Ladki Bahin Yojana eKYC: 1500 रूपए पाने का आखिरी मौका, जल्दी करें ये काम

On: December 4, 2025 2:44 PM
Ladki Bahin Yojana eKYC

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए लाडकी बहिन योजना को चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी लाभार्थी बहनों के लिए राज्य सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट जारी हुआ है।

दरअसल सभी महिलाओं को अपनी ई-केवाईसी को पूरा करना जरूरी है। जो महिलाएं ऐसा नहीं करेंगीं तो फिर इन्हें लाडकी बहिन योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। तो आप सभी 31 दिसंबर तक अपनी ई-केवाईसी को पूरा कर सकती हैं।

अगर आपको लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी से जुड़ी हुई व्यापक जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह लेख पढ़ सकते हैं। आज आपको इस आर्टिकल में हम यह जानकारी देंगे की ईकेवाईसी को कैसे पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही योजना की अन्य अहम जानकारी जो आपके काम आ सकती हैं वे भी हम आपको बताएंगे।

लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी को करने के लिए जरूरी आदेश जारी किए गए हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जितनी भी लाभार्थी महिलाएं इस योजना के अंतर्गत बनाई गई हैं इन सबको ईकेवाईसी को करवाना आवश्यक है।

आपको यहां हम जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि पहले ई-केवाईसी के लिए महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 18 नवंबर तक का समय तय किया गया था। लेकिन अब इस समय सीमा को 31 दिसंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है।

तो इस प्रकार से सरकार ने ऐसा स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी महिलाओं को 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी को पूरा करवाना होगा। ऐसे में जो महिलाएं अपनी ई-केवाईसी को पूरा नहीं करवाएंगीं तो फिर इन्हें वित्तीय सहायता मिलना बंद हो जाएगी।

Ladki Bahin Yojana eKYC Update 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडकी बहिन योजना
लेख का प्रकारई-केवाईसी अपडेट
लाभ 1500 रूपए प्रतिमाह
राज्यमहाराष्ट्र
आयु21 साल से लेकर 65 साल
अंतिम तिथि31 दिसंबर 2025
ई-केवाईसी प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

लाडकी बहिन योजना की जानकारी

लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र की राज्य सरकार के द्वारा निर्धन परिवारों की बहनों के लिए शुरू की गई है। इस तरह से इन सब महिलाओं को यह वित्तीय सहायता इसलिए दी जाती है ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन पाएं।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि हर महीने लाभार्थी बहनों को महाराष्ट्र सरकार बैंक खाते में 1500 रूपए की राशि देती है। तो जो गरीब परिवारों की बहने हैं इन सबको हर महीने बिना किसी रूकावट के किस्त का पैसा प्राप्त हो जाता है।

यहां पर आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि लाडकी बहिन योजना को महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा 2024 में लाया गया था। तब से ही इस योजना का लाभ राज्य की गरीब बहनों को दिया जा रहा है।

लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी के लिए अंतिम तिथि

जैसा कि हमने आपको बताया कि लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 18 नवंबर तक का समय दिया था। लेकिन बहुत सी महिलाओं ने किसी कारण अपनी ई-केवाईसी को पूरा नहीं करवाया था।

महिलाओं की इस समस्या देखते हुए अब केवाईसी के लिए 31 दिसंबर तक का समय रखा गया है। इसलिए आप सभी लाभार्थियों को चाहिए कि आप अंतिम तारीख तक जरूरी तौर पर अपनी केवाईसी को करवा लें। यदि आप इस कार्य को नहीं करेंगीं तो फिर आपको लाडकी बहिन योजना की किस्त नहीं मिल पाएगी।

लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता

लाडकी बहिन योजना के लिए आप सभी महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-

  • महिला जरूरी है महाराष्ट्र राज्य की रहने वाली स्थानीय निवासी हो।
  • आवेदक महिला की आयु अनिवार्य तौर पर 21 साल से लेकर 65 साल तक के बीच में हो।
  • महिला के परिवार की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से ज्यादा ना हो।
  • जो महिलाएं वित्तीय तौर पर कमजोर हैं वे सब इस योजना के लिए पात्र बनाई जाती हैं।

लाडकी बहिन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के लिए आपको जिन दस्तावेजों की जरूरत आवेदन के समय पड़ेगी इन सबका विवरण हमने निम्नलिखित बताया है:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट जाकर फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी अपडेट कैसे करें?

अगर आप अपने घर बैठे लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी को संपन्न करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको जो तरीका अपनाना पड़ेगा इसके बारे में जानकारी इस प्रकार से दी गई है:-

  • सर्वप्रथम आपको अपनी ई-केवाईसी करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर अब मुख्य पृष्ठ पर आपको केवाईसी से संबंधित लिंक मिलेगा आपको इसे क्लिक करना है।
  • अब जो केवाईसी का फार्म आएगा आपको इसमें अपनी आधार संख्या और दिए गए कैप्चा कोड को लिखना होगा।
  • आगे फिर आपको आधार ऑथेंटिकेशन हेतु सहमति देनी है और ओटीपी भेजने वाले लिंक को क्लिक करना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको इसे सही से दर्ज करना है।
  • इस तरह से अब ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQs

लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी के लिए आखिरी तारीख कौन सी है?

राज्य सरकार के द्वारा लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी के लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है।

यदि मैं अपनी ई-केवाईसी ना करवाऊं तो फिर ऐसी स्थिति में क्या होगा?

ऐसी स्थिति में आपको योजना की अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा और आपको लाभार्थी लिस्ट से भी बाहर कर दिया जाएगा।

ई-केवाईसी के बाद मुझे हर महीने वित्तीय सहायता मिलेगी?

ई-केवाईसी पूरा करने वाली सभी बहनों को मासिक 1500 रूपए की सहायता राशि मिलेगी।

Leave a Comment