एमपीपीजीसीएल भर्ती का नया नोटिफिकेशन युवाओं हेतु जारी हुआ है। इस नोटिफिकेशन को मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के द्वारा घोषित किया गया है। जारी विज्ञापन के अनुसार 90 खाली पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।
जो युवा दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं और साथ में जिन्होंने आईटीआई भी उत्तीर्ण किया है वे सब अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इस तरह से युवाओं को एमपीपीजीसीएल भर्ती के तहत नियुक्त किया जाएगा।
अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले एक ऐसे युवा हैं जो एमपीपीजीसीएल भर्ती के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपको पढ़ना होगा। आज इस लेख में हम आपको इस भर्ती की शिक्षा योग्यता, परीक्षा, कुल पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में बताएंगे।
एमपीपीजीसीएल भर्ती 2025
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की तरफ से 90 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस तरह से वे सब उम्मीदवार जो योग्यता रखते हैं वे अपना आवेदन संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।
इस तरह से हम आपको बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक चलेगी। यहां हम यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि अगर 30 दिसंबर की तारीख निकल जाती है तो फिर आपको आवेदन देने के लिए मौका नहीं मिलेगा।
MPPGCL Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड |
| भर्ती का नाम | एमपीपीजीसीएल भर्ती 2025 |
| योग्यता | 10वी पास + आईटीआई |
| कुल पद | 90 |
| पद के प्रकार | मैकेनिकल शाखा, इलेक्ट्रिक शाखा |
| आवेदन प्रारम्भ | 1 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 दिसंबर 2025 |
| वेतन | ₹25300-₹80500 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mppgcl.mp.gov.in |
एमपीपीजीसीएल भर्ती के तहत पद विवरण
एमपीपीजीसीएल भर्ती के तहत 90 खाली पदों को भरा जाने वाला है। इस प्रकार से हम आपको यहां पर यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत मैकेनिकल शाखा में 53 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इस तरह से जो इलेक्ट्रिक शाखा हैं इसमें 37 खाली पद भरे जाएंगे।
आपको हम यहां यह भी जानकारी दे दें कि जो मैकेनिकल ट्रेड है इसमें सामान्य उम्मीदवारों हेतु 14 पद रखे गए हैं। जबकि अनुसूचित जाति हेतु 9 और अनुसूचित जनजाति के लिए 11 पद रखे गए हैं। तो यहां आपको हम यह भी बता दें कि ओबीसी के लिए 14 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 5 पद रखे गए हैं।
एमपीपीजीसीएल भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता
एमपीपीजीसीएल भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को जो शिक्षा के मानदंड पूर्ण करने होंगे इन सबका विवरण निम्नलिखित दिया गया है:-
- अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
- साथ में उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में नियमित आईटीआई का प्रमाण पत्र हासिल किया हो।
- इस तरह से अभ्यर्थी ने वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट इत्यादि का प्रमाण पत्र मान्यता प्राप्त आईटीआई से किया हो।
- सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी ने आईटीआई में कम से कम 65% अंक लिए हो।
- जबकि एमपीपीजीसीएल कर्मचारियों हेतु जरूरी है कि 60% अंक आईटीआई में हासिल किएं हों।
- वहीं ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों हेतु न्यूनतम अंक आईटीआई में 55% होने जरूरी हैं।
एमपीपीजीसीएल भर्ती की परीक्षा का पैटर्न
एमपीपीजीसीएल भर्ती के तहत उम्मीदवारों से जो परीक्षा ली जाएगी इसमें 100 बहुविकल्पीय सवाल हल करने के लिए आएंगे। इस तरह से 75 प्रश्न मैकेनिकल अथवा इलेक्ट्रिकल से जुड़े हुए आएंगे। जबकि सामान्य ज्ञान एवं सामान्य योग्यता के लिए 25 सवाल रखे जाएंगे।
इस परीक्षा को 100 अंकों का रखा जाएगा और प्रश्न पत्र जो होगा वह वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। उम्मीदवारों के लिए गलत उत्तर हेतु कोई भी नकारात्मक अंकन नहीं रखा जाएगा। बता दें कि अभ्यर्थी अपना प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आसानी से कर पाएंगे।
तो इस तरह से यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी जिसमें पास होने वाले युवाओं को मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इस तरह से उम्मीदवारों का चयन केवल सीबीटी के प्रदर्शन के आधार पर पूरा होगा।
एमपीपीजीसीएल भर्ती लिए आवेदन कैसे करें?
एमपीपीजीसीएल भर्ती हेतु आपको अपना आवेदन पत्र जमा करने के लिए निम्नलिखित बताई गई प्रक्रिया को अपनाना होगा:-
- सबसे पहले आपको संबंधित भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको कैरियर वाला अनुभाग दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- यहां अब आपको भर्ती वाले लिंक के ऊपर क्लिक करके फिर पंजीकरण को पूरा करना होगा।
- आगे आपको सारी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है और फिर लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना है।
- इस तरह से फिर आपको अपना आवेदन पत्र पूरा भरना है और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- फिर आपको एमपीपीजीसीएल भर्ती का आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म जमा करना है।
- सबसे आखिर में आपको एमपीपीजीसीएल भर्ती के आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल कर रखना है।
FAQs
एमपीपीजीसीएल भर्ती 2025 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख कौन सी है?
कंपनी की तरफ से इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर रखी गई है।
एमपीपीजीसीएल भर्ती के माध्यम से कितने पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा?
एमपीपीजीसीएल भर्ती के माध्यम से कुल 90 पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।
आवेदन जमा करने के लिए कितनी शिक्षा योग्यता जरूरी है?
आवेदन जमा करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा और साथ में आईटीआई संबंधित ट्रेड में किया होना चाहिए।








