Railway Vacancy 2025: रेलवे 10वी पास बिना परीक्षा भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

On: November 28, 2025 3:42 PM
Railway Vacancy

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के द्वारा उत्तरी रेलवे विभाग के लिए नए पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन को हाल ही में जारी कर दिया गया है। जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तरी रेलवे में 4116 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए सिलेक्ट किया जाने वाला है।

बताते चलें कि यह भर्ती मुख्य रूप से अप्रेंटिस के लिए समर्पित है जिसके लिए महिला तथा पुरुष कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन जारी करते हुए भर्ती के आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है।

जो उम्मीदवार रेलवे विभाग के विभिन्न कार्यों में सेवा देखकर अनुभव लेना चाहते है हम सभी के लिए यह भर्ती बहुत ही अच्छा अवसर लेकर आई है। उम्मीदवारों के बीच रेलवे की इस भर्ती के प्रति काफी रुचि भी देखने को मिल रही है।

रेलवे भर्ती 2025

उत्तरी रेलवे के लिए जारी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2025 से शुरू कर दी गई है जो की अंतिम 24 दिसंबर 2025 तक चलने वाली है। 1 महीने के अंतराल में जो भी उम्मीदवार आवेदन कर देते है केवल उन्हीं के लिए ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

जो उम्मीदवार इस समय रेलवे की भर्ती में आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी के लिए एक बार जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन जरूर कर लेना चाहिए ताकि उन्हें भारतीय से संबंधित योग्यताएं, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया इत्यादि विभिन्न पहलुओं की जानकारी हो सके।

Railway Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर रेलवे (आरआरसी एनआर)
भर्ती का नामरेलवे भर्ती 2025
भर्ती का प्रकारApprentice
कुल पद4116
योग्यता10वी पास के लिए
आवेदन प्रारम्भ 25 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि24 दिसंबर 2025
वेतन₹7000 से लेकर अधिकतम ₹15000
चयन प्रक्रियाबिना परीक्षा की भर्ती/शॉर्टलिस्टिंग
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rrcnr.org/

रेलवे भर्ती के लिए योग्यताएं

उत्तरी रेलवे के लिए जारी की गई अप्रेंटिस की भर्ती के लिए योग्यता निम्न प्रकार से हैं:-

  • इससे भर्ती के अंतर्गत देश के किसी भी राज्य के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • उम्मीदवार ने कक्षा दसवीं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
  • कक्षा दसवीं के साथ आईटीआई का डिप्लोमा होना भी बहुत ही जरूरी है।
  • भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता संबंधी अन्य जानकारी नोटिफिकेशन से जरूर चेक करें।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

उत्तरी रेलवे के लिए जारी की गई अप्रेंटिस की भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क केवल अनारक्षित श्रेणियां में आने वाले उम्मीदवारों के लिए ही लागू किया गया है। सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 तक जमा करने होंगे।

जो उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी यानी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए भर्ती में आवेदन शुल्क पूर्ण रूप से माफ किया गया है अर्थात वे बिल्कुल ही फ्री में आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा

उत्तरी रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार से है:-

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष से शुरू की गई है।
  • 15 वर्ष से लेकर अधिकतम 24 वर्ष तक के उम्मीदवार ही भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
  • भर्ती में आयु सीमा की गणना 24 दिसंबर 2026 के अनुसार की जाएगी।
  • आरक्षित श्रेणियां के लिए आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जा रही है।

रेलवे भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

उत्तरी रेलवे भर्ती के अप्रेंटिस पदों के लिए किसी भी विशेष चयन प्रक्रिया को आयोजित नहीं करवाया जाने वाला है बल्कि उम्मीदवारों का चयन उनकी कक्षा दसवीं के अंकों तथा आईटीआई के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

जो उम्मीदवार अपने अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट में शामिल होते हैं उन सभी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल चेकअप भी होंगे। सभी चरणों में सफल हो जाने के बाद ही उम्मीदवारों के लिए पद नियुक्त किया जाएगा।

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

रेलवे अप्रेंटिस की भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी इसके लिए निम्न चरण लागू किए गए है:-

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए भर्ती के नोटिफिकेशन को सर्च करें।
  • इस नोटिफिकेशन में जानकारी का अध्ययन करते हुए फॉर्म भरना होगा।
  • फॉर्म भर जाता है तो अपने सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद अगर आवेदन शुल्क आवश्यक होता है तो उसे जमा करना होगा और सबमिट कर देना होगा।

FAQs

उत्तरी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती की मेरिट कब जारी होगी?

उत्तरी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती की मेरिट जनवरी 2026 में जारी हो सकती है।

उत्तरी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में आरक्षण किसे मिलेगा?

उत्तरी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए विशेष आरक्षण दिया जाएगा।

उत्तरी रेलवे अप्रेंटिस के लिए वेतनमान क्या है?

उत्तरी रेलवे अप्रेंटिस के पदों के लिए ₹7000 से लेकर अधिकतम ₹15000 तक प्रतिमाह वेतनमान हो सकता है।

5 thoughts on “Railway Vacancy 2025: रेलवे 10वी पास बिना परीक्षा भर्ती के फॉर्म भरना शुरू”

Leave a Comment