यदि आप भारत के निवासी हैं और आप सड़क पर अपने किसी वाहन को पूरी सुरक्षा के साथ चलाना चाहते हैं तो तब आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। दरअसल हमारे देश में बिना लाइसेंस के गाड़ी को चलाना कानूनी तौर पर अपराध माना जाता है।
इस तरह से अगर कोई लाइसेंस के बिना वाहन को चलाता है तो तब इसे जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं कई मामलों में व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होती है। तो इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवाना चाहिए।
आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैसे आप परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए आपको आरटीओ नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि आपके आवेदन की सारी प्रक्रिया घर से ही मोबाइल या फिर कंप्यूटर के माध्यम से पूरी हो जाएगी।
ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई
ड्राइविंग लाइसेंस एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है जो इस बात को साबित करता है कि व्यक्ति को ट्रैफिक के सारे नियमों की सही प्रकार से जानकारी है। इसके अलावा यह दस्तावेज आपकी पहचान को भी प्रमाणित करता है।
आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के जो लोग किसी वाहन को चलाते हैं तो पकड़े जाने पर इन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है। इस तरह से जिनकी उम्र 18 वर्ष तक हो जाती है इन सबको अपनी गाड़ी को चलाने के लिए लाइसेंस बनवाना आवश्यक है।
तो चाहे आपको स्कूटर चलाना हो या फिर कार आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना काफी अहम है। तो हम आपको बता दें कि अब आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस के पंजीकरण के लिए आरटीओ के दफ्तर नहीं जाना होगा बल्कि आप घर बैठे ही अपना फार्म जमा कर सकते हैं।
Driving Licence 2025 Overview
| विभाग | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय |
| पोर्टल का नाम | परिवहन सेवा / Sarathi Portal |
| लेख का नाम | Driving Licence Online Apply |
| राज्य | पूरे भारत में लागू |
| लाइसेंस प्रकार | LMV, MCWG, Transport आदि |
| आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष |
| शुल्क | लाइसेंस श्रेणी के अनुसार अलग-अलग |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sarathi.parivahan.gov.in/ |
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन शुल्क
अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने लाइसेंस के प्रकार के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है :-
- लर्नर लाइसेंस के लिए आपको 150 रुपए का शुल्क जमा करना होता है।
- स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 200 रूपए की फीस जमा करनी पड़ती है।
- ड्राइविंग टेस्ट के लिए 300 रुपए का शुल्क लिया जाता है।
- इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट के लिए आपको 1000 रुपए की फीस जमा करने पड़ती है।
ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस की जानकारी
यदि आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस स्थाई बनवाना चाहते हैं तो आप ऐसा सीधे तौर पर नहीं कर सकते हैं। आपको हम यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि सबसे पहले आपको लर्नर लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन जमा करना होता है।
तो जो लर्नर लाइसेंस होता है इसकी अवधि 6 महीने तक की होती है। जब 6 महीने का समय पूरा हो जाता है तो इसके बाद व्यक्ति को ड्राइविंग का अच्छा खासा अनुभव हो जाता है। इसके बाद फिर स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पात्रता
यदि आप ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि इसके लिए परिवहन मंत्रालय की तरफ से कौन सी पात्रता निर्धारित की गई है :-
- ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन हेतु आवश्यक है कि व्यक्ति भारत का निवासी हो।
- आवेदनकर्ता मानसिक तौर पर बिल्कुल स्वस्थ होना चाहिए।
- आवेदक को यातायात के सारे नियमों की पूरी जानकारी होनी आवश्यक है।
- बिना गियर वाले वाहन जैसे स्कूटर अथवा स्कूटी हेतु जरूरी है कि व्यक्ति की उम्र 16 साल तक हो।
- जबकि गियर वाले वाहन के आवेदन के लिए जरूरी है कि व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल तक हो।
ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए आपके पास जो दस्तावेज जरूरी तौर पर होने चाहिएं इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित दी है :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- बिजली का बिल
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आपको ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा :-
- सबसे प्रारंभ में आपको परिवहन मंत्रालय की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- यहां अब होम पेज पर जाकर आपको अपना राज्य का चयन करके ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब जो पृष्ठ आपके सामने खुलेगा आपको इसमें सारा विवरण सही प्रकार से भरना है।
- इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकार के अनुसार शुल्क का भुगतान करना है।
- फिर आपको ड्राइविंग टेस्ट हेतु आरटीओ के कार्यालय निर्धारित किए गए समय पर जाना होगा।
- यदि आप ड्राइविंग टेस्ट पास कर लेंगे तो फिर आपको लाइसेंस प्रदान कर दिया जाएगा।
FAQs
ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई कहां पर कर सकते हैं?
ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।
मेरे पास लर्नर लाइसेंस है तो क्या मेरा स्थाई लाइसेंस बन सकता है?
जी हां अगर 6 महीने का समय पूरा हो गया है और आपको यातायात के सारे नियमों की जानकारी है तो तब आप स्थाई लाइसेंस बनवा सकते हैं।
लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने का आवेदन शुल्क कितना है?
लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए आपको 150 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।










