देश के अलग-अलग राज्यों में निवास करने वाले तथा केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले काफी नागरिकों ने पक्के घर के निर्माण के लिए सरकार की तरफ से राशि मिल सके इसके लिए आवेदन किया हुआ है किसने सर्वे की प्रक्रिया पूरी की है तो किसी ने पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी ऐसे में ऐसे जो भी नागरिक हैं उन सभी नागरिकों को पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट देखनी होगी और यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाती है।
वही कोई भी नागरिक आधिकारिक पोर्टल को स्मार्टफोन में ओपन कर सकते हैं तथा तुरंत ही नाम को चेक कर सकते हैं और तुरंत ही पता लगा सकते हैं कि अभी पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा या नहीं सरकार ने अनिवार्य किया हुआ है की लिस्ट में नाम जरूर होना चाहिए तभी राशि मिलेगी इसलिए सभी जो भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और पक्के घर का निर्माण करवाना चाहते हैं लिस्ट में नाम चेक करें।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2025
पीएम आवास योजना नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजना बन चुकी है क्योंकि इस योजना की वजह से अनेक नागरिकों ने पक्के घर का निर्माण करवाया है और अभी भी नागरिक करवा रहे हैं तथा आगे भी करवा पाएंगे सरकार लगातार इस योजना का लाभ नागरिकों तक पहुंचा रही हैं। वही अलग-अलग प्रकार की सूचनाएं भी इस योजना से संबंधित जारी की जा रही है कुछ समय पहले ही सरकार ने इस योजना के लिए सर्वे की प्रक्रिया भी पूरी करवाई थी।
जिसके चलते काफी नागरिकों ने सर्वे की प्रक्रिया पूरी की केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि सभी नागरिकों के पास झोपडी या कच्चे मकान की जगह पक्का मकान हो और इसी उद्देश्य के साथ में सरकार इस योजना का लाभ प्रदान कर रही है। राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश विभिन्न राज्यों में निवास करने वाले नागरिक सभी को इस योजना का लाभ मिलता है और इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल भी मौजूद है जहां से नागरिक विस्तृत जानकारी को जान सकते है तथा लिस्ट को चेक कर सकते हैं।
PM Awas Yojana List 2025 Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास विभाग |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| योजना की शुरुआत | 1 अप्रैल 2016 |
| लेख का नाम | पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2025 |
| लाभ | गृह निर्माण के लिए ₹120000 की वित्तीय सहायता |
| प्रथम क़िस्त | ₹40000 |
| लाभार्थी | भारत के सभी पात्र नागरिक |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
पीएम आवास योजना ग्रामीण की विशेषताएं
- इस योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को ही पक्के घर के निर्माण के लिए राशि दी जाती है।
- समतल क्षेत्र और पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र सभी में रहने वाले नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को केवल एक ही बार लाभ प्रदान किया जाता है जिसकी वजह से अन्य नागरिकों को भी लाभ मिल पाता है।
- पक्के घर के निर्माण के लिए राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ही भेजी जाती है ताकि किसी भी प्रकार का फ्रॉड ना हो सके।
- गरीब परिवारों के नागरिकों के लिए मिलने वाली राशि बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होती है क्योंकि राशि मिलने की वजह से उनके लिए पक्के घर का निर्माण हो जाता है।
पीएम आवास योजना में कितनी मिलेगी धनराशि
पीएम आवास योजना की लिस्ट में जिन भी नागरिकों का नाम आ जाता है ऐसे सभी नागरिकों को सरकार अलग-अलग किस्तों में राशि प्रदान करती है। और कुल मिलाकर प्रदान की जाने वाली राशि 120000 रुपए से लेकर 130000 तक की होती है यदि आपका भी चयन होता है तो इतनी ही राशि आपको भी मिलेगी। यह पूरी राशि लगभग तीन किस्तों में दी जाती है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रता मापदंड
- नागरिक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- पहले से पक्का मकान बना होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- राशि को प्राप्त करने के लिए बैंक में खाता मौजूद होना चाहिए और अन्य दस्तावेज भी बने होने चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत करने वाले हैं तथा बेघर नागरिक और कच्चे परिवार वाले सभी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- पहले पीएम आवास योजना का लाभ भी नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले पीएम आवास योजना ग्रामीण का आधिकारिक पोर्टल सर्च करें तथा पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
- अब होम पेज पर अबाउट के ऑप्शन के पास में आवास सॉफ्ट का ऑप्शन रहेगा तो इसका चयन कर लेना है।
- इसके बाद डाटा एंट्री ऑपरेटर फ्टो ट्रैकिंग ई पेमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स के ऑप्शन रहेंगे तो इनमें से रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर सोशल ऑडिट रिपोर्ट का ऑप्शन ढूंढना है और इसमें मौजूद बेनिफिशियरी डीटेल्स फॉर वेरीफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इतना करके मिस रिपोर्ट का पेज खुलेगा तो इसमें अलग-अलग आवश्यक जानकारी का चयन करना है।
- अब कैप्चा कोड को दर्ज करके दिखने वाले सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है और इतना करते ही लिस्ट खुल जाएगी।
FAQs
क्या ऑनलाइन मोबाइल से पीएम आवास योजना की लिस्ट देख सकते हैं?
जी हां ऑनलाइन तरीके से अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट ओपन करके उसमें लिस्ट के ऑप्शन का चयन करके लिस्ट को देख सकते हैं।
2025 में आवास योजना में कितने पैसे मिलेंगे?
2025 में सभी नागरिकों को आवास योजना के अंतर्गत पक्के घर के निर्माण के लिए 120000 से लेकर 130000 की राशि दी जा रही है।
मैं दोबारा पीएम आवास योजना का लाभ कैसे ले सकता हूं?
जी नहीं दोबारा पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लिया जा सकता है केवल एक ही बार इस योजना का लाभ प्रदान करने का नियम बनाया हुआ है।









