Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: रेल कौशल विकास योजना के नए रजिस्ट्रेशन शुरू

On: November 30, 2025 1:28 PM
Rail Kaushal Vikas Yojana

रेल कौशल विकास योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में शुरू किया था। इस योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री का मकसद देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी को कम करना है।

इस तरह से सरकार चाहती है कि युवाओं को नौकरी प्राप्त करने में कठिनाई का सामना ना करना पड़े। तो इसके लिए जरूरी है कि इनमें किसी प्रकार का औद्योगिक या तकनीकी कौशल हो। इस वजह से ही रेल कौशल विकास योजना की शुरुआत की गई है।

अगर आप भी बेरोजगारी से परेशान हैं और अपने कौशल को सुधारना चाहते हैं तो आपको रेल कौशल विकास योजना का अवश्य लाभ लेना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको योजना की सारी जानकारी देंगे। तो आर्टिकल को पढ़ लेने के पश्चात आपको अपना पंजीकरण करने में जरा सी भी समस्या नहीं होगी।

रेल कौशल विकास योजना 2025

रेल कौशल विकास योजना के माध्यम से देश के युवाओं को बिल्कुल मुफ्त में औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस तरह से सरकार का प्रयास युवाओं को रोजगार हासिल करने के लिए सक्षम बनाना है।

तो हमारे देश के युवा अपने कौशल को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने जीवन स्तर को सुधारना चाहते हैं तो इनके लिए यह योजना काफी ज्यादा फायदेमंद है। इस तरह से युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिंग, फिटर इत्यादि जैसे ट्रेडों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।

यहां पर आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि इस प्रशिक्षण की जो अवधि है वह 100 घंटे की रखी गई है। रेल मंत्रालय के द्वारा संचालित इस योजना के माध्यम से हजारों युवाओं को औद्योगिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Pradhan Mantri Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 Overview

कार्यान्वयन प्राधिकरणरेल मंत्रालय, भारत सरकार
योजना का नामरेल कौशल विकास योजना (आरकेवीवाई)
उद्देश्यबेरोजगार युवाओं को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना
प्रशिक्षण की अवधि3 सप्ताह (18 कार्य दिवस)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आयु सीमा18 से 35 वर्ष
पात्रता10वीं पास, भारतीय नागरिक
फ़ायदेनिःशुल्क प्रशिक्षण, आवास, भोजन और प्रमाणपत्र
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrailkvy.indianrailways.gov.in

रेल कौशल विकास योजना के फायदे

  • युवाओं को विभिन्न प्रकार के ट्रेडो में बिल्कुल निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है।
  • लाभार्थी बनाए गए युवा को 100 घंटे का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षण प्राप्त करके युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर मिल पाएंगे।
  • सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
  • मुफ्त में प्रशिक्षण लेने के पश्चात युवा या तो नौकरी कर सकते हैं या फिर स्वरोजगार कर सकते हैं।
  • योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्कृष्ट कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है।

रेल कौशल विकास योजना के लिए पात्रता मानदंड

रेल कौशल विकास योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आपको जिन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा इसके बारे में हमने जानकारी नीचे बताई है:-

  • आवेदक युवा जरूरी है कि भारत का रहने वाला स्थानीय निवासी हो।
  • युवा की उम्र आवश्यक है कि न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 35 साल तक हो।
  • आवेदनकर्ता ने दसवीं कक्षा पास की हो।
  • अगर किसी युवा ने दसवीं कक्षा से ज्यादा शिक्षा हासिल की है तो वह भी आवेदन देने हेतु पात्र है।

रेल कौशल विकास योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

आप सभी युवाओं को रेल कौशल विकास योजना के लिए जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • दसवीं कक्षा की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

रेल कौशल विकास योजना के लिए आपको अगर अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित आवेदन प्रक्रिया को अपनाना होगा:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको रेल कौशल विकास योजना की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब यहां पर आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा और आपको अप्लाई ऑनलाइन वाला विकल्प मिलेगा।
  • इस तरह से आपको अप्लाई ऑनलाइन के बटन को दबाना होगा और अब नए पेज पर आपको साइन अप का विकल्प मिलेगा।
  • आपको यहां पर साइन अप करने के लिए संबंधित विकल्प को दबाना है‌
  • आगे आपके सामने जो फार्म आएगा इसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख, आधार संख्या इत्यादि का विवरण लिखना है।
  • फिर आपको जो लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा इसका इस्तेमाल करके लॉगिन करना है।
  • अब आपको रेल कौशल विकास योजना के फॉर्म को पूरा भरना है।
  • इसके बाद सारे दस्तावेज जो भी आपसे मांगे गए हैं इन सबको भी अपलोड करना है और फिर सबमिट वाला बटन दबा देना है।

FAQs

रेल कौशल विकास योजना के लिए पंजीकरण कैसे किया जा सकता है?

पंजीकरण करने के लिए सभी उम्मीदवारों को संबंधित वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना है और फिर ऑनलाइन आवेदन करने वाले विकल्प को दबाकर अपना फार्म पूरा भरना है।

क्या मैं एक से ज्यादा ट्रेड के लिए अपना आवेदन जमा कर सकता हूं?

जी हां आप अपनी रुचि के मुताबिक तीन ट्रेडों के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। लेकिन आपको आपकी योग्यता के अनुसार केवल एक ट्रेड में ही प्रशिक्षण मिलेगा।

कौशल विकास योजना के पंजीकरण के लिए न्यूनतम कितनी शिक्षा योग्यता चाहिए?

रेल कौशल विकास योजना के लिए आप तभी पंजीकरण कर सकते हैं जब आप कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके होंगे।

Leave a Comment