सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत योजना है और यह योजना 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के लिए चलाई गई है। भारत सरकार बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहती है जिसके लिए ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है इस योजना के अंतर्गत माता-पिता अपनी बालिका का खाता खुलवा सकते हैं और उसमें छोटी-छोटी निवेश राशि जमा करके बाद में एक बड़ी राशि प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना का खाता किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर इस योजना से जुड़ी हुई बैंकों की शाखाओं के अंतर्गत खुलवाया जा सकता है। लेकिन खाता खुलवाने से पहले योग्यता अवश्य चेक करनी है वही इस योजना से कितनी राशि प्राप्त होगी और कितने समय में प्राप्त होगी यह जानकारी भी जरूर जाननी है। इस योजना में छोटी राशि जमा करके लाखों रुपए तक की राशि प्राप्त की जा सकती है इसीलिए यह योजना काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है।
सुकन्या समृद्धि योजना 2025
बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करवाते समय और बालिका के विवाह के समय में काफी राशि खर्च की जाती है और अनेक परिवारों के पास राशि मौजूद नहीं होने की वजह से परिवार बालिका की शिक्षा भी पूरी नहीं करवा पाते हैं वहीं शादी के समय भी लोन लेकर शादी करवाते हैं। लेकिन अब सुकन्या समृद्धि योजना के चलते राशि की बचत की जा सकती है इस योजना में हर साल न्यूनतम 250 रुपए की राशि से लेकर 1.50 लाख रुपए तक की राशि जमा की जा सकती है।
इस जमा राशि पर सरकार की तरफ से 8.2% की वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से ब्याज दिया जाता है जोकि 21 वर्ष तक मिलता है। इस योजना में खाता खुलवाने वाले परिवारों को बालिका के लिए 15 साल तक लगातार राशि जमा करनी होती है जिसके बाद में कोई भी राशि जमा नहीं करनी होती है और फिर 21 साल पूरे होने पर पूरी जमा राशि और ब्याज की राशि एक साथ प्राप्त की जा सकती है तथा जरूरत के अनुसार राशि खर्च की जा सकती है।
Sukanya Samriddhi Account 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
| योजना की शुरुआत | 22 जनवरी 2015 |
| अधिकतम निवेश | 1.50 लाख रुपए |
| न्यूनतम निवेश | ₹250 |
| ब्याज दर | 8.2% वार्षिक |
| मैच्योरिटी पीरियड | 15 साल |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.indiapost.gov.in/ |
सुकन्या समृद्धि योजना में कितनी मलेगी राशि
सुकन्या समृद्धि योजना में जितनी राशि जमा की जाती है उसी हिसाब से अधिक राशि बनती है और राशि प्राप्त होती है। हर महीने इस योजना में 2000 रूपये की राशि जमा की जाए तो 15 साल में कुल 360000 रुपए की राशि जमा होगी। और मैच्योरिटी पूरी होने पर कुल वार्षिक ब्याज 748412 रुपए का बनेगा। यानी की मैच्योरिटी पूरी होने पर कुल राशि 1,108,412 रुपए की मिलेगी। जरूरी नहीं है कि यही राशि जमा की जाए अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार राशि जमा की जा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
- वर्ष 2025 में यदि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना शुरू किया जाता है तो ऐसी स्थिति में 2046 में एक साथ पूरी राशि मिलेगी।
- पढ़ाई के लिए यदि राशि की आवश्यकता है तो ऐसी स्थिति में बालिका की आयु 18 वर्ष की होने पर पढ़ाई के लिए 50% की राशि को निकाल सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना की वजह से पैसे इकट्ठे हो जाने पर परिवार को तथा बालिकाओं को आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- बालिका और बालिका के परिवार दोनों के लिए यह योजना काफी ज्यादा फायदे वाली योजना है।
- ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र सभी में निवास करने वाली बालिकाओं का खाता सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलवाया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए योग्यता शर्तें
- बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम की होनी चाहिए।
- एक परिवार में से दो बालिकाओं का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाया जा सकता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के लिए सभी भारतीय बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना में निवेश करना जरूरी है तभी लाभ मिलेगा तो परिवार के पास निवेश राशि जरूर मौजूद होनी चाहिए।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म
- मोबाइल नंबर
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन के लिए सभी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी पोस्ट ऑफिस में चले जाएं।
- अब अधिकारी से सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी हासिल करें और फॉर्म प्राप्त करें।
- संपूर्ण महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश की जानकारी भी जान लेनी है और योग्यता की जानकारी सबसे पहले हासिल करनी है।
- इसके बाद फॉर्म में सभी जानकारियां दर्ज कर देनी है माता-पिता की जानकारी भी दर्ज करनी है।
- फिर फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी लगा देनी है।
- इतना करके जरूरी स्थान पर हस्ताक्षर करने हैं फोटो भी लगा देना है।
- अब फॉर्म को जमा करना है और फिर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोल दिया जाएगा।
FAQs
सुकन्या समृद्धि योजना में 15 वर्ष तक हर महीने 1000 रूपये जमा करेंगे तो कितने रुपए मिलेंगे?
सुकन्या समृद्धि योजना में 15 वर्ष तक हर महीने 1000 रूपये की राशि जमा करने पर मैच्योरिटी पूरी होते ही 554206 रूपये की राशि प्राप्त होगी।
सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाली राशि की गणना कैसे करें?
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर को खोलकर सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाली राशि की गणना की जा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना कब शुरू की गई थी?
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को की गई थी।









