ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा या फिर उससे नीचे के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए सरकारी प्रावधान के अनुसार राशन कार्ड दस्तावेज प्रदान करवाया जाता है। राशन कार्ड के अंतर्गत उन्हें सरकारी तौर पर खाद्यान्न समेत अन्य कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती है।
बताते चलें कि अब तक करोड़ों की संख्या में परिवारों ने अपना राशन कार्ड बनवाया है तथा वे निरंतर रूप से सरकारी लाभ भी प्राप्त कर पा रहे हैं। राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया वर्ष 2025 में भी सक्रिय करवाई गई जिसके अंतर्गत कई परिवारों ने आवेदन भी किए हैं।
ऐसे ग्रामीण परिवार जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए हाल ही में पिछले महीनो के अंतर्गत आवेदन किया है उन सभी के लिए राशन कार्ड के अंतर्गत जारी करवाई गई ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए।
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट
खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा ग्रामीण परिवारों के राशन कार्ड के आवेदन लिए जाने के बाद लिस्ट को इसलिए जारी करवाया जा रहा है ताकि पात्र आवेदकों का चयन स्पष्ट तौर पर किया जा सके और आवेदकों के लिए अपनी स्थिति की जानकारी सरलतापूर्वक मिल पाए।
बताते चले कि ग्रामीण आवेदकों की राशन कार्ड की लिस्ट को कई भागों में जारी करवाया गया है। जिन व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट में शामिल होते हैं केवल उन्हीं के लिए ही राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा इसलिए लिस्ट में नाम होना काफी जरूरी है।
Ration Card List 2025 Overview
| विभाग का नाम | खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग |
| योजना का नाम | राशन कार्ड योजना |
| लेख का प्रकार | ग्रामीण लिस्ट |
| आयु | 18 वर्ष से अधिक |
| लाभ | फ्री राशन के साथ कई सरकारी योजनाओं का लाभ |
| राशन कार्ड के प्रकार | एपीएल , बीपीएल तथा अत्यंत्योदय राशन कार्ड |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://nfsa.gov.in/ |
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट के लिए पात्रता
खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों की पात्रताएं निम्न प्रकार से सुनिश्चित है:-
- आवेदक व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए जो ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखता हो।
- आधिकारिक तौर पर वह परिवार का मुखिया होना चाहिए तथा आयु 18 वर्ष ऊपर की हो चुकी हो।
- उसके नाम पर कोई अधिक भूमि या फिर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो और न ही आय कर दाता हो।
राशन कार्ड अनुसार चेक करें लिस्ट
अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए जानकारी होगी कि खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा अलग-अलग श्रेणियां के परिवारों के लिए तीन प्रकार के अलग-अलग राशन कार्ड जारी करवाए जाते हैं जिनमें एपीएल राशन कार्ड ,बीपीएल राशन कार्ड तथा अत्यंत्योदय राशन कार्ड शामिल है।
लोगों की सुविधा के लिए विभाग की तरफ से अलग-अलग प्रकार के राशन कार्ड की लिस्ट को अलग-अलग व्यवस्थित किया गया है ताकि जिन आवेदक व्यक्तियों जी भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह उसी की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकें।
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट की विशेषताएं
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- आवेदन के आधार पर राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट कई भागों में जारी की जाती है।
- इस लिस्ट में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यक्तियों के नाम ही शामिल होते हैं।
- राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से चेक की जा सकती है।
- इस लिस्ट में आवेदकों के नाम तथा उनके आवेदन क्रमांक स्पष्ट रूप से दर्शाए जाते हैं।
- सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लिस्ट को पंचायत वार व्यवस्थित किया जाता है।
राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें
ऐसी व्यक्ति जिन्होंने पिछले महीनो के अंतर्गत अपना राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन तो किया है अभी तक की जारी करवाई गई किसी भी बेनिफिशियरी लिस्ट में उनके नाम शामिल नहीं है तो ऐसे में उनके लिए शीघ्रता के साथ अपने राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति को चेक कर लेना चाहिए।
बताते चलें कि जिन व्यक्तियों के राशन कार्ड के आवेदन पूर्ण रूप से स्वीकृत होते हैं केवल उन्हें व्यक्तियों के नाम बेनिफिशियरी लिस्ट के माध्यम से चयनित किए जा रहे हैं इसके अलावा अगर आवेदक का आवेदन कैंसिल हो चुका है तो वह पात्रताओ को चेक करते हुए पुनः आवेदन भी कर सकते हैं।
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
घर बैठे राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट चेक करने की विधि निम्न प्रकार से हैं:-
- राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर राशन कार्ड लिस्ट की नई लिंक मिल जाएगी जिसे क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा जहां से अपना राज्य सेलेक्ट कर लेना होगा।
- इसके बाद आगे जाकर अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को स्टेप बाय स्टेप सेलेक्ट करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सबमिट कर देना होगा।
- ऑनलाइन स्क्रीन पर लिस्ट पर जाएगी जहां से आवेदक अपना नाम चेक कर सकते हैं।
FAQs
ऑफलाइन राशन कार्ड की लिस्ट कहां से चेक करें?
ऑफलाइन राशन कार्ड की लिस्ट नजदीकी खाद्यान्न विभाग या फिर पंचायत कार्यालय के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं।
लिस्ट में नाम है तो राशन कार्ड कैसे मिलेगा?
जिन आवेदकों के नाम लिस्ट में शामिल होते हैं उनके लिए खाद्यान्न विभाग के माध्यम से राशन कार्ड वितरित किया जाएगा।
राशन कार्ड में कितना खाद्यान्न मिलता है?
बेसिक तौर पर राशन कार्ड में प्रतिमाह एक व्यक्ति के लिए 5 किलो तक का खाद्यान्न दिया जाता है।









