वोटर आईडी कार्ड भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनावी कार्यक्रमों हेतु वोटर की पहचान के लिए जारी किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। देश के सभी नागरिकों के लिए किसी भी छोटे या फिर बड़े चुनाव में अपना मत देने हेतु वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता अनिवार्य होती है।
कुछ सालों पहले तकनीकी सुविधा सक्रिय न होने के कारण वोटर आईडी कार्ड बनाए जाने का कार्य ऑफलाइन कार्यालय के माध्यम से करवाया जाता था जिसमें काफी समय लगता था और लोगों के लिए परेशान भी होना पड़ता था।
सरकार के द्वारा इसी गहन समस्या का समाधान खोजते हुए अब वोटर आईडी कार्ड तैयार करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। ऑनलाइन माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति बहुत ही आसानी के साथ अपना वोटर आईडी कार्ड तैयार करवा सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई
आपकी जानकारी के लिए बता दे की वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भारतीय निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा किया जाता है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए निर्देशों के आधार पर स्टेप बाय स्टेप आवेदन कंप्लीट कर सकते हैं।
अगर आप भी इस साल अपना वोटर आईडी कार्ड तैयार करवाने जा रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए वोटर आईडी कार्ड बनवाने हेतु सभी प्रकार के निगम और साथ में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने वाले हैं जो आपके लिए काफी सहायता जनक साबित होगी।
Voter ID Card Apply Online 2025 Overview
| विभाग का नाम | भारत निर्वाचन आयोग |
| दस्तावेज का नाम | वोटर कार्ड |
| वर्ष | 2025 |
| दस्तावेज का प्रकार | पहचान पत्र |
| उपयोगिता | मत प्रदान करने का अधिकार देता है |
| आयु | 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की हो चुकी हो |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क आवेदन |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://voters.eci.gov.in/ |
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
वोटर आईडी कार्ड बनवाने से पहले निम्न बेसिक पात्रता मापदंड को जानना बहुत ही आवश्यक है:-
- वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदक मूल रूप से भारत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक व्यक्ति की आयु 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की होना बहुत जरूरी है।
- वोटर आईडी कार्ड बनवाने हेतु व्यक्ति का मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।
- पात्रता संबंधी अन्य निर्देश आपके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे।
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन शुल्क
ऐसे व्यक्ति जो इस समय अपना वोटर आईडी कार्ड तैयार करवाने जा रहे हैं उन सभी की जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार ऑफलाइन प्रक्रिया की तरह ही ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदक व्यक्ति से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कोई भी व्यक्ति मात्र अपनी जानकारी के आधार पर आधिकारिक वेबसाइट पर बिल्कुल ही फ्री में वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड की विशेषताएं
- वोटर आईडी कार्ड व्यक्ति के लिए पहचान पत्र के तौर पर कार्य करता है।
- भारतीय नागरिकों के लिए वोट डालने का अधिकार भी वोटर आईडी बन जाने के बाद ही मिल पाता है।
- अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनवाने में भी वोटर आईडी कार्ड अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- एक बार वोटर आईडी कार्ड बन जाने पर यह आजीवन तक मान्य होता है।
- ऑनलाइन माध्यम से अब डिजिटल वोटर आईडी कार्ड भी बनवा सकते हैं।
आवेदन के बाद यहां से मिलेगा वोटर आईडी कार्ड
ऐसे व्यक्ति जो अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं उन सभी की सुविधा के लिए आवेदन के बाद वोटर आईडी कार्ड को पोस्ट ऑफिस के द्वारा स्थाई पत्ते पर डिलीवर कर दिया जाता है।
बताते चले की आवेदन के बाद वोटर आईडी कार्ड तैयार होने में 10 से 15 दिनों तक का समय लग जाता है। जिन आवेदकों के लिए इस अवधि में भी वोटर आईडी कार्ड प्राप्त नहीं हो पाता है उन सभी के लिए अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से संपर्क जरुर करना चाहिए।
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सामग्री
ऑनलाइन माध्यम से वोटर आईडी कार्ड तैयार करवाने के लिए कुछ आवश्यक सामग्री यानी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज में फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि आवश्यक होते हैं। अगर कोई अन्य आवश्यक सामग्री की जरूरत पड़ती है तो इसकी जानकारी आपके लिए वेबसाइट के निर्देशो से प्राप्त हो जाएगी।
वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड के आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर ilector का ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
- अब अगला ऑनलाइन पेज खुलेगा जहां पर पहले से पंजीकृत है तो लॉगिन करें और आगे बढ़े।
- अब स्क्रीन पर फिल फॉर्म 6 का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर फॉर्म खुलेगा जिसमें पूरी व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
- अब अगले चरण में सभी प्रकार के दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अंत में प्रीव्यू करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।
FAQs
वोटर आईडी कार्ड खो गया है तो क्या करें?
वोटर आईडी कार्ड खो गया है कि नष्ट हो चुका है तो इसे ऑनलाइन जानकारी के आधार पर पुनः निकलवा सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?
आवेदन के बाद वोटर आईडी कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक कर सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड क्यों जरूरी है?
वोटर आईडी कार्ड चुनाव में मध्य प्रदान करने से लेकर लगभग सभी प्रकार की सरकारी कामों के लिए आवश्यक होता है।










