SSC GD Constable Recruitment 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: December 4, 2025 5:27 PM
SSC GD Constable Recruitment

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस तरह से स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती के 25487 रिक्त पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की है।

इस प्रकार से वे सब युवा जो दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं वे अपना फार्म 31 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। तो आप सभी योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही जमा करना होगा।

अगर आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के बारे में जानकारी चाहिए तो आज हम आपको इससे संबंधित पूरा विवरण बताएंगे। ‌आज के इस लेख में हम आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में जानकारी देंगे।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन की घोषणा जारी की गई है। इस तरह से यह भर्ती साल 2026 के लिए करवाई जा रही है। ‌ सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

इस प्रकार से आप सभी अपना आवेदन फार्म 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर अंतिम तारीख निकल जाएगी तो फिर आपको फॉर्म जमा करने का मौका नहीं दिया जाएगा। आपको अपना आवेदन केवल कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ही जमा करना होगा।

SSC GD Constable Vacancy 2026 Overview

आयोग का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
भर्ती का नामएसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026
शैक्षणिक योग्यता 10वी पास
कुल पद25487
वेतन₹21,700/- से ₹ 69,100/-
आवेदन प्रारम्भ 1 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत पद विवरण

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार कुल 25487 खाली पदों को भरा जाएगा। इस तरह से सारे पदों से संबंधित जानकारी निम्नलिखित विस्तृत रूप से दी गई है:-

  • बीएसएफ के लिए 616 खाली पद रखे गए हैं।
  • सीआईएफ हेतु 14595 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं।
  • इसी प्रकार से सीआरपीएफ हेतु 5490 खाली पदों को तय किया गया है।
  • जबकि एसएसबी के लिए 1764 रिक्त पद रखे गए हैं।
  • आइटीबीपी के लिए 1293 पद निर्धारित हैं।
  • एआर हेतु 1706 रिक्त पद हैं।
  • एसएसएफ के लिए कुल खाली पद 23 रखे गए हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत निम्नलिखित शिक्षा योग्यता के मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही आवेदन देने हेतु मौका मिलेगा:-

  • आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थी ने आवश्यक है किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं कक्षा पास कर ली हो।
  • यदि आप शिक्षा से संबंधित और ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं तो आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन चेक करना चाहिए।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत आवेदन देने के लिए आप सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी चाहिए:-

  • एसएससी जीडी कांस्टेबल के पद पर आवेदन हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तक हो।
  • जबकि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा इस भर्ती की अधिकतम आयु 23 साल रखी गई है।
  • लेकिन जो आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार हैं इन सबको अधिकतम आयु में सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट मिलेगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती के लिए आप सभी को आवेदन शुल्क चुकाना होगा और इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से है:-

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रूपए जमा करने होंगे।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों और एक्स सर्विसमैन को कोई भी शुल्क नहीं जमा करना पड़ेगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आपको अगर अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • फिर वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको अप्लाई लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • आगे फिर आपके सामने एसएससी जीडी आवेदन पत्र का लिंक आएगा जिसे आपको दबा देना होगा।
  • इस तरह से आप अगर नए यूजर हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करने वाले विकल्प को क्लिक करना है।
  • अब यहां पर आपको सभी पूछी गई जानकारी को लिखना है और पंजीकरण को पूरा करना है।
  • अगले चरण के अंतर्गत आपको लॉगिन करना है और सारी जानकारी को भरकर अपना आवेदन फॉर्म पूरा करना है।
  • फिर जो आपकी श्रेणी के तहत आवेदन शुल्क लागू किया गया है आपको इसका भुगतान करके अपना फार्म जमा करना है।
  • सबसे आखिर में आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लेना है।

FAQs

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब तक चलने वाली है?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर तक चलेगी।

इस भर्ती के माध्यम से कितने रिक्त पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती के तहत 25487 खाली पदों को भरा जाएगा।

मैंने दसवीं कक्षा पास कर ली है तो क्या मैं एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन दे सकता हूं?

जी हां आप 10वीं पास करने के बाद एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment