देश के किसानों के लिए हमारी सरकार ने बहुत सारी योजनाएं शुरू की हुई हैं। तो ऐसे में अगर आप यह चाहते हैं कि आप बहुत ही सस्ते ब्याज पर सरकारी लोन हासिल करें तो आपको किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहिए।
अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड को बनवा लेते हैं तो ऐसे में आपको सरकार से बहुत से कार्यों को करने के लिए बिना किसी कठिनाई के 7 % की दर से ब्याज मिल जाता है। इस तरह से 5 लाख रुपए तक का लोन आप अपने इस कार्ड के माध्यम से ले सकते हैं।
यदि आपको अपना आवेदन जमा करना है ताकि आपका किसान क्रेडिट कार्ड बन सके तो इसके लिए आज हम आपकी सहायता करेंगे। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किसान क्रेडिट कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका क्या है। इसके साथ ही हम आपको यह जानकारी भी देंगे कि योजना के फायदे, पात्रता, आवेदन देने की प्रक्रिया सरकार ने क्या रखी है।
किसान क्रेडिट कार्ड अप्लाई ऑनलाइन 2025
किसानों को आर्थिक तौर पर सहायता देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना को चलाया गया है। आपको हम यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के माध्यम से हमारी सरकार चाहती है कि किसानों को खेती से संबंधित खरीदारी करने के लिए लोन उपलब्ध कराया जाए।
इस तरह से किसान आसानी के साथ फिर फर्टिलाइजर, बीज और कीटनाशक इत्यादि को लोन लेकर खरीद सकते हैं। तो यहां पर आपको हम यह भी बताते हैं कि पहले इस योजना के माध्यम से केवल खेती-बाड़ी के लिए ही लोन दिया जाता था।
लेकिन गुजरते समय के साथ इस योजना के अंतर्गत किसानों को पशुपालन, डेयरी फार्म खोलने, मछली पालन करने जैसे कामों के लिए भी लोन दिया जाने लगा। इस तरह से किसान योजना के तहत अपनी जमीन के आकार के अनुसार, फसल एवं खेती के प्रकार के मुताबिक लोन ले सकते हैं।
Kisan Credit Card Online Apply 2025 Overview
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| योजना का नाम | किसान क्रेडिट कार्ड योजना |
| दस्तावेज का नाम | किसान क्रेडिट कार्ड |
| लेख का नाम | किसान क्रेडिट कार्ड अप्लाई ऑनलाइन |
| लोन सुविधा | ₹5 लाख तक |
| ब्याज दर | 7% |
| सब्सिडी | 3% ब्याज सब्सिडी |
| अतिरिक्त लाभ | दुर्घटना बीमा, फसल बीमा, स्वास्थ्य बीमा इत्यादि |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.agriwelfare.gov.in/ |
किसान क्रेडिट कार्ड कैसा होता है
अगर आपको नहीं पता तो हम आपको यहां जानकारी देना चाहते हैं कि किसान क्रेडिट कार्ड को केसीसी कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल यह एक प्रकार से एटीएम या फिर डेबिट कार्ड के जैसा होता है। इस कार्ड के माध्यम से किसान आसानी के साथ धनराशि निकाल सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड को कोऑपरेटिव बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, निजी बैंकों और सरकारी बैंकों के द्वारा जारी किया जाता है।
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के फायदे
किसान क्रेडिट कार्ड को बनवाने के जो फायदे प्राप्त होते हैं इन सबका विवरण कुछ इस प्रकार से दिया गया है:-
- किसानों को 500000 रूपए तक का लोन आसानी के साथ उपलब्ध कराया जाता है।
- केसीसी लोन सालाना 7% की ब्याज दर से किसानों को दिया जाता है। पर अगर किसान 1 साल के अंदर अपना लोन चुका देते हैं तो फिर इन्हें 3% ब्याज सब्सिडी का लाभ भी मिलता है।
- जरूरत के समय पर किसान अपने केसीसी कार्ड का इस्तेमाल करके पैसे आसानी से निकाल सकते हैं।
- केसीसी कार्ड धारक किसानों को दुर्घटना बीमा, फसल बीमा, स्वास्थ्य बीमा इत्यादि योजनाओं का भी लाभ सरकार से मिलता है।
- किसान आसानी से अपने केसीसी कार्ड के माध्यम से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड को बनवाने के लिए पात्रता
केसीसी कार्ड को बनवाने के लिए आपको जिन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा वे कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित बताए गए हैं:-
- ऐसे किसान जो व्यक्तिगत रूप से खेती करते हैं या संयुक्त रूप से खेती करने वाले किसान आवेदन दे सकते हैं।
- बटाईदार किसान, मौखिक पट्टे पर और किराए की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को योजना के लिए पात्र माना गया है।
- स्वयं सहायता समूह से जुड़े किसानों को लाभ दिया जा सकता है।
- ऐसे किसान जो कृषि से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं वे भी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप अपना केसीसी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको अपने बैंक की वेबसाइट पर चले जाना है।
- या फिर आपको बैंक की मोबाइल ऐप को खोल लेना है।
- अब आपको होम पेज पर एग्री लोन्स वाले सेक्शन में जाना होगा।
- यहां पर फिर आपको किसान क्रेडिट कार्ड का विकल्प का चयन करना होगा।
- इस तरह से फिर आपको अप्लाई करने वाले बटन को क्लिक करना होगा।
- आपके सामने केसीसी आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसे आपको पूरा भरना होगा।
- आवेदन पत्र को भर लेने के बाद फिर आपको सारे दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
- इस तरह से फिर आपको अपना केसीसी कार्ड बनवाने का फॉर्म जमा करना होगा।
FAQs
किसान क्रेडिट कार्ड अप्लाई ऑनलाइन कैसे किया जा सकता है?
आप अपने केसीसी कार्ड के ऑनलाइन आवेदन को अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर मोबाइल ऐप पर जाकर जमा कर सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड को बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं?
केसीसी कार्ड को बनवाने हेतु आपके पास वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, जमीन से संबंधित दस्तावेज और आपके फोटोग्राफ इत्यादि की आवश्यकता पड़ती है।
केसीसी कार्ड पर कितना ब्याज लगता है?
केसीसी कार्ड पर वार्षिक 7% का ब्याज लगता है। लेकिन अगर आप समय पर लोन का भुगतान कर देते हैं तो फिर आपको 3% की छूट ब्याज पर मिलती है। परंतु हर बैंक की नीति के अनुसार केसीसी कार्ड का ब्याज थोड़ा बहुत अलग हो सकता है।










