Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: महिलाओं को मिल रहा फ्री गैस सिलेंडर + चूल्हा, ऐसे करें आवेदन

On: November 20, 2025 6:21 AM
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में देशभर के सभी राज्यों में कई प्रकार की सफल योजनाओं का संचालन किया गया है। यह विभिन्न योजनाएं आम तथा मध्यम वर्गीय लोगों के कल्याण हेतु कार्य कर रही है।

बताते चले कि केंद्र स्तर की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मुख्य तौर पर महिलाओं के लिए चलाई जा रही है जिसमें महिलाओं के नाम पर एलपीजी गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाते हैं।

यह योजना देश के शहरी क्षेत्र में तो कार्य कर रही है परंतु सरकारी कार्य प्रक्रिया के अनुसार अधिकांश तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों के लिए अधिक प्राथमिकता दी जा रही है क्योंकि यहां पर अधिकांश संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जो अभी तक चूल्हे पर से खाना बनाने की समस्याओं का सामना करती हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लागू किए गए नियम और पात्रताओं के आधार पर जो महिलाएं पात्र होती है उन सभी के लिए लाभ लेने हेतु आवेदन करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है इसके बाद ही उन्हें चयनित किया जाता है।

सरकार के द्वारा योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं के आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से कैंपों के अंतर्गत ही स्वीकृत किए गए हालांकि अब समय के बदलाव के चलते इस योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शामिल कर दी गई है जिसके तहत महिलाएं अपनी सुविधा अनुसार किसी भी माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

PM Ujjwala Yojana 2025 Overview

विभाग का नामपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री उज्जवला योजना
योजना की शुरुआत1 मई, 2016
सब्सिडी राशि₹300 से ₹400 तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
लाभफ्री गैस सिलेंडर + चूल्हा
पात्रताकेवल महिलाओं के लिए
आयु18 से 59 वर्ष के बीच
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmuy.gov.in/

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए पात्रताएं

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में जो पात्रताएं निर्धारित की गई है वह निम्न प्रकार से हैं:-

  • योजना में आवेदन करने वाली महिला देश के किसी भी राज्य की निवासी होनी चाहिए जो यही की मूल नागरिक हो।
  • महिला की आयु 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की होनी अनिवार्य है।
  • इस योजना में अधिकतम 60 वर्ष तक की महिलाएं ही गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • महिला की परिवार की आर्थिक स्थिति मध्यम वर्ग यही होनी चाहिए तथा आय भी सीमित हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी का लाभ न लेता हो और न ही वह आय करदाता हो।

पीएम उज्जवला योजना में आवेदन तिथि

ऐसी महिलाएं जो वर्ष 2025 के अंतर्गत पीएम उज्जवला योजना से लाभार्थी होना चाहती हैं बताया जानने की इच्छा की उज्ज्वला योजना में आवेदन की तिथि कब तक है तो उनकी जानकारी के लिए बता दें की योजना के तहत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तिथियां के माध्यम से आवेदन करवाए जाते हैं।

ऐसी महिलाएं जो जिस भी राज्य से ताल्लुक रखती है उन्हें अपने नजदीकी एलपीजी कार्यालय एवं या फिर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन तिथियां को जान लेना चाहिए ताकि वह आसानी से आवेदन कर पाए।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं के नाम पर बिल्कुल ही फ्री में गैस कनेक्शन दिए जाते हैं।
  • महिलाओं की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को भी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से सक्रिय किया गया है।
  • यह योजना अपने शुरुआती वर्ष से लेकर अभी तक निरंतर ही कार्य कर रही है।
  • अपनी कार्य विधि के तौर पर यह योजना तीन प्रकार के गैस सिलेंडर वितरण करती है।
  • पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत प्राप्त सिलेंडर पर सब्सिडी का प्रावधान भी लागू है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का उद्देश्य

राष्ट्रीय स्तर पर पिछले कई वर्षों से चलाई जा रही पीएम पीएम उज्जवला योजना का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसी महिलाएं जो अपने परिवार की आय से गैस कनेक्शन नहीं खरीद पा रही है तथा उनके लिए निरंतर ही चूल्हे पर से खाना बनाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसी महिलाओं के लिए सरकारी सहायता के तौर पर लाभार्थी किया जाए।

साथ में ही महिलाओं के लिए सरकारी सुविधाओं से प्रोत्साहित करने के लिए और उनके आर्थिक और दैनिक जीवन को सुविधाजनक तरीके से बेहतर बनाने के लिए यह योजना चलाई गई है जो देशभर में काफी सराहनीय है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

पीएम उज्जवला योजना के ऑफलाइन आवेदन गैस एजेंसी हो या फिर संबंधित कार्यालय के माध्यम से पूरे करवाए जाते हैं इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर होता है जिसके लिए निम्न चरणों का पालन करना आवश्यक होगा:-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर अपना राज्य और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करते हुए फार्म तक जाना होगा।
  • निर्देशों के आधार पर फॉर्म में जानकारी भरे हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अंत में अन्य जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार से उज्ज्वला योजना का आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

पीएम उज्जवला योजना की सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

पीएम उज्जवला योजना के सिलेंडर पर ₹300 तक की सब्सिडी दी जाती है।

पीएम उज्जवला योजना में आवेदन के बाद लाभ कब तक मिलेगा?

पीएम उज्जवला योजना में आवेदन के बाद 15 से 20 दिनों के भीतर ही लाभ दिया जा सकता है।

पीएम उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर कैसे मिलता है?

पीएम उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर गैस एजेंसी के माध्यम से वितरित किया जाता है।

1 thought on “Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: महिलाओं को मिल रहा फ्री गैस सिलेंडर + चूल्हा, ऐसे करें आवेदन”

Leave a Comment