टीए आर्मी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस प्रकार से प्रादेशिक सेना यानी कि टेरिटोरियल आर्मी के तहत खाली पदों को भरा जाएगा।
तो अगर आपको भी टीए आर्मी भर्ती के अंतर्गत अपना आवेदन जमा करना है तो आप 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक अपना फार्म जमा कर सकते हैं। इस प्रकार से सभी योग्यता और पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों को निश्चित तारीख तक अपना फार्म जमा करना होगा।
अगर आपको टीए आर्मी भर्ती से संबंधित जानकारी चाहिए तो इसके लिए यह लेख आप आखिर तक पढ़ सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको टेरिटोरियल आर्मी भर्ती की पूरी जानकारी देंगे जैसे आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, पदों की जानकारी और आवेदन जमा करने का तरीका बताएंगे।
टीए आर्मी भर्ती 2025
टीए आर्मी भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। ऐसे में जो भी व्यक्ति प्रादेशिक सेना में सोल्जर के पद पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो वे सब अब अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं।
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 15 नवंबर से प्रारंभ किया जा चुका है। इस तरह से सभी उम्मीदवारों को आवेदन जमा देने के लिए 14 दिसंबर तक का समय एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए दिया गया है। तो आप सभी लोगों को आखिरी तारीख तक अपना फॉर्म अनिवार्य जमा करना होगा क्योंकि बाद में इसे स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
TA Army Vacancy 2025 Overview
| विभाग का नाम | टेरिटोरियल आर्मी संगठन |
| भर्ती का नाम | टीए आर्मी भर्ती 2025 |
| पद का नाम | इन्फैंट्री बटालियन |
| शैक्षणिक योग्यता | 8वीं, 10वीं, 12वीं कक्षा पास |
| कुल पद | 1529 |
| आवेदन प्रारम्भ | 15 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 दिसंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://territorialarmy.in/ |
टीए आर्मी भर्ती के तहत पद विवरण
प्रादेशिक सेना की भर्ती के द्वारा 1529 खाली पदों को भरा जाएगा। इस तरह सभी पदों का विवरण निम्नलिखित दिया गया है:-
पुरुष अभ्यर्थियों हेतु
- केवल पुरुषों के लिए 107 इन्फैंट्री बटालियन 11 गोरखा राइफल्स के 102 पद रखे गए हैं।
- इस तरह से 113 इन्फैंट्री बटालियन राजपूत के लिए 129 पद रखे गए हैं।
- जबकि 119 इन्फैंट्री बटालियन असम के लिए 94 पद रखे गए हैं।
- इस प्रकार से 121 इन्फैंट्री बटालियन गढ़वाल राइफल्स के तहत 134 खाली पद हैं।
महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों हेतु
- महिला और पुरुषों के लिए 164 इन्फैंट्री बटालियन नागा के 437 पद रखे गए हैं।
- जबकि 165 इन्फैंट्री बटालियन असम के 360 खाली पद है।
- इस तरह से 166 इन्फैंट्री बटालियन असम के 273 रिक्त पद हैं।
टीए आर्मी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
टीए आर्मी भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित शिक्षा योग्यता मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता है:-
- आवेदन हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता बोर्ड या फिर संस्थान से 8वीं, 10वीं, 12वीं कक्षा पास की हो।
- अगर आपको पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता की जानकारी चाहिए तो आप भर्ती के विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।
टीए आर्मी भर्ती के लिए आयु सीमा
टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के अंतर्गत आपको अपना आवेदन पत्र जमा करने के लिए निम्नलिखित आयु सीमा के मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा:-
- आवेदन जमा करने हेतु उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल तक हो।
- टीए आर्मी भर्ती के लिए आवेदन देने की अधिकतम आयु 42 वर्ष तक रखी गई है।
- जबकि आरक्षित वर्गों के सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सरकार के नियम अनुसार छूट मिलेगी।
टीए आर्मी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित तरीके का अपनाना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको टीए आर्मी भर्ती की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब होम पेज पर आपको सर्वप्रथम पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- आपको प्राप्त लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- अब आपके सामने टीए आर्मी भर्ती का आवेदन पत्र खुलेगा जिसे आपको पूरा भर लेना है।
- फिर आपको आगे सभी शिक्षा से जुड़े हुए दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
- अब एक बार आपको अपने टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के आवेदन पत्र को चेक करना है और फिर इसे सबमिट करना है।
- आखिर में आपको इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है क्योंकि बाद में इसकी जरूरत आपको पढ़ सकती है।
FAQs
टीए आर्मी भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख कौन सी है?
टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर है।
टीए आर्मी भर्ती के माध्यम से कितने पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है?
इस भर्ती के माध्यम से 1529 खाली पदों को भरा जाएगा।
मेरी उम्र 25 साल है तो क्या मैं टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए आवेदन दे सकता हूं?
जी हां आप इस भर्ती के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं क्योंकि इस वैकेंसी के तहत 18 साल से लेकर 42 साल तक के उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है।









