Ladli Behna Yojana 31st Installment: इस दिन आएंगे लाड़ली बहना योजना की 31वी क़िस्त के 1500 रूपए

On: December 2, 2025 8:46 AM
Ladli Behna Yojana 31st Installment

मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए दिसंबर का महीना बेहद खुशी वाला साबित होने वाला है। बात दरअसल यह है कि इस महीने में लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त को जारी किया जाएगा। लेकिन इस बार किस्त की राशि 1250 रूपए की नहीं 1500 रुपए की मिलेगी।

यदि आपने भी इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन जमा किया है और आपको हर महीने फायदा मिलता है तो आपको योजना की 31वीं किस्त की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस तरह से आपको यह भी जानकारी होनी चाहिए कि इस बार लाभार्थी बहनों को अलग से कितनी राशि मिलने जा रही है।

आज इस लेख में हम आपको लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त की पूरी जानकारी सही प्रकार से देंगे। इसलिए सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए हमारा आज का यह पोस्ट अत्यंत फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए योजना की अगली किस्त और अतिरिक्त सहायता राशि से संबंधित जानकारी आपको बताते हैं।

लाडली बहना योजना 2025

मध्य प्रदेश की निर्धन बहनों को राज्य सरकार की तरफ से हर महीने की 10 तारीख तक वित्तीय सहायता दी जाती है। इस तरह से हम आपको यहां पर बताना चाहते हैं कि सभी लाभार्थी बहनों को अब तक 30 किस्तों का फायदा बैंक खाते में सीधे तौर पर मिल चुका है।

तो यहां बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत नवंबर के महीने तक महिलाओं को 1250 रुपए की सहायता राशि महिलाओं को दी गई है। लेकिन अब 31वीं किस्त के रूप में महिलाओं को 1500 रूपए की धनराशि मिलेगी।

इस तरह से महिलाएं पहले के मुकाबले ज्यादा वित्तीय सहायता प्राप्त करके अपनी कई तरह की घर की और बच्चों की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। तो इस योजना का सबसे बड़ा और मुख्य फायदा यही है कि एमपी राज्य की महिलाएं अब आर्थिक रूप से पहले के मुकाबले मजबूत बन गई हैं।

Ladli Behna Yojana 31st Installment Date 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडली बहना योजना
लेख का नामलाडली बहना योजना 31वीं किस्त
योजना प्रारंभ तिथिजनवरी 2023
राज्यमध्यप्रदेश
लाभार्थीकेवल मध्यप्रदेश की पात्र महिलाएँ
किस्त राशि₹1500
30वीं किस्त12 नवंबर 2025
आगामी क़िस्त 31वी क़िस्त
31वी क़िस्त तिथि10 दिसंबर 2025 (संभावित)
हस्तांतरणसीधे बैंक खाते में (DBT)
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त 2025

मध्य प्रदेश की रहने वाली गरीब परिवारों की महिलाओं को लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त की प्रतीक्षा है। लेकिन हम आपको बता दें कि यह किस्त राज्य सरकार के द्वारा सही समय पर ही जारी की जाएगी।

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने किस्त के पैसे को जारी करने के लिए 10 तारीख तक का समय रखा है। इस तरह से निर्धारित समय पर हर महीने योजना की लाभार्थी बहनों को सहायता का पैसा मिल जाता है।

तो ऐसे में यहां हम आपको यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि आप सबको 10 दिसंबर तक लाडली बहना योजना की 31वी क़िस्त प्राप्त हो जाएगी। पर जब किस्त का लाभ महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा तो इससे पहले राज्य सरकार द्वारा तारीख से संबंधित घोषणा की जाएगी।

लाडली बहना योजना के तहत मिलेगी अतिरिक्त सहायता

जैसा कि हमने आपको बताया कि लाडली बहना योजना की 31वी क़िस्त की राशि 10 दिसंबर तक जारी की जा सकती है। पर दिसंबर का यह महीना इसलिए भी विशेष है क्योंकि आप सभी महिलाओं को अतिरिक्त सहायता राशि भी सरकार से मिलेगी।

लेकिन यह राशि केवल वे सब महिलाएं हासिल कर सकती हैं जो किसी उद्योग में, फैक्ट्री में या फिर कंपनी में नौकरी करती हैं। तो आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार की तरफ से इन सबको अलग से 5000 रूपए की राशि दी जाएगी।

इस तरह से जो महिलाएं ईपीएफ या ईएसआई के तहत पंजीकृत हैं इन सबको राज्य सरकार और अधिक आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। यही वजह है कि इन सब महिलाओं को 5 हजार रुपए की वित्तीय राशि दी जाएगी।

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त हेतु पात्रता

लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त आपको तभी मिलेगी जब आप निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगीं:-

  • महिला की उम्र आवश्यक है 21 साल से 60 साल तक के बीच में हो।
  • वही महिलाएं लाडली बहना योजना की किस्त प्राप्त कर सकती हैं जो मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हैं।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम हो।
  • आवश्यक है कि महिला ना तो आयकर दाता की श्रेणी में आती हो और ना ही किसी सरकारी पद या नौकरी में हो।

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त हेतु दस्तावेज

आपको लाडली बहना योजना के आवेदन के समय जो दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता होती है इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से निम्नलिखित दी गई है:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त के भुगतान को चेक करने की प्रक्रिया

लाडली बहना योजना की जब 31वीं किस्त आप सभी लाभार्थी बनाई गई बहनों को मिल जाएगी तो इसके बाद आप अपने भुगतान को कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर चेक कर सकेंगीं:-

  • सबसे शुरुआत में आप सब महिलाओं को लाडली बहना योजना की वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • यहां पर अब आपको होम पेज पर जाना होगा और भुगतान और आवेदन वाली स्थिति के विकल्प को क्लिक करना होगा।
  • आगे आपको अपनी आवेदन संख्या को दर्ज करना होगा।
  • यदि आप अपनी आवेदन संख्या को भूल गई हैं तो ऐसे में आप अपनी समग्र आईडी को भी दर्ज कर सकती हैं।
  • संबंधित जानकारी को दर्ज करने के पश्चात फिर आपको सर्च करने वाले बटन को दबाना होगा।
  • इस तरह से आपके सामने यहां पर आपकी 31वीं किस्त के भुगतान की पूरी स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप अपने पेमेंट के स्टेटस को चेक करके यह जान सकतीं हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं।

FAQs

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त कब तक महिलाओं को मिलेगी?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 31वीं किस्त महिलाओं को दिसंबर की 10 तारीख तक जारी की जा सकती है।

क्या योजना की सभी बहनों को 5000 रूपए अलग से राज्य सरकार से मिलेंगे?

जी नहीं राज्य सरकार केवल उन सब महिलाओं को ही अलग से 5000 रूपए की सहायता देगी जो किसी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, कंपनी, उद्योग या फैक्ट्री में काम करती हैं।

अगर मुझे लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त ना मिले तो मैं क्या करूं?

आपको किस्त का लाभ ना मिले तो ऐसी स्थिति में आपको दो-चार दिन इंतजार करना होगा क्योंकि काफी बड़ी संख्या में बहनों को लाभ दिया जाता है जिसमें थोड़ा सा समय लग जाता है। परंतु अगर आपको फिर भी पैसा ना मिले तो फिर आपको संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

Leave a Comment