Shramik Sulabh Awas Yojana 2025: घर बनाने के लिए 150000 रूपए मिलना शुरू

On: November 28, 2025 5:46 AM
Shramik Sulabh Awas Yojana

सरकार के द्वारा आम नागरिकों के लिए किसानों के लिए और श्रमिकों के लिए सभी के लिए योजनाएं चलाई हुई है और सभी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिसके चलते देश के अंतर्गत काफी ज्यादा बदलाव भी देखने को मिला है। वही श्रमिकों के लिए सरकार ने श्रमिक सुलभ आवास योजना भी लागू की हुई है जो कि श्रमिकों के लिए बहुत ही बढ़िया योजना है।

सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस कल्याणकारी योजना के चलते श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वह अपने लिए घर का निर्माण करवा सके। इस योजना के लिए अनेक नागरिकों ने आवेदन भी किया था तथा इस योजना का लाभ भी प्राप्त किया हुआ है क्योंकि यह योजना वर्ष 2016 में शुरू की गई थी। अभी भी मीडिया रिपोर्ट्स में इस योजना की जानकारी जानने को मिलती है इसलिए सभी ही इस योजना की जानकारी को जाने।

श्रमिक सुलभ आवास योजना 2025

श्रमिक सुलभ आवास योजना में मिलने वाली आर्थिक सहायता नागरिकों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होती है। इस योजना का लाभ लेकर नागरिक आवास का निर्माण तो करवा ही सकते हैं वहीं दूसरी तरफ आवास की मरम्मत भी करवा सकते हैं। ‌लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और इस योजना की संपूर्ण जानकारी आधिकारिक रूप से हासिल करनी होगी।

सरकार ने इस योजना की शुरुआत आवास के लाभ से वंचित नागरिकों के लिए की हैं। क्योंकि देखने को मिला है राज्य के अंतर्गत अभी भी अनेक ऐसे परिवार है जिन्हें आवास का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। राज्य के सभी जिलों में निवास करने वाले नागरिक जिन्होंने एक बार भी इस योजना का लाभ नहीं लिया है वह सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।‌

Shramik Sulabh Awas Yojana 2025 Overview

विभाग का नामश्रम विभाग और ग्रामीण विकास एवं आवास विभाग 
योजना का नामश्रमिक सुलभ आवास योजना
वित्तीय वर्ष2025-26
लाभार्थीश्रमिक वर्ग के पात्र नागरिक
लाभ1.5 लाख रूपये की वित्तीय सहायता
उद्देश्यगरीब तथा बेघर नागरिक को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ldms.rajasthan.gov.in/

श्रमिक सुलभ आवास योजना की विशेषताएं

  • श्रमिक सुलभ आवास योजना की शुरुआत राजस्थान राज्य सरकार के श्रम विभाग के द्वारा की गई थी। और इसी विभाग के द्वारा श्रमिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाता है।
  • इस योजना से आर्थिक सहायता मिलने की वजह से नागरिकों की पैसों की चिंता दूर हो जाती है।
  • आर्थिक स्थिति कमजोर होने वाले परिवार को इस योजना का लाभ मिलता है जिसकी वजह से ऐसे परिवार के नागरिक भी अच्छे घर में जीवन को व्यतीत कर पाते हैं।
  • अलग-अलग राज्यों में निवास करने वाले नागरिकों के लिए भी इस प्रकार की योजनाएं मौजूद है तो अन्य राज्यों के नागरिक भी इस प्रकार की योजना के लिए आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं।

श्रमिक सुलभ आवास योजना में कितना मिलेगा लाभ

इस योजना के लिए आवेदन करके चयनित होने वाले श्रमिकों को लागत की 25% तक की या अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक की राशि प्रदान की जाती है। श्रमिकों के लिए यह लाभ भी एक बहुत ही बड़ा लाभ है। क्योंकि इतनी राशि तक के लिए भी श्रमिकों को बहुत ही ज्यादा लंबे समय तक मजदूरी करनी होती है। वही इस योजना में केवल श्रमिकों को शामिल किया जाता है जिसकी वजह से अधिक से अधिक श्रमिक इस योजना का लाभ ले पाते हैं।

श्रमिक सुलभ आवास योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • आवेदक के पास स्वयं की जमीन जरूर होनी चाहिए।
  • जमीन का किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए।
  • वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम की होनी चाहिए।
  • केवल श्रमिक मजदूर ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति कमजोर होने वाले परिवारों को ही इस योजना में अत्यधिक प्राथमिकता मिलती है।
  • किसी भी आवास योजना का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिक इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • आवेदक निर्माण श्रमिक मंडल या बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में पंजीकृत जरूर होना चाहिए।

श्रमिक सुलभ आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक श्रमिक का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन आधार कार्ड
  • भूमि के आवश्यक दस्तावेज
  • पालनहार योजना का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

श्रमिक सुलभ आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना के आवेदन के लिए प्रत्येक नागरिक को राजस्थान सरकार के श्रमिक विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
  • अब निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना की पूरी जानकारी को अच्छे से पढ़ें।
  • फिर स्कीम्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है और निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना का चयन कर लेना है।
  • इतना करके आवेदक को जानकारी दर्ज करनी होगी तो पूरी जानकारी फॉर्म में दर्ज करें।
  • इसके बाद दस्तावेज को अपलोड करें और फिर पूरी जानकारी के साथ फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट होते ही आवेदन हो जाएगा लेकिन ध्यान रहे ध्यानपूर्वक ही आवेदन करना है।

FAQs

क्या श्रमिक सुलभ आवास योजना का लाभ केवल श्रमिकों को मिलता है?

जी हां श्रमिक सुलभ आवास योजना का लाभ केवल श्रमिकों को ही मिलता है।

श्रमिक सुलभ आवास योजना किस राज्य की योजना है?

श्रमिक सुलभ आवास योजना राजस्थान राज्य की योजना है।

श्रमिक सुलभ आवास योजना का फॉर्म कहां से डाउनलोड करें?

श्रमिक सुलभ आवास योजना का फॉर्म आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

1 thought on “Shramik Sulabh Awas Yojana 2025: घर बनाने के लिए 150000 रूपए मिलना शुरू”

Leave a Comment