प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार पीएम आवास योजना के अंतर्गत 2025 की शुरुआत में आवास योजना के सर्वे का कार्य शुरू करवाया गया था। योजना का यह सर्वे मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परिवारों के लिए किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा या उससे नीचे के स्तर के हैं परंतु अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उन सभी व्यक्तियों के सर्वे फॉर्म भरवाए गए है तथा उनके लिए उनकी पात्रता के आधार पर लाभ भी दिया जाने वाला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्वे का कार्य 5 महीने के भीतर पूरा करवाया गया है जिसके अंतर्गत लगभग लाखों की संख्या में ग्रामीण परिवारों ने अपने सर्वे फॉर्म भरे हैं और आवास के दावेदार हुए हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे
केंद्र सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार की प्रक्रिया को अपनाया गया है ताकि ग्रामीण व्यक्ति जिस भी सुविधा को सरल मानते हैं उसी प्रकार से अपने सर्वे फॉर्म कंप्लीट कर पाए।
बताते चलें कि पीएम आवास योजना में ऑनलाइन सर्वे फॉर्म आवास प्लस एप्लीकेशन के माध्यम से पूरे किए गए हैं इसके अलावा ऑफलाइन सर्वे सचिव एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करके पूरे करवाए गए है।
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Survey 2025 Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| सर्वे की शुरुआत | जनवरी 2025 |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| सर्वे की शुरुआत | जनवरी 2025 |
| सर्वे एप्लीकेशन | आवास प्लस एप्लीकेशन |
| लाभ | गृह निर्माण हेतु 1,20,000 की वित्तीय सहायता |
| लाभार्थी | भारत के समस्त पात्र नागरिक |
| सर्वे का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता मापदंड
पीएम आवास योजना के अंतर्गत करवाए गए ग्रामीण सर्वे में ग्रामीण परिवारों के निम्न पात्रता मापदंडों को अग्रसर रखा गया है:-
- सर्वे फॉर्म भरने के लिए केवल ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले परिवारों के लिए ही पात्रता दी गई है।
- ऐसे परिवार जिनके लिए योजना की शुरुआत से लेकर अभी तक लाभ न मिला हो।
- आवेदक व्यक्ति परिवार समेत अभी भी कच्चे घरों में निवास कर रहे हो।
- परिवार के मुखिया के नाम पर कोई अधिक संपत्ति या परमानेंट आए का साधन न हो।
- वे राशन कार्ड धारक हो तथा गरीबी रेखा से नीचे के अंतर्गत आते हो।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का उद्देश्य
पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के सर्वे का कार्य इसलिए करवाया गया है क्योंकि आंकड़ों के मुताबिक ऐसा देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक कई ऐसे परिवार है जो पात्र होने के बावजूद भी पीएम आवास योजना से वंचित रह गए हैं।
इस सर्वे का उद्देश्य केवल यही है कि देश के कोने-कोने तक पात्र परिवारों के लिए आवास योजना की सुविधा पहुंच पाए ताकि वह अपने परिवार समेत पक्के मकान में बिना किसी परेशानी के निवास कर सकें।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की विशेषताएं
पीएम आवास योजना के अंतर्गत करवाए गए ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- पीएम आवास योजना का सर्वे देश के प्रत्येक राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में करवाया गया है।
- यह सर्वे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से पूरे हुए हैं।
- सरकार के द्वारा आवास योजना के सर्वे का कार्य बिल्कुल ही फ्री हुआ है।
- यह सर्वे पीएम आवास योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए काफी कारगर साबित है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के बाद जारी होगी बेनिफिशियरी लिस्ट
जैसा कि हमने बताया है कि सरकारी कार्य प्रक्रिया के दौरान पीएम आवास योजना के ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के सर्वे का कार्य 2025 की शुरुआती 5 महीनो में पूरा करवाया गया है जिसके अंतर्गत लाखों परिवारों ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से अपने सर्वे फॉर्म जमा किए हैं।
सर्वे का कार्य पूर्ण रूप से कंप्लीट हो जाने के बाद अब सरकार के द्वारा अगले चरण में परिवारों की पात्रताओं के आधार पर बेनिफिशियरी लिस्ट जारी करवाई जा रही है। इस बेनेफिशियरी लिस्ट में जिन भी व्यक्तियों के नाम शामिल होते हैं उनके लिए आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
पीएम आवास योजना के अंतर्गत करवाए गए ग्रामीण सर्वे के बाद जारी की गई बेनिफिशियरी लिस्ट निम्न प्रकार से चेक कर सकते हैं:-
- पीएम आवास योजना ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करते हुए जाए और awassoft के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- यहां से आगे पहुंचते हुए बेनिफिशियरी सेक्शन में जाना होगा।
- अब यहां मिस रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा जिसे क्लिक करें और अपनी पूरी जानकारी को कंप्लीट करें।
- अंत में कैप्चा कोड भर के सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से लिस्ट खुल जाएगी जहां से सर्वे के आधार पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
FAQs
आवास योजना में ग्रामीणों के लिए लाभ क्या है?
आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के लिए दो कमरों के पक्के मकान का निर्माण करवाने हेतु 1 लाख ₹20000 तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।
आवास योजना में ग्रामीणों के लिए मजदूरी के तौर पर कितना पैसा मिलता है?
आवास योजना में ग्रामीणों के लिए मजदूरी के तौर पर ₹30000 अलग से दिए जाते हैं।
पीएम आवास सर्वे स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम आवास योजना का सर्वे स्टेटस ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं।









