Udyogini Yojana 2025 Apply Online: 100000 से 300000 रूपए लोन के आवेदन शुरू

On: December 4, 2025 4:37 PM
Udyogini Yojana

हमारे देश में ऐसी बहुत सारी महिलाएं रहती हैं जो अपना कोई व्यवसाय आरंभ करना चाहती हैं लेकिन इनके पास पैसे नहीं होते। तो हमारी सरकार के द्वारा इन सब महिलाओं के लिए उद्योगिनी योजना को लाया गया है।

इस तरह से हमारी केंद्र सरकार और देश की राज्य सरकारों के साथ मिलकर यह योजना पूरे देश में संचालित की जा रही है। तो जो भी महिलाएं बिजनेस करने की इच्छुक हैं इन सबको बिना गारंटी के आसानी के साथ लोन दिया जाता है। इस तरह से उद्योगिनी योजना उन सब महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है जिनका सपना आत्मनिर्भर बनने का है।

यदि आप भी अपने किसी व्यवसाय को आरंभ करना चाहती हैं और वित्तीय तंगी का सामना कर रही हैं तो आपको उद्योगिनी योजना के लिए आवेदन जमा करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको उद्योगिनी योजना का उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि से संबंधित जानकारी देंगे।

उद्योगिनी योजना 2025

उद्योगिनी योजना को सर्वप्रथम कर्नाटक राज्य सरकार के द्वारा अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए शुरू किया गया था। लेकिन समय गुजरने के साथ-साथ इस योजना को देश के अन्य राज्यों में भी प्रारंभ कर दिया गया।

इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं लाभार्थी बनाई जाती हैं इन्हें 100000 रूपए से लेकर 300000 रूपए तक का लोन बिल्कुल गारंटी रहित दिया जाता है। तो इसका मतलब है कि महिलाओं को लोन लेने के लिए कोई सिक्योरिटी या फिर गारंटी देने की जरूरत नहीं होती है।

यहां आपको हम यह भी बताना चाहते हैं कि सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करके महिलाएं अपना सिलाई केंद्र, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, बुटीक इत्यादि जैसे छोटे कारोबार को बिना कठिनाई के शुरू कर सकती हैं। आपको जो लोन दिया जाता है वह आपके व्यवसाय की योजना और बैंक की स्वीकृति पर सबसे ज्यादा निर्भर होता है।

Udyogini Yojana Online Apply 2025 Overview

विभाग का नाम राज्य महिला विकास निगम
योजना का नामउद्योगिनी योजना
पात्रता केवल महिलाओं के लिए
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना
लाभ100000 रूपए से लेकर 300000 रूपए तक का लोन
व्यापारसिलाई केंद्र, किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, बुटीक इत्यादि
उम्र 18 साल से लेकर 55 साल तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.myscheme.gov.in/

उद्योगिनी योजना का उद्देश्य

उद्योगिनी योजना का मुख्य रूप से उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इस प्रकार से कमजोर परिवारों की महिलाओं को आसानी के साथ लोन की सुविधा मिलती है। इसके बाद फिर महिलाएं सरलता के साथ अपना कोई भी छोटा सा काम स्वयं आरंभ कर सकती हैं।

उद्योगिनी योजना के लिए पात्रता मानदंड

अगर आपको उद्योगिनी योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको पहले निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना पड़ेगा:-

  • आवेदन देने वाली महिला की उम्र 18 साल से लेकर 55 साल तक हो।
  • आवश्यक है कि महिला भारत की स्थाई निवासी हो और महिला की परिवार की आय डेढ़ लाख रुपए तक हो।
  • महिला को किसी बैंक ने दोषी घोषित नहीं किया हो।
  • जो महिलाएं विधवा या फिर दिव्यांग हैं इन सबको उद्योगिनी योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है। ‌

उद्योगिनी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

उद्योगिनी योजना के लिए आप सभी महिलाओं को जिन दस्तावेजों की जरूरत आवेदन के दौरान पड़ेगी वह कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित बताए गए हैं:-

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास स्थान प्रमाण पत्र
  • व्यवसाय का प्लान
  • या प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि मांगा जाए
  • कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र यदि हो
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

उद्योगिनी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उद्योगिनी योजना के लिए आवेदन जमा करने हेतु आपको जो तरीका अपनाना होगा इन सबका विवरण निम्नलिखित दिया गया है:-

  • सर्वप्रथम आपको अपने घर के समीप के किसी बैंक की शाखा में जाना है।
  • यहां पर अब आपको बैंक कर्मी से उद्योगिनी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करके आवेदन पत्र ले लेना है।
  • फिर आपको अपने आवेदन पत्र को पूरा सही प्रकार से भरना होगा और इसके साथ सारे दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे।
  • इस तरह से आपको अपना उद्योगिनी योजना का फॉर्म पूरा भरने के बाद दस्तावेजों समेत बैंक अधिकारी के पास इसे जमा करना है।
  • अगर आपके आवेदन को स्वीकार किया गया तो फिर आपको उद्योगिनी योजना के तहत 3 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा।

FAQs

उद्योगिनी योजना को सबसे पहले कहां शुरू किया गया था?

उद्योगिनी योजना को सर्वप्रथम कर्नाटक राज्य में शुरू किया गया था लेकिन अब इस योजना का लाभ देश की सभी महिलाएं ले सकती हैं।

मुझे उद्योगिनी योजना के माध्यम से कितना लोन मिल सकता है?

आपको उद्योगिनी योजना के माध्यम से 300000 रूपए तक का लोन प्राप्त हो सकता है।

देश की महिलाएं उद्योगिनी योजना के लिए कैसे अपना आवेदन दे सकती हैं?

सभी इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन अपने घर के नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर ऑफलाइन तरीके से दे सकती हैं। इसके साथ ही महिलाएं योजना से संबंधित वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं।

Leave a Comment