SIR Form Kaise Bharen: नए तरीके से एसआईआर फॉर्म भरना शुरू

On: November 28, 2025 8:13 AM
SIR Form Kaise Bharen

देश में हुए पिछले चुनावों के अंतर्गत कई राज्यों में भ्रष्टाचारी ,फर्जी वोटिंग जैसे मामले काफी गंभीर रूप से सामने आए हैं जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा इस समस्या को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

सरकारी निर्णय अनुसार अब देश के प्रत्येक वोटरों की जानकारी को वोटर लिस्ट में पुनः सत्यापित किया जाएगा ताकि भारतीय निर्वाचन में पारदर्शिता तथा स्पष्टता आ सके और यह गंभीर समस्याएं पूर्ण रूप से समाप्त हो सके।

नए नियम के तहत आप सभी वोटरों के लिए अपनी जानकारी को सत्यापित करने हेतु एस आई आर फॉर्म भरना होगा। जो भी व्यक्ति एस ए आर फॉर्म समय अनुसार नहीं भरते हैं उन सभी के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए जाएंगे इसके बाद वे कभी भी वोट नहीं डाल पाएंगे।

एसआईआर फॉर्म कैसे भरें

कई लोगों के मन में यह सवाल भी है की वोटर लिस्ट में अपनी जानकारी को नए सिरे से सत्यापित करने के लिए एस आई आर फॉर्म किस प्रकार से भरना होता है तथा यह प्रक्रिया कहां पूरी होती है।

ऐसे ही वोटर की जानकारी के लिए तथा उनके लिए समय अनुसार फिर फॉर्म में जानकारी पहुंचाने हेतु आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से एस आई आर फॉर्म भरने की पूरी विधि बताने वाले हैं। अगर आपने भी अभी तक एस आई आर फॉर्म नहीं भरा है तो ऐसे मैं आपके लिए यह जानकारी अंत तक जरूर पढ़नी चाहिए।

SIR Application Form 2025 Overview

विभाग का नाम भारत निर्वाचन आयोग
लेख का नामएसआईआर फॉर्म कैसे भरें
कार्यवोटर की जानकारी नए आधार पर सत्यापित करना
वर्ष2025-26
देशभारत
उद्देश्यनिर्वाचन में पारदर्शिता लाना तथा फर्जी वोटिंग पर प्रतिबन्ध
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइनडिजिटल सबमिशन और भौतिक फॉर्म
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in/

एस आई आर फॉर्म में भरने के लिए आवश्यक जानकारी

भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा वोटर के लिए जो एस आई आर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं उनमें निम्न प्रकार की जानकारी को दर्जकरना होता है:-

  • निर्वाचक का नाम
  • जन्म तिथि
  • वोटर आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड नंबर
  • स्थाई पता इत्यादि।

एस आई आर फॉर्म ऑनलाइन/ऑफलाइन

सरकार के द्वारा लोगों के लिए सुविधा देते हुए सर फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से भरवा जा रहे हैं ताकि जो भी व्यक्ति जिस भी प्रक्रिया को सरल मानते हैं उसे अपना फिर फॉर्म इलेक्शन कमीशन तक पहुंच पाए।

बताते चलें कि एस आई आर फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भारतीय निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है इसके अलावा ऑफलाइन फॉर्म अपने नजदीकी बी एल ओ के पास से जाकर कंप्लीट कर सकते हैं।

एस आई आर फॉर्म जमा करने से सुविधाए

भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एस आई आर फॉर्म जमा करने से वोटर के लिए निम्न सुविधाए होगी:-

  • आगामी चुनाव के लिए वोटर की जानकारी नए आधार पर सत्यापित हो सकेगी।
  • वोटर की नागरिकता तथा अन्य सभी जानकारी को स्पष्ट मिल पाएगी।
  • उनके नाम भी वोटर लिस्ट में बने रहेंगे तथा वे आगामी चुनाव में वोट डालने के लिए पात्र हो पाएंगे।
  • अगर उनके वोटर कार्ड में किसी भी प्रकार की संबंधित समस्या होती है तो उसमें भी सुधार हो पाएगा।

एस आई आर फॉर्म नहीं भरा तो क्या होगा

भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से एस आई आर फॉर्म भरने की जो प्रक्रिया शुरू की गई है उसके बाद सभी वोटर के लिए स्पष्ट चेतावनी देते हुए यह बताया गया है कि जो भी वोटर समय आंसर अपने एस ए आर फॉर्म नहीं भरते हैं तथा अपनी जानकारी को सत्यापन नहीं करते हैं उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे।

अगर एक बार उनके नाम वोटर लिस्ट से अलग कर दिए जाते हैं तो उनके लिए पुनः अपने नाम जुड़वाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा इसके अलावा उनके लिए आगामी चुनाव में वोट डालने का अधिकार भी समाप्त कर दिया जाएगा इसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे।

एस आई आर फॉर्म को कैसे भरें?

  • एस आई आर फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले बी एल ओ कार्यालय या फिर आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर लेना होगा।
  • फॉर्म मिल जाने के बाद उसमें निर्देश से सभी प्रकार की जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • जानकारी भर जाने के बाद पासपोर्ट साइज फोटो को भी चिपकाना जरूरी होगा।
  • इस फॉर्म में निर्वाचक के हस्ताक्षर होने भी बहुत ही जरूरी है।
  • फॉर्म भर जाने के बाद इसे एक बार अच्छे से चेक करें तथा बीएलओ कार्यालय में जमा कर दें।
  • इस प्रकार से एस ए आर फॉर्म का कार्य पूरा किया जा सकता है।

FAQs

एस आई आर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कब तक है?

एस आई आर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है।

एस आई आर फॉर्म के लिए बी एल ओ किसे बनाया गया है?

एस आई आर फॉर्म की कार्य प्रक्रिया के लिए प्रत्येक गांव एवं शहरों के बारे में बी एल ओ की भूमिका स्कूली शिक्षकों तथा अन्य इसी स्तर के कर्मचारियों के लिए सौंपी गई है।

एस आई आर फॉर्म का उद्देश्य क्या है?

एस ए आर फॉर्म का उद्देश्य भारतीय निर्वाचन में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार तथा फर्जी वोटिंग को पूर्ण रूप से रोकना है।

2 thoughts on “SIR Form Kaise Bharen: नए तरीके से एसआईआर फॉर्म भरना शुरू”

Leave a Comment