Teacher Vacancy 2025: आ गई शिक्षक भर्ती, महिला पुरुष दोनों के फॉर्म भरना शुरू

On: December 2, 2025 4:10 PM
Teacher Vacancy

ऐसे उम्मीदवार जो उत्तराखंड राज्य के निवासी हैं तथा अपने ही राज्य में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए नवंबर महीने की शुरुआत में बहुत ही अच्छी खुशखबरी दी गई है क्योंकि इस बार यहां पर डीएलएड वाले के लिए प्राइमरी शिक्षक भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

उत्तराखंड डीएलएड प्राइमरी शिक्षक भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर 2025 से करवाई गई जिसके अंतर्गत भारी संख्या में राज्य की महिला एवं पुरुष अपनी योग्यताओं के आधार पर अपना आवेदन जमा कर पा रहे है।

बताते चलें कि प्राइमरी शिक्षक कि यह भर्ती उत्तराखंड राज्य के अधिकांश जिलों के लिए घोषित करवाई गई है जिनमें मुख्य रूप से अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमौली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी,चंपावत, उधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल इत्यादि विभिन्न अन्य जिले भी शामिल है।

शिक्षक भर्ती 2025

उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित करवाई जा रही प्राइमरी शिक्षक की यह भर्ती काफी खास है क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग जिलों में अलग-अलग प्रकार से लागू करवाई गई है।

अगर हम भर्ती की अंतिम तिथि की बात करें तो यह 28 नवंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक अलग-अलग जिलों के लिए है। उम्मीदवार राज्य के जिस भी जिले से चालक रखते हैं तथा इस भर्ती आवेदन करना चाहते हैं उन सभी के लिए अपने जिले के अनुसार अंतिम तिथि की जानकारी नोटिफिकेशन से चेक कर लेनी चाहिए।

Teacher Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामस्कूल शिक्षा विभाग, उत्तराखंड
भर्ती का नामशिक्षक भर्ती 205
भर्ती का प्रकारप्राइमरी शिक्षक
कुल रिक्तियां1946 पद
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएशन के साथ डीएलएड और उत्तराखंड टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण।
आवेदन शुल्क निशुल्क आवेदन
आवेदन प्रारम्भ 9 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर से 5 दिसंबर 2025
आयु सीमा21 वर्ष से 42 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://schooleducation.uk.gov.in

शिक्षक भर्ती के लिए योग्यताएं

उत्तराखंड डीएलएड प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए योग्यताए निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस भर्ती में मुख्य रूप से उत्तराखंड राज्य के उम्मीदवारों के लिए ही प्राथमिकता दी जा रही है।
  • जो उम्मीदवार भर्ती में शामिल होते हैं उनके पास किसी भी यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त ग्रेजुएशन की डिग्री होनी बहुत ही जरूरी है।
  • ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड डिप्लोमा भी उम्मीदवार के पास होना चाहिए।
  • इसके अलावा सभी उम्मीदवार उत्तराखंड टीईटी की परीक्षा में भी उत्तीर्ण हुए हैं।

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

उत्तराखंड राज्य में आयोजित करवाई जा रही डीएलएड प्राइमरी शिक्षक भर्ती के अंतर्गत जो भी उम्मीदवार आवेदन करते हैं उन सभी के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लग रहा है बल्कि सभी श्रेणी की उम्मीदवार केवल अपनी जानकारी के आधार पर आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

भर्ती के अंतर्गत फ्री आवेदन की प्रक्रिया सभी श्रेणियां के लिए काफी सहूलियत जनक है। ऐसे उम्मीदवार जो अपना आवेदन किसी भी कंप्यूटर सेंटर या फिर ऑनलाइन दुकान से करवाते हैं उनके लिए वहां का बेसिक चार्ज देना पड़ सकता है।

शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा

उत्तराखंड डीएलएड प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा प्रावधान निम्न प्रकार से हैं:-

  • भर्ती के अंतर्गत न्यूनतम आयु सीमा को 21 वर्ष से शुरू किया जा रहा है।
  • 21 वर्ष से लेकर बेसिक तौर पर अधिकतम 42 वर्ष तक की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए नोटिफिकेशन का अध्ययन जरूर करें।

शिक्षक भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

उत्तराखंड राज्य में डीएलएड प्राइमरी शिक्षक की जारी करवाई जा रही भर्ती की सबसे खास बात तो यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के उनकी योग्यता तथा अनुभव के आधार पर करवाया जाने वाला है।

भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों की योग्यता डीएलएड तथा टीईटी के अंकों के आधार पर होगी इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जो पहले से ही अतिथि शिक्षकों के रूप में कार्यरत है उनके लिए अनुभव के तौर पर अधिक अंक प्रदान किए जाएंगे। जो उम्मीदवार अपनी योग्यताओं में परिपूर्ण होते हैं उनके लिए मेरिट के माध्यम से सिलेक्ट किया जाएगा।

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तराखंड राज्य के डीएलएड प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:-

  • आवेदन के लिए सबसे पहले संबंधित की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन मिलेगा यहां से भर्ती के फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • फॉर्म डाउनलोड हो जाने के बाद प्रिंट निकाले और उसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • जानकारी भर जाने के बाद इसमें अपने आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ें।
  • इसके बाद अपने फार्म को जिला शिक्षा अधिकारी के पास जमा कर दें इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

उत्तराखंड डीएलएड शिक्षक भर्ती के लिए कितने पद हैं?

उत्तराखंड डीएलएड शिक्षक भर्ती के लिए 1946 पद रिक्त किए गए है।

उत्तराखंड डीएलएड शिक्षक भर्ती की मेरिट कब जारी होगी?

उत्तराखंड डीएलएड शिक्षक भर्ती की मेरिट आवेदन पूरे हो जाने के बाद अंतिम दिसंबर में जारी करवाई जा सकती है।

उत्तराखंड डीएलएड शिक्षक भर्ती में आरक्षण कितना है?

उत्तराखंड डीएलएड शिक्षक भर्ती में अलग-अलग श्रेणियां के लिए अलग-अलग आरक्षण होगा जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन से जाने।

Leave a Comment