भारत की महिलाओं को शैक्षिक और सामाजिक रूप से विकसित करने के लिए बहुत से प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। दरअसल राज्य की बालिकाओं के लिए कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई है।
इस प्रकार से हम आपको बता दें महिलाओं को समाज में कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है जैसे कि असमान लिंगानुपात, कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं के लिए समाज की नकारात्मक सोच, बाल विवाह इत्यादि। तो इस कारण ज्यादातर बालिकाएं मौलिक अधिकारों से अत्यधिक वंचित रह जाती हैं।
तो इन सब कुरितियों को दूर करने के लिए यूपी सरकार के द्वारा कन्या सुमंगला योजना को लाया गया है। अगर आपको भी इस योजना का फायदा लेना है तो ऐसे में हमारा आज का यह लेख आपको आखिर तक पढ़ना पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना के लिए पात्रता शर्तें, जरूरी दस्तावेज, उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया की सारी जानकारी।
कन्या सुमंगला योजना 2025
उत्तर प्रदेश की सरकार ने कन्या सुमंगला योजना को साल 2019 में आरंभ किया था। योजना के माध्यम से ऐसी बालिकाओं को आर्थिक सहायता दी जाती हैं जिनका जन्म 1 अप्रैल 2019 या फिर इसके बाद हुआ है। योजना के अंतर्गत कन्याओं को कई चरणों में 25 हजार रुपए की राशि दी जाती है।
यूपी सरकार का मकसद कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाओं और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना है। इस प्रकार से सरकार चाहती है कि महिलाओं के प्रति समाज की सोच सकारात्मक हो और इन्हें वे सब मौलिक अधिकार प्राप्त हों जो इन्हें अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।
Mukhya Mantri Kanya Sumangala Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| योजना का नाम | कन्या सुमंगला योजना |
| योजना की शुरुआत | साल 2019 |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| लाभ | 25000 रूपए की वित्तीय सहायता |
| उद्देश्य | बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना |
| पात्रता | केवल उत्तर प्रदेश की बालिकाओं के लिए |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mksy.up.gov.in/ |
कन्या सुमंगला योजना की धनराशि
बता दें कि जब किसी घर में कन्या का जन्म होता है तो उत्तर प्रदेश सरकार से इन्हें तब 5 हजार रूपए की राशि मिलती है। इसके बाद फिर 1 वर्ष पूरा होने के बाद और टीकाकरण के पश्चात 2 हजार रुपए की राशि दी जाती है।
आगे फिर कन्या को पहली कक्षा में विद्यालय में प्रवेश लेने के बाद 3000 रूपए का लाभ मिलता है। इसके बाद फिर कक्षा 6वीं में एडमिशन लेने पर उत्तर प्रदेश सरकार से 3 हजार रूपए का लाभ मिलेगा।
फिर जब कन्या का एडमिशन कक्षा 9वीं में होगा तो तब 5000 रूपए का लाभ मिलेगा। इस प्रकार से फिर जब कन्या 12वीं कक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात स्नातक डिग्री या फिर किसी 2 साल वाले डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेती है तो फिर इसे 7 हजार रूपए का लाभ मिलेगा।
कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा यह कोशिश की जा रही है कि राज्य की बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जाए। तो इस तरह से इनके भविष्य को उज्ज्वल और विकसित बनाने के लिए इनकी मदद की जाती है।
इस प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार चाहती है कि महिलाओं को सामाजिक बुराइयों से बचाया जाए और इनके शैक्षिक और स्वास्थ्य के स्तर को सुदृढ़ बनाया जाए।
कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता मानदंड
उत्तर प्रदेश की कन्या सुमंगला योजना के लिए आपको यदि आवेदन देना है तो इसके लिए कुछ पात्रता को पूरा करने की जरूरत है जैसे:-
- बालिका का परिवार उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी कन्या के परिवार की सालाना आमदनी 3 लाख रुपए से ज्यादा ना हो।
- एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियों को ही योजना का फायदा प्राप्त होगा।
- अगर महिला के जुड़वा बच्चे होते हैं तो तब अगर तीसरी संतान लड़की है तो तब भी लाभ मिलेगा।
- किसी परिवार ने अगर किसी बालिका को गोद लिया है तो ऐसे में इन्हें भी पात्र माना गया है।
कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन जमा करने हेतु आपको जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी वे कुछ इस प्रकार से हैं:-
- माता और पिता का आधार कार्ड
- मां और पिता का मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- बालिका का फोटो
- माता-पिता और बालिका की नवीनतम संयुक्त तस्वीर
- अगर कन्या को गोद लिया है तो इसका प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश की कन्या सुमंगला योजना में आवेदन देने के लिए आपको जिन महत्वपूर्ण चरणों को अपनाना चाहिए वह कुछ इस प्रकार से हैं:-
- सर्वप्रथम आपको कन्या सुमंगला योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको अपना पंजीकरण पूरा करना होगा।
- आगे फिर आपको सहमति देने के बाद कंटिन्यू वाला बटन दबाना है।
- अब आपके सामने जो फार्म खुलकर आएगा इसमें आपको सारी अहम जानकारी को लिखना है।
- फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको पासवर्ड बनाना है और फिर ओटीपी प्राप्त करने वाले बटन को क्लिक करना है।
- अब आपको आपके मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी प्राप्त होगा।
- इस तरह से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से कन्या सुमंगला योजना पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- इसके पश्चात आपको कन्या सुमंगला का आवेदन पत्र भरना है और सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपलोड करना है।
- आपको यहां पर अब अपना योजना का फॉर्म जमा करना है और अगर आप पात्र होंगे तो आपको लाभ मिलेगा।
FAQs
कन्या सुमंगला योजना 2025 को किसने शुरू किया है?
कन्या सुमंगला योजना को उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने शुरू किया है।
योजना के माध्यम से यूपी सरकार कितनी मदद करती है?
यूपी सरकार कन्या सुमंगला योजना के जरिए से कुल 25000 रूपए की सहायता करती है।
मुझे 12वीं कक्षा के बाद कितनी आर्थिक सहायता यूपी सरकार योजना के तहत देगी?
आपको 12वीं कक्षा पास करने के बाद योजना के तहत राज्य सरकार से 7000 रूपए की राशि मिलेगी।









