सरकार के द्वारा सरकारी योजनाओं की घोषणा की जा रही है तथा नई-नई सरकारी योजनाएं शुरू की जा रही है ताकि योजनाओं के तहत नागरिकों तक लाभ पहुंचाया जा सके पिछले साल ही सरकार ने पीएम सूर्य मुक्त बिजली योजना की शुरुआत की थी जिसे सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना भी कहते हैं यह योजना एक ऐसी योजना है जिसका लाभ लेकर नागरिक अपने महंगे बिजली के बिल से छुटकारा पा सकते हैं।
लेकिन इसके लिए सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी साथ ही योग्यता शर्तों की जानकारी हासिल करनी होगी। देश के अंतर्गत अनेक नागरिकों ने इस योजना का लाभ ले लिया है क्योंकि काफी समय से यह योजना चल रही है लेकिन पहले जो नागरिक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं वह वर्तमान समय में भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं क्योंकि अभी भी यह योजना लागू है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना 2025
सोलर पैनल के फायदों को देखते हुए काफी नागरिक सोलर पैनल को वर्तमान समय में लगाना चाहते हैं लेकिन सोलर पैनल को लगाने के लिए काफी ज्यादा राशि खर्च करनी होती है और यह राशि अनेक नागरिकों के पास मौजूद नहीं है जिसकी वजह से अनेक नागरिक सोलर पैनल को नहीं लगवा पाते हैं लेकिन अब सब्सिडी का लाभ मिलने की वजह से आसानी से सोलर पैनल को लगाया जा सकता है।
सरकार द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके सोलर पैनल को लगवाने पर सरकार की तरफ से 30000 रूपये से लेकर 78000 रूपये तक की सब्सिडी की राशि मिलती है और इतनी सब्सिडी की राशि मिलने की वजह से नागरिकों को इतनी राशि की बचत होती है। आम नागरिकों के लिए बताई जाने वाली यह राशि एक बहुत ही बड़ी राशि है ऐसे में एक अच्छा फायदा इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को देखने को मिलता है।
Solar Rooftop Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
| लेख का नाम | सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| योजना की शुरुआत | 13 फरवरी 2024 |
| उद्देश्य | देश में सौर ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देना |
| सब्सिडी | 78000 रूपये तक |
| अतिरिक्त लाभ | 300 यूनिट बिजली फ्री |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क आवेदन |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmsuryaghar.gov.in/ |
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना से होने वाला फायदा
घर में बिजली का उपयोग हर दिन होता है जिसकी वजह से हर महीने एक बड़ा बिजली का बिल बन जाता है और हर महीने ही बिजली के बिल का भुगतान करना होता है। ऐसे में यदि सोलर पैनल को लगा लिया जाए तो बिजली के बिल में एक बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों को सोलर पैनल में सब्सिडी का लाभ तो मिलेगा ही साथ ही बिजली के बिल में भी बचत देखने को मिलेगी और यह बचत हर महीने ही होगी। वही नागरिक को बार-बार बिजली की कटौती की समस्या भी नहीं होगी।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना की योग्यता शर्ते
- आवेदन करने वाला नागरिक केवल भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक ने पहले सब्सिडी का लाभ प्राप्त नहीं किया हुआ होना चाहिए।
- बिजली कनेक्शन जरूर लिया हुआ होना चाहिए।
- सोलर पैनल को लगवाने के लिए शुरुआती समय में राशि होनी चाहिए क्योंकि सब्सिडी की राशि बाद में मिलेगी।
- केवाईसी के दस्तावेज नागरिक के बने होने चाहिए और बैंक खाता नागरिक के पास होना चाहिए।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना की विशेष बातें
- अलग-अलग किलोवाट के सोलर पैनल पर नागरिक कम ज्यादा सब्सिडी की राशि को प्राप्त कर सकते हैं।
- सरकार ने पूरे देश के अंतर्गत एक करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान करने का लक्ष्य बनाया हुआ है।
- सब्सिडी की राशि किसी भी एजेंट या किसी भी कार्यालय में नहीं भेजी जाती है बल्कि डायरेक्ट ही लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- एक बार सोलर पैनल लगवा लेने के बाद में 20 से 25 साल तक सोलर पैनल से बनने वाली बिजली उपयोग में ली जा सकेगी।
- गरीब मध्यम वर्गीय परिवार तथा अन्य सभी ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिक भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि सभी के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना की शुरुआत
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना की आधिकारिक जानकारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दी थी तथा इन्होंने ही इस योजना की शुरुआत की हुई है इन्होंने इस योजना की शुरुआत 13 फरवरी 2024 को की थी और तभी से ही इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी जो कि वर्तमान समय में भी चालू है और इसीलिए अभी भी आवेदन किया जा सकता है। ध्यान रहे इस योजना का आधिकारिक नाम पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन हेतु योजना का आधिकारिक पोर्टल ओपन करें और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म में आवश्यक जानकारी को दर्ज करके फॉर्म को सबमिट करें।
- फिर कुछ दिन इंतजार करना है और इसके बाद आगे से स्वीकृति मिल जाएगी।
- स्वीकृति के बाद सोलर पैनल को इंस्टॉल करवा लेना है और संबंधित जानकारियां सही-सही पोर्टल पर भर देनी है।
- इतना करके डिस्कॉम निरीक्षण का इंतजार करना है और डिस्कॉम निरीक्षण भी हो जाएगा।
- अब कमिश्निंग प्रमाण पत्र को पोर्टल पर चेक करना होगा और यह मिल जाने पर बैंक खाते की जानकारी पोर्टल पर मांगी जाएगी तो जानकारी दर्ज कर देनी है।
- इसके बाद दिए जाने वाले बैंक खाते में सब्सिडी की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी और इसी प्रकार नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
FAQs
क्या सभी नागरिक सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
जी हां सभी नागरिक ही सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।
सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी कब मिलेगी?
सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी मिलने में लगभग 1 महीने तक का समय भी लग सकता है।









