PM Ujjwala Yojana Online Registration: सभी राज्यों में फ्री गैस सिलेंडर मिलना शुरू

On: December 2, 2025 1:48 PM
PM Ujjwala Yojana Online Registration

हमारे भारत देश में लाखों परिवार ऐसे हैं जिनके पास आज भी गैस कनेक्शन मौजूद नहीं है और इसी वजह से वह गैस को उपयोग में लेकर खाना नहीं बना पा रहे है ऐसे में सरकार के द्वारा ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है जो की लगातार अनेक वर्षों से मिल रहा है और अभी भी सरकार ने इस योजना के लाभ को प्रदान करने की बड़ी घोषणा की हुई है जिससे अनेक परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजना है जिसका लाभ महिलाओं को प्रदान किया जाता है और ऐसी महिलाओं को प्रदान किया जाता है जो कि गरीब परिवार से है तथा अभी तक पीएम उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है तथा कोई दूसरा गैस कनेक्शन भी मौजूद नहीं है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी आसान है रजिस्ट्रेशन करके आसानी से इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

पीएम उज्जवला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पीएम उज्जवला योजना के चलते महिलाओं को मुक्त में ही एलपीजी गैस कनेक्शन मिलता है जिससे महिलाओं के पैसों की बचत होती है अलग-अलग क्षेत्र में निवास करने वाली सभी महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंच सके इसके लिए सरकार ने पूरे देश में यह योजना लागू की हुई है ऐसे में केवल जानकारी को हासिल करने की जरूरत है जिसके बाद में कहीं से भी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।

एक बार रजिस्ट्रेशन करने पर पात्र होने पर इस योजना का लाभ भी मिलेगा। जिसमें लाभार्थी महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन तो मिलेगा ही इसके साथ ही सिलेंडर गैस चूल्हा गैस डायरी तथा और भी आवश्यक सामग्रियां मिलेगी और किसी भी सामग्री के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा सामग्री निशुल्क रहेगी। लेकिन ध्यान रहे पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया हुआ होना चाहिए क्योंकि ऐसे में इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Ujjwala Yojana Registration 2025 Overview

विभाग का नामपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री उज्जवला योजना
वित्तीय वर्ष2025-26
योजना की शुरुआत1 मई, 2016
लेख का नामपीएम उज्ज्वला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सब्सिडी राशि₹300 से ₹400 तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
लाभफ्री गैस सिलेंडर + चूल्हा + एलपीजी सब्सिडी
पात्रताकेवल महिलाओं के लिए
आयु18 से 59 वर्ष के बीच
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmuy.gov.in/

पीएम उज्जवला योजना का संपूर्ण विवरण

पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तर प्रदेश से की थी। यह योजना एक केंद्रीय स्तर की योजना है अब तक सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाले आंकड़ों के अनुसार 10.33 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है और 2025-26 में 25 लाख महिलाओं को और इस योजना का लाभ मिलेगा। भविष्य के अंतर्गत सरकार इस योजना को लेकर और भी घोषणाएं कर सकती है।

पीएम उज्जवला योजना के फ़ायदे

  • पीएम उज्जवला योजना का लाभ लेकर महिलाएं गैस चूल्हे पर जल्दी खाना बना सकती है।
  • इस योजना का लाभ लेने के बाद गैस सिलेंडर खरीदने पर महिलाओं को हर महीने सब्सिडी का लाभ भी प्रदान किया जाता है।
  • सब्सिडी का लाभ मिलने की वजह से महिलाओं को कम कीमत पर ही गैस सिलेंडर मिल जाता है और सब्सिडी का लाभ 300 रूपये तक का मिलता है।
  • इस योजना का लाभ लेने पर महिलाओं को धुएं की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।
  • अलग-अलग सभी क्षेत्रों में निवास करने वाली महिलाएं रजिस्ट्रेशन के दौरान इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

पीएम उज्जवला योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • महिला की आयु 18 वर्ष से ज्यादा की होनी चाहिए।
  • परिवार में मौजूद किसी भी अन्य महिला ने या स्वयं ने इस योजना का लाभ नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक महिला भारत की निवासी जरूर होनी चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • केवल महिलाएं ही पीएम उज्जवला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करके गैस कनेक्शन को प्राप्त कर सकती है।

पीएम उज्जवला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ऑफलाइन आवेदन करने पर आवेदन फॉर्म

पीएम उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया में स्मार्टफोन या लैपटॉप में पीएम उज्जवला योजना का पोर्टल ओपन करें।
  • अब पोर्टल पर मेनू में दिखने वाले अलग-अलग ऑप्शन में से नए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन के लिए आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और जिस कंपनी का गैस सिलेंडर चाहिए उसका चयन कर लेना है।
  • फिर नया खुलेगा तो पूरी जानकारी हासिल कर लेनी है और आवश्यक जानकारी का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद गैस एजेंसी का चयन करना होगा तो गैस एजेंसी का चयन करें और फिर फॉर्म खुलेगा तो फॉर्म में जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • इसके बाद फॉर्म कंप्लीट करके भरकर सबमिट कर देना है।
  • अब फॉर्म का प्रिंटआउट भी निकलवा लेना है तथा नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर भी चेक करवा देना है और वही वहां से भी जानकारी जान लेनी है।

FAQs

मेरे परिवार में किसी के भी पास पीएम उज्जवला योजना का गैस कनेक्शन नहीं है क्या मुझे पीएम उज्जवला योजना का गैस कनेक्शन मिलेगा?

यदि आप एक महिला है और अभी तक इस योजना से गैस कनेक्शन नहीं लिया है और योग्य है तो ऐसी स्थिति में जरूर रजिस्ट्रेशन करने पर इस योजना का लाभ मिल जाएगा।

पीएम उज्जवला योजना का लाभ लेने के लिए मैं कहां संपर्क करूं?

पीएम उज्जवला योजना का लाभ लेने के लिए आप नजदीक में मौजूद गैस एजेंसी में संपर्क करें।

पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज कौनसा है?

इस योजना का लाभ लेने हेतु सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज राशन कार्ड है जो कि अवश्य बना होना चाहिए।

Leave a Comment