Ration Dealer Vacancy 2025: राशन डीलर भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: November 29, 2025 1:23 PM
Ration Dealer Vacancy

राशन डीलर भर्ती के लिए राजस्थान राज्य में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस प्रकार से जो भी राशन डीलर बनना चाहते हैं तो इन सबके लिए हजारों पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

दरअसल राजस्थान में बड़ी संख्या में जिलेवार दुकानों के लिए राशन डीलर की आवश्यकता है। तो ऐसे उम्मीदवार जो सम्मानजनक पद पर काम करना चाहते हैं वे सब अपना आवेदन दे सकते हैं। विशेष बात यह है कि इतने अच्छे पद पर नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

अगर आपको राजस्थान राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का हिस्सा बनना है तो आपको अपना आवेदन तुरंत जमा करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि राशन डीलर बनने के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि क्या रखी गई है।

राशन डीलर भर्ती 2025

राज्य में 12वीं पास युवाओं के लिए राशन डीलर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस तरह से पूरे राज्य में जिलावार 18963 खाली पदों को भरा जाने वाला है।

तो सभी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन ऑफ़लाइन तरीके से जिला रसद कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस भर्ती के लिए सबसे पहले नोटिफिकेशन 29 अक्टूबर को प्रकाशित किया गया था।

इसके बाद फिर राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए 31 अक्टूबर वाले दिन विज्ञापन जारी हुआ था। फिर राजस्थान राज्य के सभी जिलों के लिए अलग-अलग समय पर भर्ती के नोटिफिकेशन की घोषणा की जा रही है। तो आप अपने जिले के अनुसार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Ration Dealer Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
भर्तीRation Dealer Vacancy 2025
राज्यराजस्थान
पद संख्या18963
नोटिफिकेशन की तिथि31 अक्टूबर 2025
आवेदन की तिथिनवंबर से लेकर दिसंबर 2025
वेतन₹25,000/-
चयन प्रिक्रियासीधी भर्ती
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://food.rajasthan.gov.in/

राशन डीलर भर्ती के तहत जिले अनुसार तारीख

राजस्थान राज्य में राशन डीलर भर्ती के लिए जिला अनुसार आवेदन की तारीख से संबंधित जानकारी कुछ इस प्रकार है :-

  • बाड़मेर जिले में 17 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
  • चूरू में 17 नवंबर से 3 दिसंबर तक उम्मीदवार फॉर्म जमा कर सकते हैं।
  • प्रतापगढ़ में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक रहेगी।
  • राजसंबंध जिले में 20 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक आवेदन फार्म भरे जाएंगे।
  • टोंक जिले में 17 नवंबर से लेकर 8 दिसंबर तक राशन डीलर भर्ती के फॉर्म भरे जाने वाले हैं।
  • सिकर में 3 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया चली है।
  • भीलवाड़ा में 29 अक्टूबर से 14 नवंबर तक आवेदन फार्म भरे गए थे।
  • श्री गंगानगर में 27 अक्टूबर से लेकर 26 नवंबर तक राशन डीलर भर्ती के फॉर्म भरे गए हैं।
  • दौसा जिला में 21 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया चली थी।
  • हनुमानगढ़ में 24 अक्टूबर से 13 नवंबर तक राशन डीलर भर्ती के फॉर्म भरे गए हैं।
  • सलूम्बर जिले में आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चली थी।
  • जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, जयपुर, अलवर, सिरोही इत्यादि जैसे जिलों में आवेदन देने की अंतिम तारीख खत्म हो चुकी है।

राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान राज्य में जो राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है तो आप सभी उम्मीदवारों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस तरह से सभी योग्य उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।

लेकिन हम आपको यहां पर यह भी महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहते हैं कि आपको अपना फार्म जिला रसद कार्यालय से लेना होगा। इस तरह से तब आपको 100 रुपए आवेदन फार्म लेने के लिए देने पड़ेंगे।

राशन डीलर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार राशन डीलर भर्ती के लिए अपना फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा :-

  • आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
  • ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की है इन सबको इस भर्ती के तहत प्राथमिकता मिलेगी।
  • अभ्यर्थी ने किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा आरएससीआईटी का डिप्लोमा कंप्यूटर में प्राप्त किया हो।
  • आवेदक संबंधित वार्ड अथवा ग्राम पंचायत का स्थानीय निवासी होना चाहिए।

राशन डीलर भर्ती के लिए आयु सीमा

इस पद के लिए अगर आपको आवेदन देना है तो तब आपको निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना होगा :-

  • राजस्थान राशन डीलर भर्ती हेतु उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 45 साल तक होनी चाहिए।
  • एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
  • अभ्यर्थियों की आयु की गिनती आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख के हिसाब से की जाएगी।

राशन डीलर भर्ती की चयन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार राशन डीलर भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करेंगे तो इन्हें कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। इस तरह से हम आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले सभी आवेदनों का सत्यापन करके स्क्रूटनिंग की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

तो आगे फिर उम्मीदवारों के 12वीं या स्नातक में हासिल किए गए अंकों के आधार पर मेरिट सूची को तैयार किया जाएगा। इस तरह से फिर उम्मीदवारों के कंप्यूटर ज्ञान का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद फिर उम्मीदवारों को राशन डीलर के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

राशन डीलर भर्ती के फायदे

जो भी व्यक्ति राशन डीलर भर्ती के तहत संबंधित पद पर नियुक्त किए जाएंगे इन्हें अच्छी कमाई करने के मौके मिलेंगे जैसे :-

  • उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार की तरफ से पहले के मुकाबले 10% अधिक कमीशन दिया जाता है। इस तरह से 137 की बजाय 150.70 रुपए प्रति क्विंटल अनाज पर प्राप्त होंगे।
  • मासिक रूप से हर महीने स्थिर कमाई करने के अवसर मिलेंगे क्योंकि राशन कार्ड धारक नियमित रूप से हर महीने राशन लेते हैं।
  • इसके अलावा व्यक्ति को सामाजिक सम्मान भी मिलता है क्योंकि राशन डीलर का पद सामाजिक रूप से काफी अच्छा माना जाता है।

राशन डीलर भर्ती के तहत सैलरी

यदि आप जानना चाहते हैं कि राशन डीलर के पद पर काम करने पर आपको कितनी सैलरी हर महीने मिलेगी तो आपको कोई भी निश्चित वेतनमान नहीं प्राप्त होता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि आपका जो कमाई करने का मुख्य आधार होगा वह कमीशन होगा।

तो इस प्रकार से हर महीने की कमाई इस बात के ऊपर निर्भर होती है कि राशन डीलर को कितना कमीशन प्राप्त हुआ है। लेकिन अगर हम अनुमान लगाएं तो 20000 रूपए से लेकर 25000 रूपए तक की कमाई आसानी से की जा सकती है।

इसके साथ ही हम आपको यहां पर बताते चलें कि काफी समय से यह विचार विमर्श किया जा रहा है कि राशन डीलर को हर महीने 30000 रूपए का वेतन दिया जाए लेकिन इसको लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए जो भी व्यक्ति आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित ऑफलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा :-

  • सबसे प्रारंभ में आपको खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • अब आपको लेटेस्ट नोटिफिकेशन वाले सेक्शन में अपने जिले से संबंधित विज्ञापन को पढ़ना है।
  • फिर आपको जिला रसद कार्यालय जाकर आवेदन फार्म प्राप्त करना है।
  • अब आपको आवेदन फार्म को पूरा भरना होगा और सारे दस्तावेज इसमें संलग्न करने होंगे।
  • अगले चरण के तहत आपको अपना मौजूदा समय का पासपोर्ट आकार का फोटो फार्म में चिपकाना है और हस्ताक्षर करने हैं।
  • इसके बाद आपको 50 रूपए वाला नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प नोटरी से सत्यापित करवा कर शपथ पत्र फॉर्म में संलग्न करना है।
  • अब आपको अपना आवेदन जिला लॉजिस्टिक ऑफिस के पास अंतिम तारीख तक या इससे पहले जमा करना है।

FAQs

राशन डीलर भर्ती के लिए कितने पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है?

राजस्थान राज्य में राशन डीलर भर्ती के लिए 18963 से भी ज्यादा खाली पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

मैं इस भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म कैसे जमा कर सकता हूं?

आपको अपना फॉर्म ऑफलाइन तरीके से जमा करना होगा। इसके लिए आपको आवेदन पत्र संबंधित जिला रसद कार्यालय जाकर प्राप्त करना है।

राशन डीलर भर्ती के लिए कौन आवेदन दे सकता है?

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं या फिर स्नातक पास की है और जिन्हें कंप्यूटर की जानकारी है वे सब अपना आवेदन दे सकते हैं।

Leave a Comment