबसाइट पर आए हैं तो आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाला बटन दबाना है।
  • इसके बाद आपको अपना चालू मोबाइल नंबर और अपनी ईमेल आईडी एवं ओटीपी को दर्ज करके नया खाता बनाना है।
  • लेकिन यदि आपका पहले से खाता बना हुआ है तो फिर आपको लॉगिन करने वाले बटन को दबाना है।
  • अब यहां पर आपको जाति प्रमाण पत्र के आवेदन से संबंधित लिंक को ढूंढकर इसे दबाना होगा।
  • फिर जो नया फार्म आएगा आपको इसमें अपना नाम, पता, जिला, जाति का नाम इत्यादि सारी जानकारी को लिखना है।
  • फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज सही से स्कैन करने हैं और अपलोड कर देने हैं।
  • फिर आपको सबमिट वाला बटन क्लिक करके अपना जाति प्रमाण पत्र का फॉर्म जमा करना है।
  • अंत में आपको जो आवेदन संख्या मिलेगी इसे सुरक्षित रखना है क्योंकि बाद में स्टेटस चेक करने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ेगी।

जाति प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें

जाति प्रमाण पत्र के आवेदन के पश्चात आपको कुछ दिनों के बाद एसएमएस या फिर ईमेल के माध्यम से यह सूचना दे दी जाती है कि आपका कास्ट सर्टिफिकेट बन गया है। आपको फिर इसे डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों को अपनाना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • फिर आपको लॉगिन विवरण को दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा।
  • इस तरह से अब आपको डाउनलोड सर्टिफिकेट वाले अनुभाग में चले जाना है।
  • यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर सही प्रकार से दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपके सामने पीडीएफ प्रारूप में आपका जाति प्रमाण पत्र आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

FAQs

मैं अपना जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनवा सकता हूं?

आप अपने जाति प्रमाण पत्र को 10 से 15 दिनों के अंदर आसानी के साथ बनवा सकते हैं।

कास्ट सर्टिफिकेट के आवेदन स्टेटस को कहां चेक किया जाता है?

आप अपने आवेदन के स्टेटस को संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी जानकारी को दर्ज करके चेक कर सकते हैं।

आवेदन के समय कौन से दस्तावेज महत्वपूर्ण होते हैं?

आवेदन के समय आपको अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, घोषणा पत्र, राशन कार्ड इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

Leave a Comment