एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप का वे सब छात्र ले सकते हैं जो पढ़ाई में बेहद होनहार है लेकिन वित्तीय तौर पर कमजोर हैं। दरअसल एचडीएफसी बैंक की तरफ से परिवर्तन नाम से यह छात्रवृत्ति वाली योजना लाई गई है।
ऐसे में हम आपको बता दें कि जिन विद्यार्थियों को एचडीएफसी के द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी वे आसानी से अपनी शिक्षा पूरी कर सकते हैं। इस तरह से विद्यार्थियों को एचडीएफसी बैंक पढ़ाई के लिए 75000 रूपए तक की वित्तीय मदद प्रदान करता है। देखा जाए तो गरीब परिवारों के छात्रों के लिए यह योजना बेहद उत्कृष्ट है क्योंकि वे बैंक से मदद प्राप्त करके अपनी शिक्षा को पूरा कर सकते हैं।
अगर आपको एचडीएफसी स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से पाठ्यक्रमों के लिए कितनी छात्रवृत्ति मिल सकती है। आवेदन जमा करने के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज एवं आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया कौन सी है।
एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप 2025
देश के प्रतिष्ठित बैंक एचडीएफसी के द्वारा परिवर्तन ईसीएसएस योजना को शुरू किया गया है। इस तरह से एजुकेशनल क्राइसिस स्कॉलरशिप सपोर्ट प्रोग्राम के तहत गरीब छात्रों को 75000 रूपए की वित्तीय मदद एचडीएफसी बैंक द्वारा दी जाती है।
दरअसल बैंक का यही प्रयास है कि जो विद्यार्थी गरीब परिवारों के तहत आते हैं इन सबको विद्यालय, कॉलेज और विश्वविद्यालय लेवल की शिक्षा पूरी करने के लिए मदद की जाए। इस प्रकार से पहली कक्षा से लेकर विद्यार्थियों को आगे बीए, बीएससी, बीटेक, एमबीबीएस, एमए, एम कॉम, एमटेक, एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता की जाती है।
HDFC Bank Scholarship Online Apply 2025 Overview
| शाखा का नाम | एचडीएफसी बैंक |
| लेख का नाम | एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप |
| लेख का प्रकार | लेख का प्रकार छात्रवृत्ति |
| लाभार्थी | भारत के पात्र छात्र छात्राएं |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
| लाभ | 75000 रूपए की छात्रवृत्ति |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.parivartanecss.com/ |
एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप के लिए पात्रता शर्तें
एचडीएफसी बैंक से छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आपको जो पात्रता शर्तें पूरा करने की आवश्यकता है वह कुछ इस प्रकार से हैं:-
- कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर तक के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।
- विद्यार्थी ने अपनी पिछली कक्षा में न्यूनतम 55% अंक हासिल किए हों।
- छात्र की परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए तक या इससे कम हो।
- ऐसे छात्र जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में किसी प्रकार के पारिवारिक या फिर व्यक्तिगत परेशानी का सामना किया है इन्हें वरीयता दी जाएगी।
- केवल भारत के नागरिकों को ही इस योजना के तहत स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है।
एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप स्कूल और डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए राशि
एचडीएफसी बैंक द्वारा ना केवल स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को बल्कि डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को भी मदद की जाती है और इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है:-
- कक्षा 1 से लेकर 6 के छात्रों को 15000 रूपए की स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी।
- जबकि कक्षा 7 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को 18000 रुपए की वित्तीय मदद मिलेगी।
- डिप्लोमा और आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को 18000 रुपए छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे।
एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप के द्वारा यूजी और पीजी विद्यार्थियों को मदद
ऐसे छात्र जो स्नातक या फिर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं इन्हें निम्नलिखित वित्तीय सहायता प्राप्त होगी :-
- बीए और बीएससी जैसे सामान्य कोर्स करने वाले छात्रों को 30000 रुपए की राशि स्कॉलरशिप के रूप में मिलेगी।
- जो विद्यार्थी प्रोफेशनल पाठ्यक्रम जैसे बीटेक या एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं तो इन्हें 50000 रूपए की सहायता राशि प्राप्त होगी।
- स्नातकोत्तर के सामान्य कोर्स जैसे कि एमए और एमकॉम करने वाले छात्रों को 35000 रूपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
- जबकि प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों जैसे कि एमटेक या एमबीए हेतु 75000 की वित्तीय मदद छात्रों को मिलेगी।
एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप के लिए कैसे होगा चयन
एचडीएफसी बैंक की इस छात्रवृत्ति का फायदा विद्यार्थियों को तभी मिलेगा जब इनका चयन किया जाएगा और इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया चलेगी:-
- सर्वप्रथम योग्यता के आधार पर सभी उम्मीदवारों के आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- इसके बाद छात्रों के सारे दस्तावेजों को जांचा जाएगा।
- दस्तावेज सत्यवान के बाद विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
- जब साक्षात्कार पूरा हो जाएगा तो फिर चयनित छात्रों की सूची जारी की जाएगी।
एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आपको एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन निम्नलिखित तरीका अपनाना पड़ेगा:-
- सर्वप्रथम आपको एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- यहां अब होम पेज पर आपको स्कॉलरशिप से संबंधित लिंक को ढूंढ कर इस पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से अब आपके सामने जो पंजीकरण पृष्ठ आएगा आपको इसमें सारी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- सभी निर्देशों का सही प्रकार से पालन करते हुए आपको अपना आवेदन पत्र पूरा भरना होगा।
- अब आपको अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
- अंत में अपना फार्म चेक करने के बाद आपको एचडीएफसी स्कॉलरशिप आवेदन पत्र को जमा करना है।
FAQs
एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन दे सकता है?
ऐसे छात्र जो मेधावी हैं लेकिन जिनकी वित्तीय स्थिति खराब है वे सब आवेदन दे सकते हैं।
मैं स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन कौन सी तारीख तक जमा कर सकता हूं?
आप अपना आवेदन 31 दिसंबर तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
एचडीएफसी की तरफ से छात्रों को अधिकतम कितनी स्कॉलरशिप दी जाएगी?
एचडीएफसी के द्वारा छात्रों को अधिकतम 75000 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।










