पीएनबी भर्ती के लिए नई भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस तरह से हम आपको बता दें कि लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे में अब आवेदन जमा करने का समय खत्म होने वाला है।
अगर आपको इस भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो आपको तुरंत अपना फॉर्म भर देना चाहिए। क्योंकि अगर आवेदन का समय निकल गया तो इसके बाद आप अप्लाई नहीं कर पाएंगे। इस तरह से आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म 23 नवंबर तक जमा करना होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीएनबी भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो हमारा यह लेख आपको काफी ज्यादा मदद कर सकता है क्योंकि आज हम इस भर्ती की पूरी जानकारी आपको देने वाले हैं।
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती 2025
पंजाब नेशनल बैंक में 750 खाली पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब खत्म होने जा रही है। ऐसे में हम आपको बताते चलें कि यदि आपको इस बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर की नौकरी हासिल करनी है तो आपको अपना आवेदन तुरंत जमा कर देना चाहिए।
तो यदि आपको अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना है तो आप आखिरी तारीख 23 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। अगर यह तारीख निकल जाती है तो इसके बाद कोई भी व्यक्ति अपना फॉर्म नहीं भर पाएगा। दरअसल जो बैंकिंग फील्ड में लोग जाना चाहते हैं इन सबके लिए पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी का यह एक अच्छा अवसर है जिसे आपको खोना नहीं चाहिए।
PNB Recruitment 2025 Overview
| शाखा का नाम | पंजाब नेशनल बैंक |
| भर्ती का नाम | पंजाब नेशनल बैंक भर्ती 2025 |
| पद का नाम | लोकल बैंक ऑफिसर |
| कुल पद | 750 |
| शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
| आवेदन प्रारम्भ | 03 नवंबर 2025 |
| वेतन | 48,480 रुपए से लेकर 85,920 रुपए |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pnb.bank.in/hi |
पीएनबी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
पीएनबी भर्ती के लिए वे सब उम्मीदवार आवेदन जमा कर सकते हैं जो निम्नलिखित शिक्षा योग्यता रखते हैं:-
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या फिर विश्वविद्यालय से जरूरी है कि स्नातक किया हो।
- अभ्यर्थी को न्यूनतम 1 साल का ऑफिसर कैडर या क्लेरिकल पद पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए आयु सीमा
पंजाब नेशनल बैंक की इस भर्ती के लिए आपको अपना आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना होगा:-
- अभ्यर्थी की उम्र पीएनबी भर्ती के लिए आवेदन देने हेतु 20 साल से लेकर 30 साल तक होनी चाहिए।
- जो आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार हैं इन सबको नियम अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
जो भी उम्मीदवार पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर काम करना चाहते हैं तो इन्हें सबसे पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फिर उम्मीदवारों की लोकल भाषा का टेस्ट लिया जाएगा।
जो उम्मीदवार इसमें पास हो जाएंगे इन्हें फिर आगे साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस तरह से सभी चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा संबंधित पद पर नियुक्ति दे दी जाएगी।
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के तहत वेतन
पीएनबी वैकेंसी के अंतर्गत उम्मीदवारों को अत्यधिक शानदार वेतन दिया जाएगा। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि बैंक के द्वारा उम्मीदवारों को हर महीने 48480 रुपए से लेकर 85920 रुपए की सैलरी मिलेगी। अगर आपको वेतन से संबंधित और भी किसी प्रकार की कोई जानकारी चाहिए तो आप नोटिफिकेशन को एक बार देख सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार पीएनबी भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान कुछ इस प्रकार से करना होगा:-
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपए का शुल्क जमा करना होगा।
- जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 59 रुपए का शुल्क जमा करना पड़ेगा।
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
जो भी इच्छुक उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको पीएनबी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आपको रिक्रूटमेंट वाले अनुभाग में अप्लाई ऑनलाइन वाला लिंक मिलेगा आपको इसे दबाना है।
- इस तरह से फिर आपको आगे आईबीपीएस की वेबसाइट पर भेज दिया जाएगा।
- यहां पर अब आपको कुछ जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, आपकी ईमेल आईडी इत्यादि की जानकारी को लिखना है।
- इसके बाद आपको आगे एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसके माध्यम से आपको लॉगिन कर लेना है।
- अब यहां पर आपको अपने हस्ताक्षर और अपना फोटो अपलोड करना है।
- इस प्रकार से आपको आगे फिर अपनी सारी शैक्षिक योग्यता की जानकारी को सही से लिखना है।
- आगे जो भी जरूरी दस्तावेज इस भर्ती के लिए अनिवार्य किए गए हैं आपको इन सबको भी अपलोड करना है।
- फिर अंत में आपको आवेदन शुल्क जमा करके अपने फार्म को सबमिट करना है।
FAQs
पीएनबी भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख कौन सी है?
आप सभी इस भर्ती के लिए अपना आवेदन 23 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
पीएनबी बैंक के द्वारा 750 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
मैंने स्नातक किया है तो क्या मैं इस भर्ती के लिए अपना आवेदन पत्र जमा कर सकता हूं?
जी हां अगर आपने स्नातक किया है तो आप इस भर्ती के लिए अपना फार्म जमा कर सकते हैं।









Hotel Menejar
I am a good bay