E Sharm Card Pension Yojana: ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

On: November 22, 2025 6:52 AM
E Sharm Card Pension Yojana

हमारे भारत देश के अंतर्गत बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद है जो कि असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करते है तथा अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन बुढ़ापे के समय में ऐसे नागरिकों को पेंशन की राशि नहीं मिलने की वजह से और सेविंग नहीं होने की वजह से पैसों को लेकर काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस समस्या को देखते हुए सरकार ने श्रमिकों को पेंशन प्रदान करने को लेकर योजना लागू की है।

जिससे श्रमिक पेंशन की राशि को प्राप्त कर सकते हैं लेकिन पेंशन की राशि को प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छोटा-मोटा कार्य करने वाले नागरिक तथा जो अस्थाई स्थाई काम करते हैं जैसे की मजदूरी करते हैं या फिर ठेला चलाते हैं ड्राइवर हैं दुकानदार है इस प्रकार के कोई भी नागरिक ऑनलाइन तरीके को अपनाते हुए इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। ‌

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना 2025

वर्तमान समय में जिन भी श्रमिकों ने श्रम कार्ड बनवाया हुआ है सभी नागरिक अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थान पर श्रम कार्ड को उपयोग में ले रहे हैं ऐसे में ऐसे नागरिक अब श्रम कार्ड का उपयोग करके पेंशन की राशि को भी प्राप्त कर सकते हैं। वही मिलने वाली पेंशन की राशि नागरिकों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होगी क्योंकि बुढ़ापे में राशि का उपयोग जरूरत के अनुसार कहीं पर भी किया जा सकेगा।

पेंशन की राशि को प्राप्त करने के लिए सरकार ने कुछ महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी किए हैं तथा आवश्यक जानकारी भी जारी कि हैं जो की सभी श्रमिकों को पहले हासिल करनी होगी और साथ ही आवेदन करने के बाद कुछ प्रीमियम राशि का भुगतान निश्चित समय तक करना होगा जिसके बाद में पेंशन की राशि मिलनी शुरू होगी और पेंशन की राशि प्रत्येक लाभार्थी को बैंक खाते में मिलेगी और हर महीने ही मिलेगी जिससे हर महीने ही पेंशन की राशि उपयोग में ली जा सकेगी।

E Sharm Card Pension 2025 Overview

मंत्रालय का नामश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
योजना का नामई-श्रम कार्ड पेंशन योजना
शुरुआत12 फरवरी 2019
आयु60 वर्ष से अधिक
लाभ₹3000/- प्रतिमाह
उद्देश्यबुजुर्ग श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eshram.gov.in

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना में कितनी मिलेगी राशि

जो भी श्रमिक पेंशन को प्राप्त करने के लिए आवेदन करेंगे ऐसे श्रमिकों को 3000 रूपये की पेंशन मिलेगी। तो जो भी अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं और चाहते हैं कि उन्हें बुढ़ापे में पैसों को लेकर ज्यादा समस्याओं का सामना ना करना पड़े ऐसे नागरिकों को अवश्य सोच विचार करके पेंशन को प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहिए और आवेदन की प्रक्रिया नागरिक स्वयं भी अपने स्मार्टफोन के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।

सभी श्रमिकों को ध्यान रहे श्रमिकों को श्रम कार्ड होने की वजह से ही पेंशन की राशि नहीं मिलेगी बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री मानधन योजना के माध्यम से पेंशन की राशि प्राप्त होगी और इसका ऑप्शन सरकार ने श्रम कार्ड के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करवाया हुआ है। जिस पर केवल क्लिक करने की आवश्यकता है जिसके बाद में आवेदन के स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन किया जा सकेगा और फिर पेंशन भी मिलेगी।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना की राशि का उपयोग

मिलने वाली पेंशन की राशि को लेकर श्रमिकों को छूट दी जाएगी कि वह किसी भी जरूरत के लिए राशि को उपयोग में ले सकेंगे जैसे की दवाई और स्वास्थ्य से संबंधित होने वाले खर्च के लिए, घर की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए, राशन लाने के लिए, बिल का भुगतान करने के लिए तथा और भी आदि अन्य आवश्यक कार्यों के लिए। वृद्धावस्था में पेंशन की राशि श्रमिकों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी साबित होगी।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए योग्यता शर्तें

  • आवेदन करते समय आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए बल्कि 18 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • मजदूर, किसान, रिक्शा चालक, घर बनाने वाले मजदूर, ड्राइवर, ठेला चलाने वाले, पेंटर, दुकान चलाने वाले तथा आदि अन्य सभी पेंशन को प्राप्त कर सकते हैं।
  • पेंशन की राशि बैंक खाते में आएगी इसलिए आवेदक का बैंक में खाता अवश्य होना चाहिए।
  • आयकर को जमा करने वाले नागरिक इस योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना की विशेषताएं

  • 60 वर्ष की आयु होने के बाद में पेंशन की राशि प्राप्त होगी इस बात की गारंटी सरकार के द्वारा दी जाती है। जिसकी वजह से यह एक सुरक्षित योजना है।
  • हर महीने बहुत ही कम प्रीमियम जमा करना होता है जबकि बाद में एक बड़ी राशि पेंशन के रूप में मिलती है।
  • अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाए तो ऐसी स्थिति में सरकार के द्वारा लाभार्थी की पत्नी या पति को आधी पेंशन प्रदान की जाती है।
  • आवेदन की प्रक्रिया आसान है जिसके चलते कोई भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन हेतु श्रमिक ई श्रम कार्ड के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं। ‌
  • अब श्रम कार्ड मौजूद नहीं होने पर सबसे पहले इसके लिए आवेदन करें और इसे बनवाएं। ‌
  • इतना करने पर होम पेज पर पेंशन के लिए आवेदन करने का ऑप्शन देखने को मिलेगा तो ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर नई वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान फॉर्म को कंप्लीट करें और सबमिट करें।
  • इस तरीके से पेंशन को प्राप्त करने के लिए आवेदन हो जाएगा हालांकि एक बार नियम शर्तों की जानकारी जरुर हासिल करनी है और उसके बाद फॉर्म सबमिट करना है।

FAQs

श्रम कार्ड होने पर मुझे पेंशन की राशि मिलेगी या नहीं?

श्रम कार्ड होने पर श्रम कार्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मानधन योजना के लिए आवेदन करें जिसके बाद ही पेंशन की राशि मिलेगी।

3000 रूपये की पेंशन को प्राप्त करने के लिए मैं क्या करूं?

सबसे पहले आधिकारिक रूप से विस्तृत संपूर्ण योजना को हासिल करें उसके बाद में स्वयं स्मार्टफोन से या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर पेंशन को प्राप्त करने के लिए आवेदन करें।

पेंशन की राशि कब मिलेगी?

पेंशन की राशि 60 वर्ष की आयु के बाद में मिलेगी क्योंकि सरकार ने यही समय निर्धारित किया है।

1 thought on “E Sharm Card Pension Yojana: ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें”

Leave a Comment