High Court Vacancy 2025: हाई कोर्ट भर्ती के आवेदन फॉर्म शुरू

On: December 4, 2025 3:41 PM
High Court Vacancy

हाई कोर्ट भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस तरह से अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हाई कोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर काम करना चाहते हैं तो आपको अपना आवेदन देना चाहिए।

आपको हम बता दें कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में काम करने का यह एक अच्छा मौका है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हो गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 15 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं।

अगर आपको एमपी हाई कोर्ट भर्ती की पूरी जानकारी चाहिए तो आज हम आपको इस बारे में विस्तृत विवरण देंगे। इस तरह से हम आपको इस भर्ती की आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जो आपके बहुत काम आएगी।

हाई कोर्ट भर्ती 2025

टेक्निकल असिस्टेंट कंप्यूटर के पद हेतु मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया है। तो ऐसे उम्मीदवार जिन्हें कंप्यूटर से संबंधित कामकाज करने में रुचि है तो वे अपना आवेदन इस नौकरी को प्राप्त करने के लिए जमा कर सकते हैं।

इस तरह से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली है। आपको अपना आवेदन केवल एमपी उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर जाकर ही जमा करना होगा। आपको अपने आवेदन पत्र में यदि किसी प्रकार का कोई सुधार करना है तो ऐसे में आपको इसके लिए 19 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक का समय दिया जाएगा।

High Court Recruitment 2025 Overview

भर्ती निकायमध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर
भर्ती का नामहाई कोर्ट भर्ती 2025
शैक्षणिक योग्यताBCA/B.Sc. (कंप्यूटर साइंस)
पद का नामटेक्निकल असिस्टेंट
आवेदन प्रारम्भ 25 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि15 दिसंबर 2025
आयु सीमा18 साल से 35 साल तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mphc.gov.in/

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • एमपी उच्च न्यायालय भर्ती के आवेदन हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल हो।
  • जबकि इस भर्ती की अधिकतम आयु उच्च न्यायालय के द्वारा 35 साल तक रखी गई है।
  • उम्मीदवारों की आयु की गिनती 1 जनवरी 2025 के हिसाब से पूरी की जाएगी।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर काम करने के लिए आपको निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • आवेदन देने के लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी ने बीसीए/ बीएससी की डिग्री कंप्यूटर साइंस अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स में हासिल की हो।
  • या फिर उम्मीदवार ने कंप्यूटर साइंस अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा हासिल किया हो।
  • उम्मीदवार को हार्डवेयर मेंटेनेंस का न्यूनतम 3 साल का अनुभव होना आवश्यक है।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एमपी हाई कोर्ट भर्ती के लिए आपको जो शुल्क चुकाना होगा इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 743.40 रुपए का शुल्क जमा करना पड़ेगा।
  • बाकी अन्य सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 943.40 रुपए जमा करने होंगें।

हाई कोर्ट भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एमपी उच्च न्यायालय भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वाले सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इस तरह से फिर उम्मीदवारों को आगे फिर प्रैक्टिकल के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फिर साक्षात्कार का आयोजन करवाया जाएगा। फिर जो उम्मीदवार चुने जाएंगे इन सबको मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर नौकरी दे दी जाएगी।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन जमा करने हेतु आपको जो तरीका अपनाना होगा वह कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित दिया गया है:-

  • सबसे शुरुआत में आपको एमपी हाई कोर्ट की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन वाला लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आपको अपनी सभी जानकारी भरकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना है।
  • आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर और ईमेल आईडी पर आपकी यूजर आईडी का पासवर्ड मिल जाएगा।
  • आगे आपको पंजीकरण संख्या का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
  • फिर आगे आपको आवेदन देने वाले लिंक को दबाना होगा और अपना फार्म पूरा भरना होगा।
  • अब आपको सारे दस्तावेज जैसे कि आपका फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि को अपलोड करना है।
  • फिर अपना एमपी उच्च न्यायालय भर्ती का आवेदन पत्र जमा करके आपको इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।

FAQs

हाई कोर्ट भर्ती के तहत कितने पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी?

एमपी हाई कोर्ट भर्ती के तहत केवल 1 पद पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

एमपी हाई कोर्ट भर्ती के तहत हर महीने कितनी सैलरी उम्मीदवारों को मिलेगी?

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती के तहत उम्मीदवार को हर महीने 5200-20200 रूपए की सैलरी और साथ में जीपी 1900 रूपए दिए जाएंगे।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कब से कब तक शुरू है?

इस भर्ती के लिए आवेदन 25 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक शुरू है।

Leave a Comment