एलआईसी बीमा सखी योजना भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा चलाई जाने वाली योजना है यह योजना सभी क्षेत्र में बीमा की पहुंच हो सके तथा महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो सके इस उद्देश्य के साथ में शुरू की जाने वाली योजना है जो महिलाएं वर्तमान समय में रोजगार की तलाश में है और नौकरी ढूंढ रही है वह सभी महिलाएं इस योजना से जुड़ सकती हैं क्योंकि इस योजना में महिलाओं को काम मिलेगा जिसे करके महिलाएं रोजगार को प्राप्त कर सकेंगी।
एलआईसी बीमा सखी योजना की जानकारियां इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो चुकी है जिसके चलते काफी महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है और अन्य महिलाएं भी ऑनलाइन तरीके को अपनाते हुए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से फॉर्म को भरकर सबमिट करके आवेदन कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे केवल महिलाओं को ही इस योजना के लिए आवेदन करना है क्योंकि यह योजना केवल महिलाओं के लिए है।
एलआईसी बीमा सखी योजना 2025
एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत करके इस योजना के जरिए महिलाओं को अपने आसपास रहने वाली महिलाओं का बीमा करने का कार्य दिया जाता है। वहीं महिलाएं आसानी से अन्य को बीमा के बारे में समझा सके तथा उनका बीमा कर सके इसके लिए महिलाओं को फ्री में ट्रेनिंग भी प्रदान की जाती है। इस योजना से जुड़कर काम करने वाली महिलाओं को हर महीने सैलरी मिलती है।
इस योजना में बिना किसी भेदभाव के सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं और बीमा एजेंट बन सकती है। वही आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है कम पढ़ी लिखी महिलाएं भी इस योजना से जुड़ सकती है क्योंकि सभी के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई है। लेकिन ध्यान रहे आवेदन करने से पहले इस योजना की संपूर्ण जानकारी जरुर हासिल करनी है और उसके बाद ही आवेदन करना है।
Bima Sakhi Yojana 2025 Overview
| संगठन का नाम | भारतीय जीवन बीमा निगम |
| योजना का नाम | एलआईसी बीमा सखी योजना |
| योजना की शुरुआत | 9 दिसंबर 2024 |
| उद्देश्य | महिलाओ को रोजगार प्रदान करना |
| शैक्षिक योग्यता | 10वी पास |
| पात्रता | केवल महिलाओं के लिए |
| आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 70 वर्ष |
| वेतन | ₹7000/- प्रतिमाह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://licindia.in |
एलआईसी बीमा सखी योजना क्यों है खास
एलआईसी बीमा सखी योजना में पहले से राशि निर्धारित की हुई है कि आखिर में महिलाओं को 3 साल तक कितनी राशि प्रदान की जाएगी। जिसके चलते हर महीने ही महिलाओं को बिना किसी समस्या के राशि प्राप्त होती रहेगी। जिसमें पहले साल हर महीने 7000 रूपये की राशि दूसरे साल हर महीने 6000 रूपये की राशि और तीसरे साल हर महीने 5000 रूपये की राशि प्राप्त होगी। मिलने वाली इस राशि का उपयोग सभी महिलाएं अपनी आवश्यकता के अनुसार कहीं पर भी कर सकेगी।
एलआईसी बीमा सखी योजना के महत्वपूर्ण नियम
- इस योजना के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाली प्रत्येक महिला ने मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की हुई होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से ज्यादा ही होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में से किसी भी अन्य महिला ने इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया हुआ होना चाहिए।
- जिन परिवार के अंतर्गत पहले से बीमा एजेंट मौजूद है ऐसे परिवार की महिलाएं इस योजना से नहीं जुड़ सकती है।
- आवेदक महिला ने आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र यह दस्तावेज बनाए हुए होने चाहिए।
एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत
एलआईसी बीमा की योजना की शुरुआत पिछले साल ही की गई थी। इस योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा हरियाणा राज्य में पहुंचकर पानीपत के अंतर्गत 9 दिसंबर 2024 को की थी। इस योजना से जुड़कर महिलाएं 3 साल तक बीमा एजेंट बनकर तो कार्य कर ही सकती है साथ ही अनेक महिलाएं अच्छा कार्य करने पर लंबे समय तक के लिए भी बीमा एजेंट बनकर कार्य पायेगी।
एलआईसी बीमा सखी योजना से होने वाले बदलाव
इस योजना से महिलाओं की कमाई होगी जिससे कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा और महिलाएं भी अपनी अनेक महत्वपूर्ण जरूरते स्वयं ही पूरी कर सकेगी उन्हें अन्य पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मीडिया के माध्यम से मिलने वाली जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 तक इस योजना से 2 लाख से भी अधिक महिलाएं जुड़ चुकी थी जो की अलग-अलग राज्य में निवास करने वाली है और अभी भी अनेक महिलाएं जुड़ेंगी।
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए सभी भारतीय महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
- आधिकारिक पोर्टल पर एलआईसी बीमा सखी योजना का महत्वपूर्ण लिंक नजर आ जाएगा तो लिंक पर क्लिक कर देना है।
- फिर एलआईसी बीमा सखी योजना की संपूर्ण जानकारी नजर आएगी तो संपूर्ण जानकारी जान लेनी है।
- अब आवेदन करने के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और जानकारियां दर्ज करनी शुरू कर देनी है।
- प्रत्येक जानकारी सही दर्ज करनी है और फॉर्म को कंप्लीट कर लेना है।
- इसके बाद कैप्चा कोड की जानकारी मांगने पर यह जानकारी भी दर्ज करनी है और फॉर्म कंप्लीट करके सबमिट कर देना है।
FAQs
महिलाओं को हर महीने 7000 रूपये की राशि कैसे मिलेगी?
महिलाओं को हर महीने 7000 रूपये की राशि एलआईसी बीमा सखी योजना के माध्यम से मिल सकती है लेकिन इस योजना के लिए आवेदन करना होगा।
क्या पुरुष भी एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
जी नहीं यह योजना केवल महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली योजना है और केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन का लिंक सक्रिय किया गया है जिस पर क्लिक करके आवेदन किया जा सकता है।









