PM Vishwakarma Yojana Registration: पीएम विश्वकर्मा योजना 15000 रूपए के नए रजिस्ट्रेशन शुरू

On: December 1, 2025 2:05 PM
PM Vishwakarma Yojana Registration

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए नागरिक अलग-अलग तरीकों को अपनाते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं कोई नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो कोई स्वयं ही आधिकारिक पोर्टल को ओपन करके इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। यह योजना पारंपरिक कार्य करने वाले नागरिकों के लिए बहुत ही शानदार योजना बन चुकी है।

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों को बिना किसी शुल्क के ही प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है साथ ही सर्टिफिकेट भी दिया जाता है और इसके अलावा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है ताकि नागरिक अपने व्यवसाय में बढ़ोतरी कर सके और आगे बढ़ सके देश भर में सरकार ने यह योजना चलाई हुई है और नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन 2025

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर 2023 को की थी। यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। सरकार ने इस योजना के लिए 18 तरीके के कार्य करने वाले नागरिकों के लिए इस योजना की शुरुआत की है तथा उन तक ही इस योजना का लाभ पहुंचाया जाता है इस योजना की शुरुआत के साथ ही सरकार ने एक बड़ा बजट भी निर्धारित किया था जोकि 13000 करोड़ का था।

इस योजना के तहत मिलने वाले प्रशिक्षण में नागरिकों को गहराई से कार्य करने की संपूर्ण जानकारी बताई जाती है आधुनिक जानकारी भी बताई जाती है ताकि नागरिक और भी अच्छे से अपने क्षेत्र के अंतर्गत कार्य कर सके। सभी भारतीयों के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है और सभी भारतीय नागरिक जो की योग्यता शर्तों को पूरी कर पा रहे हैं वह आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

PM Vishwakarma Yojana Online Registration 2025 Overview

मंत्रालय का नामसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
योजना का नामपीएम विश्वकर्मा योजना
योजना की शुरुआत17 सितंबर 2023
उद्देश्यकारीगरों, शिल्पकारों को तकनीकी मदद देना
आयु सीमा18 वर्ष से अधिक
आर्थिक सहायता₹15,000/- टूलकिट खरीदने के लिए
लोन सहायता₹3 लाख तक
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmvishwakarma.gov.in

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ

  • सबसे शुरुआती समय में इस योजना के अंतर्गत चयनित होने वाले नागरिकों को 7 से लेकर 30 दिन तक की ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। जो की सभी नागरिकों के लिए निशुल्क रहती है।
  • नागरिकों को इस योजना में बिना गारंटी वाला लोन भी प्रदान किया जाता है ताकि नागरिक अपने बिजनेस को और भी बड़ा कर सके।
  • इस योजना में मिलने वाला सर्टिफिकेट नागरिक अपनी जरूरत के अनुसार कहीं पर भी उपयोग में ले सकते हैं।
  • पैसे नहीं होने की वजह से जो नागरिक अपने क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करके आगे नहीं बढ़ पा रहे थे अब वह भी इस योजना के चलते आगे बढ़ सकते हैं।
  • इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान है और आसानी से रजिस्ट्रेशन करके लाभ लिया जा सकता है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी

  • सुनार
  • लोहार
  • कुम्हार
  • दर्जी
  • धोबी
  • मूर्तिकार
  • राजमिस्त्री
  • नाव बनाने वाले
  • बढ़ई
  • खिलौना निर्माता
  • अस्त्र बनाने वाले
  • नाई
  • झाड़ू चटाई निर्माता
  • मालाकार
  • मछली का जाल तैयार करने वाले
  • कारपेंटर
  • ताला बनाने वाले व्यक्ति

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए योग्यता शर्ते

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम की नहीं होनी चाहिए।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ परिवार में अन्य सदस्य ने नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
  • निर्धारित 18 क्षेत्र में से ही किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • जरूरतमंद नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाला लोन

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले जो भी नागरिक चयनित हो जाएंगे उन्हें लोन लेने का मौका भी मिलेगा जिसमें पहले 100000 रूपये का लोन और फिर आगे जाकर 200000 रूपये का लोन मिलेगा लेकिन ध्यान रहे अगर यह लोन प्राप्त किया जाता है तो इस लोन को समय पर भी जरूर चुकाना है और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही लोन के लिए ऑफर मिलेगा।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है जिसके चलते नागरिक ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सभी नागरिक आधिकारिक पोर्टल से जानकारी जानकर 3 लाइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन के ऑप्शन का चयन करें और आवश्यक जानकारी को दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब फॉर्म में आवेदक को नाम पता दस्तावेज की जानकारी तथा और भी इस प्रकार की जानकारियां भर देनी है।
  • इतना करके रजिस्ट्रेशन के सभी स्टेप्स पूरे करने हैं और अंत में फॉर्म को सबमिट करना है सबमिट करते ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

FAQs

मैं राजस्थान राज्य का निवासी हूं क्या मैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कर सकता हूं?

जी हां राजस्थान राज्य के निवासी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि सभी राज्यों में यह योजना लागू की हुई है।

क्या मुझे पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ दोबारा मिलेगा?

जी नहीं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ केवल एक ही बार लिया जा सकता है।

पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रशिक्षण कहां मिलेगा?

पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रशिक्षण चयनित होने वाले नागरिक को नजदीक में ही किसी बड़े शहर में प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment