वोटर आईडी कार्ड एक ऐसा अत्यंत जरूरी दस्तावेज माना जाता है जो वोट करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस दस्तावेज को हमारे भारत के भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी किया जाता है।
इस तरह से जब हमारे देश में कोई भी छोटा या फिर बड़ा चुनाव होता है तो तब आप अपना वोट डालने के लिए वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि पहले ऑफलाइन तरीके से मतदाता पहचान पत्र बनवाया जाता था। परंतु अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से आप बहुत ही कम समय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस तरह से आप भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सरलता पूर्वक आवेदन दे सकते हैं। यदि आपको नहीं पता कि कैसे आप अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा।
वोटर आईडी कार्ड अप्लाई ऑनलाइन
भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आप अपने वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण को पूरा कर सकते हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि पहचान को प्रमाणित करने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है।
तो हमारे देश के वे सब नागरिक जिनकी उम्र 18 साल हो चुकी है या फिर इससे ज्यादा आयु हो गई है तो वे अपना आवेदन भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं। आपको इसके लिए ना तो कोई शुल्क जमा करना पड़ता है और ना ही लंबी लाइनों में खड़ा होने की जरूरत पड़ती है।
Voter ID Card 2025 Overview
| विभाग | भारत निर्वाचन आयोग (ECI) |
| लेख का नाम | Voter ID Card Apply Online |
| उद्देश्य | नागरिकों को डिजिटल सुविधा देना |
| आयु सीमा | 18 वर्ष या अधिक |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
| आवेदन फॉर्म | Form 6 |
| प्रोसेसिंग समय | कुछ दिनों या कुछ सप्ताह में |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://voters.eci.gov.in/ |
वोटर आईडी कार्ड के लाभ
वोटर आईडी कार्ड को बनवाने से आपको जो लाभ मिलते हैं इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित दी है :-
- वोटर आईडी कार्ड आपकी पहचान को प्रमाणित करता है।
- चुनाव के समय आपके पास वोट डालने हेतु मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए।
- यदि आप कोई दूसरा दस्तावेज बनवाना चाहते हैं तो आप अपने वोटर आईडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- जब एक बार वोटर आईडी कार्ड बन जाता है तो फिर इसकी मान्यता जीवन भर रहती है।
वोटर आईडी कार्ड कितने दिन में बन जाता है
कोई व्यक्ति जब अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करता है तो तब सबसे पहले यही सवाल दिमाग में आता है कि कब तक मतदाता पहचान पत्र बन जाएगा। तो यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन के पश्चात 15 दिनों के अंदर आपको मतदाता पहचान पत्र प्रदान कर दिया जाता है।
इस तरह से आवेदन जमा करने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वोटर आईडी कार्ड सीधे तौर पर आवेदक के निवास स्थान पर डिलीवर किया जाता है। यदि आपको समय पर आपका आईडी कार्ड नहीं मिलता है तो ऐसे में आप अपने समीप के पोस्ट ऑफिस से इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड के लिए पात्रता
देश के जो भी व्यक्ति अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो इन्हें कुछ मूल पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है जैसे :-
- वोटर आईडी कार्ड के आवेदन हेतु आवश्यक है कि आवेदक व्यक्ति भारत का मूल निवासी हो।
- मतदाता पहचान पत्र को बनवाने के लिए आवश्यक है आवेदक की उम्र 18 साल या इससे अधिक हो।
- आवेदनकर्ता मानसिक तौर पर बिल्कुल स्वस्थ होना चाहिए।
वोटर आईडी कार्ड हेतु दस्तावेज
भारत के जो भी नागरिक वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए इनके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज होने जरूरी हैं :-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
वोटर आईडी कार्ड के आवेदन के लिए आपको जो चरण अपनाने होंगे इन सबकी पूरी जानकारी हमने निम्नलिखित विस्तृत रूप से प्रदान की है :-
- सर्वप्रथम आपको भारतीय निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- यहां पर आपको अब आवेदन जमा करने से पहले पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- इसके बाद फिर आपको लॉगिन करने के बाद आगे बढ़ जाना है।
- यहां पर अब आपके सामने फॉर्म 6 का विकल्प आएगा जिसे आपको दबाना होगा।
- फिर जो आवेदन पत्र आपके सामने खुलकर आएगा इसमें आपको अपनी समस्त जानकारी को लिखना है।
- अगले चरण के अंतर्गत आपको सभी अहम दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- आखिर में एक बार अपना आवेदन चेक कर लेना है और फिर आपको अपना वोटर आईडी कार्ड का फॉर्म जमा करना है।
FAQs
मैं अपने वोटर आईडी कार्ड के आवेदन स्टेटस को कैसे चेक कर सकता हूं?
आप अपने वोटर आईडी कार्ड के आवेदन के स्टेटस को ऑनलाइन संबंधित वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
भारतीय लोगों को वोटर आईडी कार्ड बनवाना क्यों आवश्यक है?
भारत में वोट डालने और कई सरकारी कामों के लिए वोटर आईडी बहुत जरूरी दस्तावेज है।
अगर वोटर आईडी कार्ड खो जाए तो क्या करना चाहिए?
यदि वोटर आईडी कार्ड खो जाए तो ऐसी स्थिति में आप इसे ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल करके दोबारा से निकलवा सकते हैं।










