Lado Lakshmi Yojana 2025: महिलाओं को हर महीने सरकार दे रही 2100 रूपए

On: November 25, 2025 11:36 AM
Lado Lakshmi Yojana

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू किया गया है और इसकी अब पहली किस्त महिलाओं को खाते में प्राप्त होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें योजना की जो पहली किस्त है वह नवंबर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आना आरंभ हो जाएगी।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि पात्रता रखने वाली महिलाओं को इस योजना के द्वारा 2100 रूपए की राशि मासिक तौर पर मिलेगी। तो ऐसे में जरूरी है कि हरियाणा की जो महिलाएं गरीब हैं वे सब इस योजना का फायदा उठाएं। अगर आपने अपना आवेदन जमा किया है तो अब नवंबर 2025 से आपको बैंक खाते में पैसा मिलने लगेगा।

यदि आपको लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी नहीं है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह पोस्ट पूरा पढ़ सकती हैं। आज आपको हम बताएंगे कि इस योजना के लिए सरकार ने कौन सी एप्लीकेशन लॉन्च की है और किस्त का पैसा प्राप्त करने के लिए आपको कौन सा जरूरी काम करना होगा।‌ इसके अलावा हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैसे आप अपने स्टेटस को चेक कर सकती हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना 2025

हरियाणा की महिलाओं के लिए अब वह समय नजदीक आ गया है जब इन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा मिलेगा। दरअसल इस योजना की जो पहली किस्त है वह नवंबर के महीने से मिलना आरंभ हो जाएगी। आपको हम बताते चलें कि लाडो लक्ष्मी योजना की हर किस्त में महिलाओं को 2100 रूपए मिलेंगे।

इस योजना को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से 25 सितंबर वाले दिन मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया जा चुका है। योजना के पहले चरण के अंतर्गत वे सब महिलाएं अपना आवेदन जमा कर सकती हैं जिनकी हर साल की कमाई 100000 रूपए से कम है।

यहां आपको हम यह भी बता दें कि हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा यह घोषणा पहले ही की जा चुकी है कि पात्रता रखने वाली लाभार्थी महिलाओं को एक नवंबर से बैंक खाते में योजना की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। इस तरह से आप अपनी किस्त से संबंधित जानकारी राज्य सरकार द्वारा लॉन्च की गई मोबाइल ऐप के माध्यम से पता कर सकते हैं।

Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडो लक्ष्मी योजना
प्रारंभ तिथि25 सितंबर, 2025
राज्यहरियाणा
उद्देश्यमहिलाओ को वित्तीय सहायता प्रदान करना
आयु सीमा18 से 59 वर्ष तक
पात्रताहरियाणा की सभी महिलाए
क़िस्त राशि₹2100/-
प्रथम क़िस्त तिथि1 नवंबर 2025
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://socialjusticehry.gov.in

लाडो लक्ष्मी योजना की जानकारी

अगर आपको लाडली लक्ष्मी योजना का फायदा उठाना है तो ऐसे में आपको मोबाइल ऐप के माध्यम से एक महत्वपूर्ण काम करना जरूरी है। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि आपको किस्त की राशि तभी प्राप्त होगी जब आपके आवेदन स्टेटस के सामने कंप्लीटेड लिखा हुआ होगा।

इसके बाद ही फिर आपको लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त प्राप्त हो पाएगी। इसलिए आपको ध्यान रखना होगा कि अगर आपके आवेदन स्टेटस के सामने सबमिट लिखा हुआ आया है तो आपको पहली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।

लाडो लक्ष्मी योजना के फायदे

  • लाडो लक्ष्मी योजना का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसमें यह अपडेट कर सकते हैं कि आपको कितना पैसा चाहिए। इस तरह से महिलाएं अपनी मर्जी के अनुसार 2100 रूपए या फिर इससे कम राशि को स्वीकार कर सकती हैं।
  • ऐसा करने के लिए आपको अपडेट स्कीम बेनिफिट्स अमाउंट वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करना होगा। इसके बाद फिर आपको अपने खाते की जानकारी दर्ज करके वह धनराशि भरनी है जो आपको हर महीने चाहिए। अगर आप हर महीने 21 सौ रूपए की सहायता राशि सरकार से प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको पूरी राशि लिखनी होगी।
  • इस प्रकार से अगर 2100 रूपए से कम राशि में आपका गुजारा हो सकता है तो आप वह भी भर सकतीं हैं। जब आप इस प्रक्रिया को पूरा कर लेंगीं तो इसके बाद आपका जो स्टेटस है इस पर कंप्लीटेड लिखा हुआ आ जाएगा।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा ₹2100 का लाभ

लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलने वाली है। ऐसे में जो महिलाएं 9 तरह की पेंशन का लाभ सरकार से प्राप्त कर रही हैं इन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा नहीं मिलेग:-

  • विधवा पेंशन
  • दिव्यांग पेंशन
  • बुढ़ापा पेंशन
  • बौना भत्ता योजना
  • लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना
  • तेजाब हमले से पीड़ित हुई महिलाओं व लड़कियों को सहायता योजना
  • कश्मीरी शरणार्थी परिवार सहायता योजना
  • हरियाणा गौरव सम्मान योजना
  • विधवा अविवाहित पेंशन योजना

लाडो लक्ष्मी योजना का स्टेटस कैसे चेक करे?

जब आप लाडो लक्ष्मी योजना के फार्म में राशि भर देंगीं तो इसके बाद आप अपने आवेदन के स्टेटस को चेक कर सकतीं हैं और इसके लिए आपको निम्नलिखित चरण दोहराने पड़ेंगे:-

  • अपने आवेदन के स्टेटस को चेक करने के लिए आपको मोबाइल ऐप्प को डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद आपको इसमें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है।
  • आगे आपको ट्रेक एप्लीकेशन में चले जाना है और एप्लीकेशन स्टेटस को चेक करना है।
  • अगर आपके आवेदन के सामने कंप्लीटेड लिखा हुआ आया है तो आपके खाते में आपको 1 नवंबर वाले दिन 2100 रूपए मिल जाएंगे।

FAQs

लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त कब आएगी?

लाडो लक्ष्मी योजना की पहली कि नवंबर के महीने में आएगी।

लाडो लक्ष्मी योजना से कितने रुपए की सहायता मिलेगी?

योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार से 2100 रूपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

लाडो लक्ष्मी योजना का स्टेटस कहां चेक किया जा सकता है?

आप योजना के स्टेटस को संबंधित मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए से चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment