EWS Scholarship Yojana 2025: छात्र छात्राओं को सरकार दे रही 2000 रूपए की स्कॉलरशिप

On: November 20, 2025 5:59 AM
EWS Scholarship Yojana

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योजना के अंतर्गत उन सभी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखते हैं।

इस तरह से हम आपको बता दें कि दसवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति योजना का फायदा मिलेगा। तो ऐसे में आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आप अपना फॉर्म भर सकते हैं।

यदि आपको ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करनी है तो इसमें हमारा आज का यह लेख आपकी सहायता कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि यह योजना क्या है, इसके फायदे, लाभ लेने के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया कौन सी रखी गई है।

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना 2025

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से शुरू किया गया है। ‌ इस तरह से विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। ‌

जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे छात्र जो 10वीं या फिर 12वीं कक्षा को पास कर चुके हैं इन सबको वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। तो इस प्रकार से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 6 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक चलेगी। ‌

जो भी विद्यार्थी आवेदन देना चाहते हैं तो इन्हें अपना फॉर्म ऑनलाइन तरीके से भरना होगा। इस प्रकार से जिन छात्रों का चयन किया जाएगा इन्हें फिर सरकार से आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त होगी।

EWS Scholarship Scheme 2025 Overview

विभाग का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
योजना का नामईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना
राज्यराजस्थान
छात्रवृत्ति राशि₹2000
कक्षा10वी, 12वी
पात्रता मानदंडआर्थिक स्थिति, आय सीमा एवं कक्षा
उद्देश्यआर्थिक सहायता और शिक्षा को बढ़ावा देना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना में कितनी मिलेगी राशि

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सरकार द्वारा इसलिए स्कॉलरशिप दी जाती है ताकि समाज में वे आगे बढ़ सकें। इस तरह से जिन छात्र और छात्राओं के पास शिक्षा जारी रखने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है तो इन्हें सरकार से वित्तीय मदद मिलती है।

इस प्रकार से हम आपको यहां बताते चलें कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को हर महीने 100 रुपए की की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। तो इस प्रकार से छात्रों को 10 महीने तक स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।

तो इसके बाद फिर अगले वर्ष छात्रों को 10 महीने तक अलग से छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रकार से ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों को कुल 2000 रूपए स्कॉलरशिप के तौर पर प्राप्त होंगें।

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता

जो विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की जरूरत होगी:-

  • आवेदक छात्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखता हो।
  • विद्यार्थी राजस्थान राज्य का रहने वाला स्थानीय निवासी हो।
  • विद्यार्थी ने साल 2025 में कक्षा दसवीं पास की होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी ने दसवीं कक्षा में न्यूनतम 80% से ज्यादा अंक हासिल किए हो।
  • ऐसे छात्र जो नियमित रूप से कक्षा ग्यारहवीं में और कक्षा 12वीं में पढ़ रहे हैं वे पात्र मानें गए हैं।
  • जिन छात्रों ने दसवीं कक्षा पास करने के बाद आगे पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया है तो इन्हें छात्रवृत्ति का फायदा लेने हेतु शिक्षा के दौरान न्यूनतम 55% अंक लाने अनिवार्य हैं। ‌
  • ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप का लाभ वे विद्यार्थी नहीं ले सकते जिन्होंने पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया है।
  • छात्र का बैंक खाता होना आवश्यक है क्योंकि छात्रवृत्ति का पैसा विद्यार्थी के खाते में ही भेजा जाएगा।

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान के जिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करनी है तो इन्हें निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता होगी:-

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • कक्षा दसवीं की मार्कशीट
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
  • फीस की रसीद
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • निशक्ता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना के लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के माध्यम से जो लाभ प्राप्त होते हैं इनके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से है:-

  • सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के माध्यम से हर महीने 100 रूपए की राशि विद्यार्थियों को दी जाएगी।
  • ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप छात्रों को 2 वर्ष तक मिलेगी।
  • छात्रों को एक वर्ष के अंदर 10 महीने तक योजना का फायदा प्राप्त होगा।
  • इसके बाद फिर अगले वर्ष में भी 10 महीने तक छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
  • कुल मिलाकर छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए 2000 रूपए की मदद मिलेगी।

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना के लिए आपको अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना पड़ेगा:-

  • सर्वप्रथम आपको शाला प्रधान द्वारा राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब यहां पर आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
  • आगे फिर आपको ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र को भरना है।
  • फार्म भर लेने के बाद फिर आपको वे सब दस्तावेज अपलोड करने हैं जो आपसे मांगे गए हैं।
  • अगले चरण में आपको अपने पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना है।
  • अब आपको अपना ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप का फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट का बटन दबाना है।
  • भविष्य में उपयोग हेतु आपको अपने फार्म का प्रिंट निकाल कर रखना है।

FAQs

ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 दिसंबर रखी गई है।

क्या राजस्थान के सभी छात्रों को ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा?

जी नहीं ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप का लाभ केवल राजस्थान राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र ले सकते हैं।

छात्रवृत्ति के माध्यम से कुल कितना लाभ छात्रों को मिलेगा?

विद्यार्थियों को 2 साल तक की अवधि में कुल 2000 रूपए का वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Comment