SIR Form Status Check: एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन जमा हुआ या नहीं? चेक होना शुरू

On: November 29, 2025 11:38 AM
SIR Form Status Check

एसआईआर फॉर्म स्टेटस चेक करना उन सभी लोगों के लिए जरूरी है जिन्होंने अपना फार्म जमा किया है। अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा रहे तो ऐसी स्थिति में आपको एसआईआर फॉर्म भरना जरूरी होता है।

आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान राज्य में तकरीबन 22 वर्ष के बाद एसआईआर को दोबारा से पूरा किया जा रहा है। ऐसे में आपने अगर अपना फार्म जमा किया है तो आपको इसके स्टेटस के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

आज के इस लेख में हम आपको एसआईआर फॉर्म स्टेटस चेक करने का तरीका विस्तृत रूप से प्रदान करेंगे। इस तरह से आपको अपने फार्म की स्थिति को जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल आखिर तक पूरा पढ़ना होगा।

SIR Form Status Check

राजस्थान और दूसरे बहुत से राज्यों में इन दिनों एसआईआर की प्रक्रिया को पूरा करवाया जा रहा है। राज्य के सभी मतदाताओं को अब अनिवार्य तौर पर 4 दिसंबर तक अपना एसआईआर का फॉर्म जमा करना होगा।

इस तरह से आपको इस काम को बीएलओ को जमा करना होता है। राजस्थान के निवासी अपना यह फॉर्म ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन किसी भी एक तरीके का उपयोग करके भर सकते हैं। इस तरह से फिर 9 दिसंबर वाले दिन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।

फिर एसआईआर की जब प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो फिर अंतिम मतदाता सूची को 7 फरवरी 2026 वाले दिन जारी किया जाएगा। अगर आप एसआईआर फॉर्म को भरकर जमा नहीं करेंगे तो ऐसी स्थिति में आपका नाम मतदाता लिस्ट से बिल्कुल काट दिया जाएगा।

Enumeration Form 2025 Overview

विभागभारत निर्वाचन आयोग
लेख का नामSIR Form Status Check
वर्ष2025
उद्देश्यवोटर सूची में नाम की पुष्टि
फ़ॉर्म उपयोगनाम जोड़ना और पता बदलाव
स्टेटस चेक का समयसबमिट के 3–7 दिन बाद
स्थिति की जांचऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in/

राजस्थान और दूसरे 12 राज्यों में भरवारा जा रहा है एसआईआर फॉर्म

आपको यहां पर हम जानकारी देते चलें कि राजस्थान राज्य के अलावा और भी अन्य 12 राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर फॉर्म को भरा जा रहा है। इस तरह से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर की प्रक्रिया को पूरा करवाया जा रहा है।

इस प्रकार से फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर है। जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा करने के पीछे मुख्य रूप से उद्देश्य मतदाता लिस्ट को अपडेट करने के साथ-साथ फर्जी वोटरों को लिस्ट से हटाना है। तो अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपके आवेदन की स्थिति इस समय क्या है तो आप अपने घर से ही इस बारे में जान सकते हैं।

एसआईआर फॉर्म स्टेटस चेक को चेक करना है आवश्यक

जैसे कि हमने आपको बताया कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख अब काफी नजदीक आ चुकी है। इसके चलते आपको बिना देर किए अपना एसआईआर फॉर्म अपने संबंधित क्षेत्र के बीएलओ के पास जमा करवाना चाहिए।

इस तरह से आप अपने घर से ही अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं और अगर कोई गलती है तो आप ऑनलाइन इसे ठीक भी कर सकते हैं। आपको यहां पर यह भी जानकारी देते चलें कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रखी गई है और आप मात्र कुछ ही मिनट के अंदर अपने फार्म की स्थिति को आसानी के साथ चेक कर सकते हैं।

एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?

एसआईआर फॉर्म अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास जमा करवाने के बाद आप इसके स्टेटस को निम्नलिखित तरीके से चेक कर सकते हैं :-

  • सर्वप्रथम आपको मतदाता सेवा पोर्टल की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • फिर आगे आपको मुख्य पृष्ठ पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर 2026 के विकल्प पर जाना है।
  • अब आपको फिल एन्यूमरेशन फार्म का विकल्प दबाना है।
  • इस तरह से आगे आपको अपना मोबाइल नंबर अथवा एपिक नंबर एवं कैप्चा कोड लिखकर ओटीपी वाले बटन को क्लिक करना है।
  • इस तरह से आपके मोबाइल पर आपको जो ओटीपी मिलेगा इसे दर्ज करके आपको सत्यापन करना है।
  • सत्यापन के पश्चात आप वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे और अब आपको अपना राज्य का चयन करना है।
  • इस प्रकार से आपको एपिक नंबर दर्ज करके सर्च वाला बटन क्लिक करना होगा।
  • यहां पर अब आपके सामने आपके फॉर्म का स्टेटस खुल कर आएगा।
  • आपको यहां यह लिखा हुआ दिखाई देगा कि आपका फॉर्म ऑलरेडी दिए गए मोबाइल नंबर के साथ में जमा कर दिया गया है।
  • यदि आपका फॉर्म जमा नहीं होगा तो फिर आपको मतदाता लिस्ट का विवरण दिखाई देगा और आपको आखिरी तारीख से पहले बीएलओ के मोबाइल नंबर पर संपर्क करना होगा।

FAQs

एसआईआर फॉर्म स्टेटस चेक कैसे किया जा सकता है?

फार्म के स्टेटस को चेक करने के लिए आपको मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट पर जाना होगा।

मैं अपना एसआईआर फॉर्म कब तक जमा कर सकता हूं?

आप अपना फार्म 4 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं क्योंकि यह फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है।

राजस्थान के अलावा और कितने राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया चलाई जा रही है?

राजस्थान के साथ दूसरे 12 राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।

Leave a Comment