Muskaan Scholarship Apply Online: 12000 रूपए की स्कालरशिप के फॉर्म भरना शुरू

On: December 1, 2025 11:26 AM
Muskaan Scholarship

मुस्कान स्कॉलरशिप देश के ऐसे विद्यार्थियों को दी जा रही है जिनके माता-पिता कमर्शियल ड्राइवर हैं या फिर मैकेनिक का काम करते हैं। योजना के तहत वाल्वोलिन कमिंस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा यह छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

इस तरह से लाभार्थी छात्रों को 12000 रूपए की आर्थिक सहायता इस कार्यक्रम के तहत मिल रही है। अब से पहले इस योजना का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण को आरंभ किया गया है। तो इसलिए आपको अपनी शिक्षा को पूरा करने के लिए अवश्य इस योजना का फायदा लेना चाहिए।

यदि आपको मुस्कान स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपको आखिर तक पूरा पढ़ना होगा। आज आपको हम इस छात्रवृत्ति की विस्तृत जानकारी देंगे जिससे के बाद आप अपना आवेदन आसानी से जमा कर पाएंगे |

मुस्कान स्कॉलरशिप 2025

मौजूदा समय में शिक्षा सभी बच्चों के लिए अत्यधिक महत्व रखती है। परंतु कुछ छात्रों के सामने बहुत सी बार वित्तीय समस्या आ जाती है जिसकी वजह से इनकी पढ़ाई अधूरी रह जाती है। ऐसी बहुत सी समस्याओं को देखते हुए मुस्कान स्कॉलरशिप प्रोग्राम को वाल्वोलिन कमिंस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से आरंभ किया गया है।

इस छात्रवृत्ति वाली योजना के अंतर्गत कमर्शियल ड्राइवर या फिर मैकेनिक के बच्चों को आर्थिक मदद की जाती है। साथ में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थी भी योजना के तहत छात्रवृत्ति का फायदा ले सकते हैं।

यहां पर आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 12000 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस तरह से भारत के साउथ, ईस्टर्न और इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट क्षेत्रों के रहने वाले छात्रों को मदद की जाती है।

Muskaan Scholarship Apply Online 2025 Overview

विभाग का नामवाल्वोलिन कमिंस प्राइवेट लिमिटेड
योजना का नाममुस्कान स्कॉलरशिप 2025
शैक्षणिक सत्र2025-26
योग्यतापिछली कक्षा में 60% से अधिक
कक्षा9वीं से लेकर 12वीं
लाभ₹12000 तक की छात्रवृत्ति
लाभार्थीकमर्शियल ड्राइवर या फिर मैकेनिक के बच्चों के लिए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://muskaan.valvolinecummins.com/

मुस्कान स्कॉलरशिप के फायदे

मुस्कान छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत आपको जो फायदे प्राप्त होंगे इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है:-

  • छात्रों को शिक्षा के खर्चों को पूरा करने के लिए 12000 रूपए तक की वित्तीय मदद प्राप्त होगी।
  • जो छात्र चुने जाएंगे इन सबको मेंटरशिप प्राप्त होगी जिसके माध्यम से इन्हें इनकी पढ़ाई को पूरा करने के लिए उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलेगा।
  • मुस्कान छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को हर वर्ष प्रदान की जाएगी।

मुस्कान स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड

मुस्कान छात्रवृत्ति प्रोग्राम के तहत आपको तभी स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है जब आप निम्नलिखित पात्रता को पूरा करेंगे:-

  • आवेदन देने वाला छात्र जरूरी है कि कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं में शिक्षा हासिल कर रहा हो।
  • जो विद्यार्थी भारत के साउथर्न और ईस्टर्न एवं नॉर्थ साउथ ईस्टर्न राज्यों से संबंध रखते हैं वही आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • मैकेनिक और कमर्शियल ड्राइवर के बच्चों को ही लाभ दिया जाता है।
  • जो विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत आते हैं इन्हें भी पात्र माना गया है।
  • जरूरी है कि छात्र ने अपनी पिछली कक्षा में 60% से अधिक अंक हासिल किए हों।
  • ईडब्ल्यूएस छात्रों हेतु आवश्यक है कि इनके घर की वार्षिक कमाई 8 लाख रुपए से कम हो।

मुस्कान स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुस्कान स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन जमा करने हेतु आपको जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से है:-

  • आधार कार्ड
  • फीस की रसीद
  • प्रवेश पत्र
  • स्कूल आईडी कार्ड अथवा बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • विद्यालय के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और साथ में स्टैंप लगी हुई मार्कशीट
  • माता अथवा पिता यदि ड्राइवर हैं तो कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस
  • श्रमिक कार्ड
  • स्व घोषणा पत्र जो किसी अधिकारी द्वारा अटेस्ट किया गया हो।
  • परिवार की आमदनी का प्रमाण पत्र
  • विद्यार्थी के बैंक खाते का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुस्कान स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप मुस्कान स्कॉलरशिप के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिस प्रक्रिया को अपनाना चाहिए वह इस प्रकार से निम्नलिखित दी गई है:-

  • सर्वप्रथम आपको मुस्कान छात्रवृत्ति की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको अप्लाई वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है
  • फिर आपको अपनी पंजीकृत आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • पर अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हैं तो ऐसे में आपको अपने मोबाइल नंबर, ईमेल या फिर जीमेल खाता से साइन अप करना होगा।
  • इस तरह से फिर आपको लॉगिन करने के बाद मुस्कान छात्रवृत्ति प्रोग्राम के आवेदन पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • यहां आपको स्टार्ट एप्लीकेशन वाले बटन को दबाना होगा।
  • फिर आगे आपको अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी पूछे गई जानकारी को सही प्रकार से लिखना है।
  • अब आपको मुस्कान छात्रवृत्ति के संबंधित सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इस तरह से अब आपको टर्म्स एंड कंडीशंस को स्वीकार करना है और प्रीव्यू वाले बटन को दबाना है।
  • अब अंत में आपको सबमिट वाले बटन को दबाकर अपना मुस्कान स्कॉलरशिप का फॉर्म जमा करना है।

FAQs

मुस्कान स्कॉलरशिप प्रोग्राम किन छात्रों के लिए शुरू किया गया है?

मैकेनिकों, कमर्शियल कार ड्राइवरों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए मुस्कान स्कॉलरशिप कार्यक्रम को शुरू किया गया है।

मुझे मुस्कान स्कॉलरशिप के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?

आपको मुस्कान छात्रवृत्ति के माध्यम से 12000 रूपए की धनराशि प्राप्त होगी।

कौन सी कक्षा के छात्रों को मुस्कान स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत मदद की जा रही है?

कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को मुस्कान छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत आर्थिक मदद की जा रही है।

Leave a Comment