Railway Recruitment 2025: रेलवे 10वी पास नई भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: November 19, 2025 10:02 AM
Railway Recruitment

रेलवे भर्ती के अंतर्गत एक नया नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से घोषित किया गया है। इस तरह से अप्रेंटिसशिप के 1785 खाली पदों के लिए यह भर्ती आई है। तो जो भी उम्मीदवार रेलवे में काम करने की इच्छा रखते हैं वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

तो आप सभी को 17 नवंबर से लेकर 17 दिसंबर तक अपना रेलवे भर्ती बोर्ड का फॉर्म भरकर जमा करना होगा। ऐसे उम्मीदवार जो चाहते हैं कि इन्हें रेलवे में नौकरी मिल जाए तो इन्हें अंतिम तारीख तक या फिर इससे पहले अपना आवेदन अवश्य जमा करना होगा।

अगर आपको यह जानना है कि रेलवे भर्ती के लिए कैसे आवेदन दिया जा सकता है तो इसमें आज हम आपकी काफी मदद करेंगे। आज इस लेख में हम आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, आवेदन जमा करने का तरीका इत्यादि से जुड़ी हुई जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

रेलवे भर्ती 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 1785 खाली पदों को भरने के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। इस तरह से आरआरसी के द्वारा इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप करने का मौका दिया जा रहा है।

आवेदन की प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 17 दिसंबर तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि जो उम्मीदवार आईटीआई पास हैं और जिन्होंने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है वही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Railway Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती प्रकोष्ठ
भर्ती का नामरेलवे भर्ती 2025
भर्ती का प्रकारअप्रेंटिसशिप
कुल पद 1785
योग्यता10वी पास
आवेदन प्रारम्भ 17 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rrcser.co.in/

रेलवे भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

आरआरसी के द्वारा इस भर्ती के लिए जो शिक्षा योग्यता निर्धारित की गई है इससे संबंधित जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-

  • उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान से पास की हो।
  • साथ में उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र हासिल किया हो।
  • शैक्षणिक योग्यता की अगर आपको और अधिक जानकारी चाहिए तो आप आरआरसी के जारी नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आयु सीमा के मानदंड कुछ इस प्रकार से रखे गए हैं:-

  • अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 15 साल तक होनी आवश्यक है।
  • जबकि इस भर्ती के लिए आरआरसी के द्वारा अधिकतम उम्र 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
  • आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी साल 2026 के हिसाब से की जाएगी।
  • जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग के तहत आते हैं इन सबको नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

अगर आपको आरआरसी अप्रेंटिसशिप भर्ती हेतु आवेदन देना है तो ऐसे में आपको शुल्क कुछ इस प्रकार से जमा करना पड़ेगा:-

  • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए का भुगतान ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस जमा नहीं करनी होगी।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

जितने भी उम्मीदवार रेलवे भर्ती के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित तरीके का उपयोग करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • अब जो होम पेज आपके सामने आएगा आपको इसमें रेलवे भर्ती से संबंधित लिंक को ढूंढ कर इसे दबाना है।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण पृष्ठ आ जाएगा जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी को दर्ज करना है।
  • आगे फिर आपका जब पंजीकरण पूरा हो जाएगा तो इसके बाद आपको अन्य विवरण भी दर्ज करना है।
  • इस तरह से जब आप सारी जानकारी को लिख देंगे तो आपको अपना शुल्क चुकाना है।
  • शुल्क को जमा करने के बाद आपको अपना आवेदन फार्म जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।

FAQs

रेलवे द्वारा कहां पर अप्रेंटिसशिप करवाई जा रही है?

साउथ ईस्टर्न रेलवे कोलकाता की तरफ से यह अप्रेंटिसशिप करवाई जा रही है।

कितने पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी?

आरआरसी के द्वारा 1785 रिक्त पदों को भरने के लिए एक ही प्रक्रिया शुरू की गई है।

मैंने दसवीं कक्षा और आईटीआई किया है तो क्या मैं आवेदन देने के लिए पात्र हूं?

जी हां आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं और रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का मौका भी हासिल कर सकते हैं।

5 thoughts on “Railway Recruitment 2025: रेलवे 10वी पास नई भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू”

Leave a Comment