PM Kisan Yojana eKYC Update: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी अपडेट होना शुरू

On: November 19, 2025 9:36 AM
PM Kisan Yojana eKYC Update

पीएम किसान योजना की अब 21वीं किस्त को जारी किया जाएगा। ‌तो ऐसे में आपको किस्त जारी होने से पहले कुछ जरूरी कामों को पूरा कर लेना चाहिए। दरअसल अब आपको एक सप्ताह में कुछ कामों को निपटाना होगा।

ऐसा इसलिए है क्योंकि अब कभी भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं इंस्टॉलमेंट का लाभ किसानों को वितरित किया जा सकता है। इस योजना के सभी लाभार्थी किसानों को चाहिए कि अपनी ई-केवाईसी को भी अपडेट कर लें ताकि किस्त का लाभ आसानी से मिले।

अगर आपको पीएम किसान योजना ईकेवाईसी अपडेट से संबंधित जानकारी चाहिए तो इसमें आज हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ई-केवाईसी करने की सारी जानकारी विस्तृत रूप से देंगे जो आपके काफी काम आएगी।

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट 2025

दीपावली का त्यौहार बीत चुका है और बिहार राज्य में जो पहले चरण के चुनाव थे इनका भी मतदान हो चुका है। परंतु अभी तक पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का फायदा किसानों को नहीं मिला है।

तो राज्य के कृषि विभाग ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि अपडेट के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के 2000 रूपए अब जल्दी ही आपको मिल सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु कृषि विभाग ने सभी लाभार्थी किसानों को एक हफ्ते के अंदर-अंदर कुछ आवश्यक काम करने के निर्देश जारी किए हैं। तो इस प्रकार से संभावना है कि जब बिहार के चुनाव के परिणाम आ जाएंगे तो इसके बाद किस्त जारी की जाएगी।

PM Kisan eKYC Update 2025 Overview

विभाग का नामकृषि एवं किसान कल्याण विभाग
योजना का नामपीएम किसान सम्मान निधि योजना
लेख का प्रकारई-केवाईसी अपडेट
आगामी क़िस्त21वीं
क़िस्त की राशि₹2000
लाभप्रतिवर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता
लाभार्थीभारत के समस्त लघु एवं सीमान्त किसान
ईकेवाईसी प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यपात्रता सुनिश्चित करना
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in/

पीएम किसान योजना 21वीं किस्त

जैसा कि हमने आपको बताया कि बिहार में 14 नवंबर को चुनावों के परिणाम आएंगे। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसके बाद फिर किसानों को पीएम किसान 21वीं किस्त का लाभ जारी करने से संबंधित सूचना जारी की जा सकती है।

यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि किसानों को योजना के अंतर्गत हर किस्त 2000 रूपए की मिलती है। तो इस योजना के देश के तकरीबन 10 करोड़ से भी अधिक किसानों को लाभ प्राप्त होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के किसानों को 21वीं किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है।

पीएम किसान योजना को लेकर क्या कहा है सरकार ने

पीएम किसान योजना को लेकर तमिलनाडु के कृषि और किसान कल्याण विभाग की तरफ से यह आदेश दिया गया है कि सब किसान अपनी ई-केवाईसी को अपडेट अवश्य करा लें।

इसके लिए एक सभी किसानों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। तो यदि किसान ऐसा नहीं करेंगे तो इनको फिर 2000 रूपए की किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। जानकारी के मुताबिक 25% से लेकर 30% तक किसानों ने अभी भी ईकेवाईसी को अपडेट नहीं किया है।

किस्त का फायदा नहीं मिलेगा बिना फार्मर आईडी के

अभी भी बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्होंने अपनी फार्मर आईडी यानी कि किसान प्रमाण पत्र को प्राप्त नहीं किया है। तो ऐसे में 21वीं किस्त के आने में अब बहुत ही कम समय है इसलिए आपको जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी फार्मर आईडी पंजीकरण करवा लेना चाहिए।

सरकार ने साफ शब्दों में यह कह दिया है कि जो किसान अपना फार्मर आईडी कार्ड नहीं बनवाएंगे इनको किसी भी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा। ‌ इसलिए आपको इस काम को करने में अब देर नहीं करनी चाहिए।

ई-केवाईसी अपडेट करना है अनिवार्य

जिन किसानों ने ई-केवाईसी को अभी तक अपडेट नहीं करवाया है तो इन्हें भी शीघ्रता के साथ इस काम को कर लेना चाहिए। इसके लिए आपको किसी भी बिचौलिए को एक भी रुपया देने की आवश्यकता नहीं है।

दरअसल आप खुद ऑनलाइन संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपनी केवाईसी को खुद पूरा कर सकते हैं। इस तरह से आप फिर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं का लाभ प्राप्त कर सकेंगें।

कब जारी होगी प्रधानमंत्री किसान योजना की 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को बस इसी बात की प्रतीक्षा है कि कब 21वीं किस्त का पैसा इन्हें मिलेगा। इस प्रकार से अभी सरकार की तरफ से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

दरअसल हम आपको बता दें कि पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि दीपावली से पूर्व किसानों को पैसा हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसके बाद फिर यह संभावना थी कि बिहार के चुनाव से पूर्व किस्त के बारे में ऐलान किया जा सकता है।

लेकिन अब 19 नवंबर के सरकार क़िस्त जारी की घोषणा करेगी। इस प्रकार से सरकार की तरफ से यह कहा गया है कि जो भी लंबित कार्य हैं इनको तुरंत निपटा लिया जाए। तो इससे ऐसी उम्मीद है कि 21वीं किस्त की 2000 रूपए की राशि जल्दी आ सकती है।

FAQs

पीएम किसान योजना ईकेवाईसी अपडेट क्यों जरूरी है?

पीएम किसान योजना केवाईसी अपडेट इसलिए जरूरी है ताकि आपको 21वीं किस्त का लाभ प्राप्त हो जाए।

बिना फार्मर आईडी के योजना का लाभ मिल जाएगा?

बिना फार्मर आईडी के योजना का लाभ किसी भी किसान को नहीं मिल पाएगा।

किसानों को मालिकाना हक के लिए कौन से कागजात जमा करने आवश्यक हैं?

इसके लिए किसानों को भूमि के कागज और फसल की जानकारी से जुड़े हुए कागज जमा करने पड़ेंगे।

Leave a Comment