प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जो भी किसान प्राप्त कर रहे हैं तथा जो नए आवेदक है जिन्होंने हाल ही में इस योजना के लिए आवेदन किया है वह सभी 22वीं किस्त की राशि को प्राप्त करने के लिए तथा आगे भी मिलने वाली अन्य किस्तों को प्राप्त करने के लिए जल्द ही ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करें। क्योंकि ईकेवाईसी नहीं करने पर 22वीं क़िस्त के ऊपर सरकार के द्वारा रोक लगाई जा सकती है।
ऐसे में 22वीं क़िस्त प्राप्त नहीं होगी तथा आगे भी समस्या आ सकती है इसी को देखते हुए काफी जागरूक किसानों ने पहले ही ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवा ली है और जो पहले ई केवाईसी नहीं करवा पाए हैं वह वर्तमान समय में संपूर्ण जानकारी को हासिल करें तथा ई केवाईसी के सभी स्टेप्स को फॉलो करते हुए ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करें। ई केवाईसी की प्रक्रिया एक आसान प्रक्रिया है केवल जानकारी पूरी जरूर पता होनी चाहिए।
पीएम किसान ई-केवाईसी अपडेट
पीएम किसान योजना की शुरुआत भारत सरकार ने किसानों के लिए की है और सरकार इस योजना को लेकर अनेक प्रकार की घोषणाएं करती है तथा नवीनतम अपडेट लेकर आती है ताकि इस योजना का लाभ सही तरीके से केवल और केवल योग्य किसानों को ही मिलता रहे क्योंकि कई जगहों पर अनेक बार देखने को मिला है की ऐसे लोग भी इस योजना का लाभ ले रहे थे जो कि असल में किसान नहीं थे।
वही जिन किसानों ने इस योजना के लाभ के लिए आवेदन किया हुआ है उन्हीं किसानों के बैंक खाते में राशि पहुंच रही हैं या फिर अन्य किसानों के खातों में तथा लाभार्थी किसान का आधार आपस में लिंक है या नहीं इन सभी को सत्यापित करने के लिए ही सरकार ने केवाईसी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। और यह महत्वपूर्ण कार्य करना अनिवार्य किया हुआ है। कुल मिलाकर सरकार इस योजना में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकना चाहती है जिसके लिए ही सरकार इस प्रकार के अपडेट लेकर आती है।
PM Kisan Yojana eKYC Update 2025 Overview
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम किसान योजना |
| लेख का प्रकार | ई-केवाईसी अपडेट |
| 21वीं किस्त तिथि | 19 नवंबर 2025 |
| क़िस्त की राशि | ₹2000/- |
| आगामी क़िस्त | 22वी |
| लाभ | हर वर्ष 6000 रूपये की वित्तीय सहायता |
| ई-केवाईसी प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojna |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान योजना की जानकारी
पीएम किसान योजना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसे किसानों के लिए शुरू की है जो कि छोटे और सीमांत किसान है इस योजना के अंतर्गत ऐसे किसानों को हर वर्ष 6000 रूपये की राशि प्रदान की जा रही है लेकिन इस राशि को प्राप्त करने के लिए किसानों ने आवेदन जरूर किया हुआ होना चाहिए मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार 9 करोड़ से भी अधिक किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है जिन्हें हर साल यह राशि मिलती है।
लेकिन सरकार 6000 रूपये की राशि एक साथ प्रदान नहीं करती है बल्कि तीन किस्तों में प्रदान करती है जिसमें हर किस्त 2000 रूपये की होती है। अभी कुछ समय पहले ही 19 नवंबर 2025 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तमिलनाडु में पहुंचकर 21वीं किस्त की राशि जारी की थी जिसके बाद में अब अगली किस्त 22वीं किस्त जारी की जाएगी।
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त
भारत सरकार पीएम किसान योजना की प्रत्येक किस्त लगभग चार मशीनों के अंतराल में जारी कर रही है ऐसे में नवंबर के महीने में 21वीं किस्त की राशि मिलने की वजह से अब 22वीं किस्त की राशि फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह या फिर मार्च के महीने में जारी की जा सकती है हालांकि आधिकारिक सटीक तारीख की घोषणा सरकार के द्वारा बाद में की जाएगी।
पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट
लाभार्थी किसानों का नाम सरकार के द्वारा बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल किया जाता है और बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम मौजूद होने पर ही किस्त की राशि मिलती है। यह बेनिफिशियरी लिस्ट समय-समय पर अपडेट की जाती है ऐसे में सभी किसानों को चाहिए कि वह बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम भी अवश्य चेक करें और यह नाम आसानी से स्मार्टफोन को उपयोग में लेकर ही चेक किया जा सकता है। क्योंकि पीएम किसान योजना के पोर्टल पर बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक करने का ऑप्शन दिया गया है।
पीएम किसान योजना के लिए अन्य आवश्यक कार्य
जिन्होंने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें ईकेवाईसी की प्रक्रिया तो पूरी करनी ही है साथ ही भू सत्यापन यदि नहीं करवाया हुआ है तो भू सत्यापन भी करवा लेना है। वही ऐसे किसान जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया हुआ है ऐसे सभी किसान इस योजना के लिए आवेदन भी करें ऐसा करने पर उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से ही पूरी की जा सकती है।
पीएम किसान योजना ई केवाईसी अपडेट कैसे करें?
- ऑनलाइन तरीके से ई केवाईसी करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना के पोर्टल पर चले जाएं।
- अब पोर्टल पर ई केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार कार्ड नंबर की जानकारी पूछी जाएगी तो यह जानकारी दर्ज करें।
- फिर गेट ओटीपी के ऑप्शन का चयन करना है और इसके बाद में मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेंगे।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देने है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करके केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- जो ऑफलाइन ई केवाईसी करवाना चाहते हैं वह नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर वहां से ईकेवाईसी की प्रक्रिया आसानी से पूरी करवा सकते हैं।
FAQs
पीएम किसान योजना की ई केवाईसी किस ऐप से की जा सकती है?
प्ले स्टोर पर पीएम किसान योजना का आधिकारिक ऐप भी मौजूद है जिसे डाउनलोड करके भी ईकेवाईसी कर सकते हैं।
मैंने ई केवाईसी करवा रखी है क्या मुझे दोबारा ई केवाईसी करवानी होगी?
जी नहीं यदि ई केवाईसी करवा रखी है तो आपको दोबारा ई केवाईसी नहीं करवानी है।
पीएम किसान योजना की बायोमेट्रिक केवाईसी कैसे करें?
पीएम किसान योजना की बायोमेट्रिक केवाईसी के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर वहां से केवाईसी करवानी होगी।









