IBPS PO Mains Result 2025: यहाँ से चेक करें आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट

On: December 1, 2025 12:26 PM
IBPS PO Mains Result

आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट का इंतजार बड़ी मात्रा में परीक्षार्थियों को है। यह परीक्षा 12 अक्टूबर वाले दिन सीबीटी मोड में करवाई गई थी। इस तरह से जो उम्मीदवार पास हो जाएंगे इन्हें फिर अगले चरण के तहत योग्य माना जाएगा।

दरअसल इस भर्ती के माध्यम से 5308 खाली पदों को भरा जाने वाला है। तो ऐसे में अगर आपने आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर की मुख्य परीक्षा में भाग लिया है तो जल्द ही आपको आपके परिणाम को उपलब्ध कराया जाएगा।

लेकिन यदि आपको नहीं पता कि कैसे आप आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट को चेक कर सकते हैं तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपको पूरा पढ़ना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको परिणाम से संबंधित हर जानकारी देंगे ताकि आपके सारे सवालों के जवाब आपको मिल जाएं। इसके अलावा हम आपको प्रोबेशनरी ऑफिसर की मुख्य परीक्षा के परिणाम को चेक करने का तरीका भी बताएंगे।

आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट 2025

आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन की तरफ से 12 अक्टूबर वाले दिन करवाया गया था। इस परीक्षा में जितने भी परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे इन सबको अब यही इंतजार है कि इनका रिजल्ट कब जारी होगा।

तो यहां आपको हम बता दें कि जो उम्मीदवार इस मुख्य परीक्षा में पास हो जाएंगे इन्हें फिर आगे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस तरह से फिर चयनित अभ्यर्थियों को 5308 रिक्त पदों पर विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर नौकरी दी जाएगी।

IBPS PO Mains Exam Result 2025 Overview

संगठनबैंकिंग कार्मिक चयन बोर्ड (आईबीपीएस)
परीक्षा का नामआईबीपीएस पीओ
भर्तीसीआरपी-पीओ/एमटी-XV
कुल रिक्तियां5308
परीक्षा तिथि12 अक्टूबर
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
मुख्य परीक्षा परिणाम तिथिदिसंबर 2025
चयन प्रक्रियाचरण 1- प्रारंभिक परीक्षा
चरण 2- मुख्य परीक्षा
चरण 3- साक्षात्कार/व्यक्तिगत चर्चा
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ibps.in/

आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा

जैसा कि हमने आपको बताया कि आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर की मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को करवाया गया था। तो इस परीक्षा में वे सभी उम्मीदवार शामिल हुए थे जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा को पास किया था।

इस तरह से हम आपको बता दें की मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया गया था। उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रकार के सवालों के जवाब हल करने थे। इस तरह से गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन प्रणाली के तहत 0.25 अंक भी काटा जाएगा।

IBPS PO Mains Category Wise Cut Off 2025

CategoryExpected Cut Off
SC52-57
ST48-53
OBC67-72
EWS65-70
General70-75
HI28-33
OC44-49
VI35-40
ID30-40

आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट कब होगा जारी

विशेषज्ञों के अनुसार आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर की मुख्य परीक्षा के नतीजे को दिसंबर के महीने में जारी किया जा सकता है। इस तरह से यदि परिणाम दिसंबर के आखिरी सप्ताह में घोषित नहीं किया गया तो फिर इसके बाद जनवरी के पहले सप्ताह में आपको परिणाम उपलब्ध कराया जा सकता है।

इस तरह से आप सभी परीक्षार्थियों को आईबीपीएस की तरफ से परिणाम केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध कराए जाएंगे। जब रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी तो उम्मीदवार अपना नतीजा अपने पंजीकरण नंबर के माध्यम से जान पाएंगे।

आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट में दी गई जानकारी

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर की मुख्य परीक्षा के परिणाम में आपको निम्नलिखित विवरण लिखा हुआ मिलेगा:-

  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षार्थी के पिता का नाम
  • परीक्षा की तारीख
  • रोल नंबर
  • श्रेणीवार प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • योग्यता स्थिति

आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट चेक करने के लिए विवरण

जब आपका आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आ जाएगा तो इसे आप तभी चेक कर सकते हैं जब आपके पास निम्नलिखित सारा विवरण तैयार होगा:-

  • पंजीकरण संख्या
  • अथवा रोल नंबर
  • पासवर्ड या फिर जन्मतिथि

आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट कैसे चेक करें?

जब आईबीपीएस पीओ मेंस का नतीजा घोषित हो जाएगा तो इसके बाद आप सभी परीक्षार्थी अपने परिणाम को कुछ इस प्रकार से चेक कर पाएंगे:-

  • सर्वप्रथम आपको आईबीपीएस की वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • अब आपको मुख्य पृष्ठ पर आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट 2025 वाला लिंक ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
  • आगे फिर आपको अपना पंजीकरण नंबर या फिर अपना रोल नंबर एवं जन्म तिथि को दर्ज करके सबमिट वाला बटन क्लिक करना होगा।
  • अब तुरंत आपके सामने आपकी परीक्षा का स्कोरकार्ड आ जाएगा।
  • आप अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी निकाल कर रख सकते हैं।

FAQs

आईबीपीएस पीओ मेंस एग्जाम कब आयोजित करवाया गया था?

यह एग्जाम 12 अक्टूबर 2025 वाले दिन लिया गया था।

परीक्षा पास करने के बाद क्या होगा?

मुख्य परीक्षा पास कर लेने के पश्चात आप सभी उम्मीदवारों को फिर साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा।

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कब घोषित होगा?

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर या फिर जनवरी के महीने में घोषित हो सकता है।

Leave a Comment