MP Cycle Anudan Yojana: श्रमिकों को सरकार की तरफ से मिल रही फ्री साइकिल

On: November 20, 2025 9:53 AM
MP Cycle Anudan Yojana

एमपी साईकिल अनुदान योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू किया है। दरअसल इसके तहत जो असंगठित क्षेत्रों के कार्यरत श्रमिक हैं इन्हें लाभ दिया जाता है। तो इस प्रकार से मजदूरों को सरकार साइकिल के लिए अनुदान देकर इन्हें इस योग्य बनना चाहती है कि वे सरलता से सफर कर पाएं।

बताते चलें कि गरीब मजदूरों के पास एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने के लिए कोई यातायात का साधन नहीं होता है और ना ही पैसे ही होते हैं। तो इसके कारण श्रमिकों को रोजाना अपने काम पर पैदल ही जाना पड़ता है। ‌इन सब समस्याओं को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी साईकिल अनुदान योजना को शुरू किया है। ‌

आप भी यदि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले एक मजदूर व्यक्ति है और आप योजना के तहत सरकार से साइकिल अनुदान लेना चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपको पढ़ना होगा। आज आपको हम बताएंगे कि यह योजना क्या है, इसके लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि क्या रहने वाली है।

एमपी साईकिल अनुदान योजना

मध्य प्रदेश के श्रमिकों को सरकार की तरफ से साइकिल खरीदने के लिए अनुदान दिया जाएगा। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि जो मजदूर सरकार से इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं वे अपना आवेदन दे सकते हैं। ‌दरअसल आवेदन देने वाले मजदूरों को 4,000 रूपए मध्य प्रदेश सरकार से प्राप्त होते हैं। ‌

इस प्रकार से गरीब श्रमिक फिर अपने काम पर जाने के लिए साइकिल की खरीदारी कर सकते हैं। इससे आपको यह लाभ होगा कि आप अपने कार्य स्थल पर साइकिल के द्वारा बिना किसी कठिनाई के आना जाना कर सकते हैं। इससे ना केवल श्रमिकों का समय और पैसे बचेंगे बल्कि श्रमिक थकेंगे भी नहीं।

Madhya Pradesh Cycle Anudan Yojana 2025 Overview

विभाग का नामश्रम विभाग
योजना का नामएमपी साईकिल अनुदान योजना
संचालकमध्यप्रदेश सरकार
उद्देश्यश्रमिकों को साइकिल प्रदान करना
आयु सीमा18 से 60 वर्ष
पात्रतामध्यप्रदेश के पंजीकृत श्रमिक
लाभसाइकिल खरीदने हेतु वित्तीय सहायता
अनुदान राशि₹4,000/-
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.educationportal.mp.gov.in/

एमपी साईकिल अनुदान योजना के लिए पात्रता मानदंड

एमपी साईकिल अनुदान आप तभी प्राप्त कर सकते हैं जब आप निम्नलिखित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा कर पाएंग:-

  • आवेदक श्रमिक व्यक्ति मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी हो।
  • मजदूर जरूरी तौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करता हो और इसके पास ई-श्रम कार्ड भी होना चाहिए।
  • आवेदक जरूरी है कि श्रमिक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत हो।
  • मजदूर की उम्र 18 साल से लेकर 60 साल तक के बीच में हो।
  • आवेदक मजदूर की हर साल की कमाई डेढ़ लाख से ज्यादा ना हो।
  • श्रमिक का बैंक खाता और आधार एवं मोबाइल एक दूसरे से जुड़ा हुआ हो।
  • घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में ना हो या फिर आयकर दाता की श्रेणी के तहत ना आता हो।

एमपी साईकिल अनुदान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

मध्य प्रदेश सरकार से साइकिल के लिए अनुदान प्राप्त करने के लिए आपको अपने पंजीकरण के समय निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंग:-

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक विवरण
  • साइकिल की खरीदारी की रसीद
  • रंगीन पासपोर्ट आकार फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

एमपी साईकिल अनुदान योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

एमपी साईकिल अनुदान के लिए अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको जिन चरणों का पालन करना है वे सब नीचे दिए गए है:-

  • सबसे आरंभ में आपको एमपी साइकिल अनुदान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इस तरह से आपको मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट के होम पेज को खोलना है।
  • अब इस पृष्ठ पर आपको योजना वाले अनुभाग में जाकर एमपी साइकिल अनुदान योजना का लिंक ढूंढना है।
  • यहां पर अब आपको संबंधित लिंक को दबाना है और साइकिल अनुदान के आवेदन फार्म को पूरा भरना है।
  • मध्य प्रदेश साइकिल अनुदान योजना के आवेदन पत्र को भरने के बाद आपको सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • आगे आपको अपना एमपी साइकिल अनुदान फॉर्म जमा करना है और जमा की रसीद का प्रिंट निकालना है।
  • यह रसीद आपको सुरक्षित रख लेनी है ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आप इसका उपयोग कर पाएं।

FAQs

एमपी साईकिल अनुदान के लिए कौन आवेदन दे सकता है?

एमपी साईकिल अनुदान के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आवेदन जमा कर सकते हैं। ‌

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कितना साइकिल अनुदान मिलता है?

इसके लिए मजदूरों को 4,000 रूपए का अनुदान मिलता है।

एमपी साईकिल अनुदान योजना का लाभ कितनी आयु वाले श्रमिक ले सकते हैं?

इसके लिए 18 साल से लेकर 60 साल तक के बीच की आयु वाले श्रमिक लाभ ले सकते हैं।

2 thoughts on “MP Cycle Anudan Yojana: श्रमिकों को सरकार की तरफ से मिल रही फ्री साइकिल”

Leave a Comment