Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू

On: November 19, 2025 8:39 AM
Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana

किसानों को आधुनिक सिंचाई प्रणाली हेतु प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना को शुरू किया गया है। ‌योजना के अंतर्गत किसानों को स्प्रिंकलर और ड्रिप जैसे आधुनिक यंत्रों के लिए सब्सिडी का लाभ दिया जाता है।

इस तरह से किसानों को योजना के माध्यम से 90% तक सरकारी सब्सिडी मिलती है। ‌योजना का फायदा प्राप्त करके किसानों को अपने खेतों में पानी देने की समस्या नहीं रहेगी। इसका दूसरा फायदा यह भी है कि किसानों की पैदावार में वृद्धि होगी।

यदि आपको प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से फायदा उठाना है तो ऐसे में हमारा आज का यह आर्टिकल आपको अवश्य पढ़ना चाहिए। हम आज आपको योजना का विवरण,सब्सिडी राशि, उद्देश्य, योजना की आवश्यकता, कैसे लाभ ले सकते हैं इत्यादि जैसी जानकारी देंगे

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2025

किसानों को स्प्रिंकलर और ड्रिप जैसी आधुनिक प्रणाली के लिए सरकार द्वारा सहायता की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को 90% तक की सब्सिडी का फायदा दिया जा रहा है।

आधुनिक सिंचाई प्रणाली के माध्यम से किसानों को अपनी फसलों में पानी देने के लिए चिंता नहीं रहेगी। ‌इस तरह से किसानों की फसल भी ज्यादा होगी और इन्हें कम मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।

इसके अलावा किसानों को बिजली के लिए भी कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा। ‌सरकार के द्वारा इस योजना को सीमांत और छोटे किसानों हेतु पूरे उत्तर प्रदेश में लाया गया है। दरअसल यूपी सरकार चाहती है कि किसानों को अपनी फसलों में आधुनिक तरीके से सिंचाई करनी चाहिए।

PM Krishi Sinchai Yojana 2025 Overview

विभाग का नामकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
लाभ कृषि के लिए सिंचाई यंत्रों पर सब्सिडी
संचालक केंद्र सरकार
यंत्ररेन गन, स्प्रिंकलर, ड्रिप और नलकूप इत्यादि
सब्सिडी 90% तक
वर्तमान में लागूउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmksy.gov.in/

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य

पीएम कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य यही है कि राज्य के सभी किसान अपने खेतों में सही प्रकार से सिंचाई करें। सरकार चाहती है कि किसानों को इसके लिए आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए सहायता की जाए।

इस प्रकार से रेन गन, स्प्रिंकलर, ड्रिप और नलकूप इत्यादि जैसे तरीकों को अपनाने के लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। तो हम आपको बता दें कि सरकार का यही उद्देश्य है कि खेतों में बिना रुके पानी पहुंचता रहे और किसानों को अधिक मेहनत ना करनी पड़े।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जो पात्रता रखी गई है वह कुछ इस प्रकार से है:-

  • योजना केवल छोटे और सीमांत किसानों हेतु है इसलिए वहीं लाभ ले सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों को ही पात्र माना गया है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्यों है आवश्यक

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को सरकार ने इसलिए शुरू किया है क्योंकि जो पारंपरिक सिंचाई के तरीके होते हैं इससे काफी अधिक पानी बेकार हो जाता है। परंतु स्प्रिंकलर और ड्रिप प्रणाली से सिंचाई करते समय पानी सीधा पौधे की जड़ में पहुंच जाता है। ‌

इस वजह से पानी की बहुत ज्यादा बचत होती है और मिट्टी की जो नमी है वह भी बनी रहती है। इस प्रकार से फिर फसल की पैदावार जो होती है वह दोगुनी तेजी से बढ़ती है। इस तरह से लाभार्थी बनाए गए किसानों के खेत का इंजीनियर द्वारा सर्वेक्षण किया जाता है।

किसान जो पहले से ही पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदकर रखते हैं इनका माप इंजीनियर द्वारा लिया जाता है। तो गड्ढे की जो दिशा और गहराई होती है इससे यह निर्धारित किया जाता है कि स्प्रिंकलर पाइप कितनी दूर और कहां पर लगाना चाहिए। इस तरह से यही उद्देश्य रहता है कि पानी खेत के हर हिस्से तक आसानी से पहुंच सके।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ कहां से प्राप्त करें

पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के पूरे राज्य में लागू किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि जो गाजीपुर जिले के किसान हैं वे भी इस योजना से जुड़ रहे हैं। तो सभी किसान अपने खेतों में अब 20 फीट की स्प्रिंकलर प्रणाली वाली पाइपलाइन को लगवा रहे हैं।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का फायदा

जो किसान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं इन सबको उद्यान विभाग में अपना आवेदन जमा करना होगा। या फिर किसान चाहें तो योजना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस तरह से पहले किसान के खेत का सर्वेक्षण किया जाएगा फिर प्रणाली लगाई जाएगी। योजना के अंतर्गत किसानों को पूरे खर्च का केवल 10% ही देना पड़ेगा। बाकी का खर्च सरकार की तरफ से किसानों को बैंक खाते में भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सब्सिडी राशि

अगर आप प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सब्सिडी लेना चाहते हैं तो आपको अनुदान कुछ इस प्रकार से प्राप्त होगा:-

  • ड्रिप सिस्टम हेतु 70% से लेकर 80% तक सब्सिडी मिलती है।
  • स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए 45% से 55% तक सब्सिडी हासिल होती है।
  • नलकूप अथवा कुआं हेतु 40000 रूपए तक का अनुदान प्राप्त होता है। ‌
  • किसानों को 4 बीघा जमीन हेतु 90% तक सब्सिडी का लाभ मिलता है। ‌

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी

जो किसान आधुनिक कृषि सिंचाई प्रणाली का उपयोग करेंगे तो इनकी फसल काफी तेजी से बढ़ेगी। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि यदि किसान मटर, गेहूं, सब्जियां इत्यादि जैसी फसलों में स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी देते हैं तो उपज दोगुनी हो जाएगी। ‌इसमें मेहनत भी कम लगेगी और जो पानी है वह भी बचेगा।

FAQs

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कहां लागू की गई है?

यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य में लागू की गई है।

मुझे पीएम कृषि सिंचाई योजना से क्या लाभ मिलेगा?

आपको प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से आधुनिक सिंचाई प्रणाली लगवाने हेतु 90% तक की सब्सिडी मिलेगी। ‌

लाभार्थी किसानों को सिंचाई प्रणाली को स्थापित करवाने हेतु कितना खर्च देना पड़ेगा?

किसानों को मात्र 10% तक ही खर्च देना पड़ेगा बाकी का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

1 thought on “Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू”

Leave a Comment