सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जेकेएसएसबी की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस तरह से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार अपना फॉर्म 15 दिसंबर से 13 जनवरी तक जमा कर सकते हैं।
इस तरह से जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के द्वारा 83 खाली पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। तो वे सब अभ्यर्थी जो सब-इंस्पेक्टर के पद पर काम करना चाहते हैं वे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। इस तरह से इस लेख में आपको इस भर्ती की आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी देंगे।
Sub Inspector Vacancy 2025
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नए नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। इस तरह से जारी विज्ञापन के अनुसार 83 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 15 दिसंबर से लेकर 13 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस तरह से जो उम्मीदवार सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं इन्हें अंतिम तारीख तक अपना आवेदन जमा करना होगा।
Sub Inspector Recruitment 2025 Overview
| विभाग | जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड |
| भर्ती का नाम | Sub Inspector Vacancy 2025 |
| कुल पद | 83 |
| नोटिफिकेशन | जारी |
| उम्र | 18 से 28 वर्ष |
| प्रारंभिक तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
| अंतिम तिथि | 13 जनवरी 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.jkssb.nic.in/ |
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना होगा :-
- उम्मीदवार की सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तक होनी आवश्यक है।
- जबकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
- उम्मीदवारों की आयु सीमा की गिनती 1 जनवरी 2025 के हिसाब से की जाएगी।
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन के लिए आपको जो शुल्क जमा करना होगा इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है :-
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन फीस के रूप में 700 रूपए जमा करने होंगे।
- जबकि ईडब्ल्यूएस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 600 रूपए की फीस जमा करनी पड़ेगी।
- आप सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान जरूरी करना पड़ेगा क्योंकि इसके बिना आपका आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।
सब इंस्पेक्टर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। तो ऐसे में हम आपको यहां बता दें कि आप सभी अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी विषय पर आधारित बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल हल करने के लिए आएंगे।
अगर आप किसी सवाल का गलत जवाब देंगे तो तब आपका एक चौथाई अंक नकारात्मक अंकन प्रणाली के तहत काट लिया जाएगा। इस तरह से फिर इसके बाद लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को पीएसटी और पीईटी में शामिल होना होगा।
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने के लिए आप सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित सारे चरणों को दोहराना होगा :-
- सबसे शुरुआत में आपको जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर अब होम पेज पर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाला लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- आगे फिर आपको सभी मांगी गई जानकारी को सही प्रकार से लिखना होगा।
- इस तरह से आवेदन पत्र को भर लेने के पश्चात आपको अपने आवेदन शुल्क भुगतान ऑनलाइन करना है।
- आखिर में अपना सब इंस्पेक्टर भर्ती का फॉर्म जमा करके आपको इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।
FAQs
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी?
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगी।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा कितनी रखी गई है?
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तक तय की गई है।
क्या सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा?
जी हां सभी आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा।








